Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:29 AM IST

Happy Birthday: काजोल को वैम्प बने देख मां तनुजा ने दिया था ऐसा रिएक्शन, जानें 25 साल पुराना किस्सा

कभी सिमरन तो कभी वैम्प बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाली काजोल का आज बर्थडे है।   
Updated:- 2022-08-05, 10:28 IST
image

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज अपना 48वां बर्थडे मना रही हैं। अपनी एक्टिंग के बल पर उन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरे भारतवासियों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। ढेर सारी हिट फिल्मों में काम करना वाली काजोल ने अपनी हर मूवी के किरदार को बखूबी निभाया है।

1997 में रिलीज हुई गुप्त: द हिडन ट्रुथ फिल्म तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में उन्होंने वैम्प का रोल प्ले किया था। लोगों ने उनके इस किरदार को बहुत पसंद किया था।आइए काजोल के बर्थडे पर जानते हैं वैम्प के रोल में देखकर उनकी मां तनुजा ने कैसा रिएक्शन दिया था। 

जब वैम्प बनी थीं काजोल 

kajol in gupt movie

  • 1997 में आई गुप्त: द हिडन ट्रुथ फिल्म को राजीव राय ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में काजोल के साथ-साथ मनीषा कोइराला और बॉबी देयोल ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस अनूठी फिल्म में काजोल में सराहनीय एक्टिंग की थी।
  • इस फिल्म के आने से पहले काजोल 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'बाजीगर' और 'करण अर्जुन' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती थीं। ऐसे में गुप्त फिल्म में नेगेटिव रोल निभाने पर बहुत से प्रश्न जुड़े थे। लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे या नहीं इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता था। 
  • आखिर में काजोल ने इस किरदार को निभाया और परिमाण में उनके इस किरदार की खूब प्रशंसा हुई। काजोल को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी नवाजा गया था। 

इसे भी पढ़ेंः एक्ट्रेस जया प्रदा अब दिखती हैं बिल्कुल अलग, खूबसूरत फोटोज देख कहेंगे 'वाह'

काजोल की मां ने दिया था ऐसा रिएक्शन

  • दर्शकों ने तो काजोल के वैम्प किरदार को बहुत पसंद किया था। यही कारण है कि गुप्त सुपरहिट फिल्म बनी थी। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी मां ने फिल्म देखने के बाद कैसा रिएक्शन दिया था?
  • काजोल ने एक बार इंटरव्यू के दौरान बताया कि मेरी मां तनुजा ने इस फिल्म को देखने के बाद कहा  'हे भगवान, क्या फिल्म है!' काजोल ने कहा कि क्योंकि मेरी मां को बहुत कम फिल्में पसंद आती हैं इसलिए उनके ये रिएक्शन मेरे लिए सबसे बढ़कर था। 
  • काजोल ने इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म में काम करने के लिए अपने आप को भाग्यशाली बताया था। बता दें कि गुप्त फिल्म को रिलीज हुए आज 25 साल हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ेंः ऐश्वर्या राय बच्चन हैं करोड़ों की मालकिन, जानें उनकी शिक्षा और नेटवर्थ के बारे में

देखिए काजोल का प्री बर्थडे सेलिब्रेशन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

एक की तरह के रोल निभाने के बजाए काजोल ने गुप्त फिल्म में कुछ अलग करके दिखाया। बदले में उनके फैंस ने भी इस फिल्म को बहुत पसंद किया। काजोल के बर्थडे पर उनका यह किस्सा सुनकर आपको कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Kajol/Instgaram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।