Hanging Planter DIY Designs: घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बनाएं ये हैंगिंग प्लांटर्स, यहां से लें आइडियाज

Planter Designs: जब भी घर को सुंदर बनाने की बात आती है, तो हम अक्सर ऐसे डिजाइंस की चीजों को सर्च करते हैं, जो दिखने में अलग लगे और घर की रौनक बढ़ा सके। इस बार आप हैंगिंग प्लांटर्स से घर की बालकनी या अन्य जगहों को सजाएं, ताकि आपके घर का हर कोना अच्छा नजर आए। आइए बताते हैं किस तरह के प्लांटर डिजाइंस को लगाकर घर को सजा सकती हैं।
मटका प्लांटर
अगर आपके घर में मटके रखें तो इसका इस्तेमाल करके आप हैंगिंग प्लांटर तैयार कर सकती हैं। प्लांटर लगने के बाद अच्छा लगेगा। साथ ही इसमें आप मनी प्लांट से लेकर अन्य प्लांट को भी लगा सकती हैं। इसे आप अपने बेडरूम से लेकर ड्राइंग रूम में भी लगा सकती हैं। बस आपको इसे अच्छा सा पेंट करना होगा, ताकि यह दिखने में सुंदर लगे और लगाने के लिए इसमें रस्सी लगानी होगी।

ग्लास बोतल प्लांटर डिजाइंस
आप घर की बालकनी को सजाने के लिए ग्लास बोतल प्लांटर डिजाइंस को भी ट्राई कर सकती हैं। प्लांटर लगने के बाद अच्छा लगेगा। इसमें आपको कांच की बोतल का इस्तेमाल करना है। इसमें रस्सी से इसे डेकोरेट करना है। इसके बाद इसमें प्लांट्स को लगाना है, ताकि यह अच्छा लगे। इसके बाद एक लकड़ी की मदद से इसे दीवार पर हैंग करना है। इस तरह का प्लांटर अच्छा लगेगा।

यह भी पढ़ें- Plastic Bucket DIY: टूटी पड़ी प्लास्टिक बाल्टी से Balcony के लिए बनाएं खूबसूरत प्लाटंर
चावल की छलनी से बनाएं प्लांटर
आप घर को सजाने के लिए चावल की छलनी की मदद से प्लांटर बना सकती हैं। प्लांटर को बनाने के लिए आपको किचन में चावल के पानी को अलग करने के लिए इस्तेमाल में आने वाली छलनी का इस्तेमाल करना है। इसके बाद इसमें प्लांट्स लगाने हैं। मिट्टी के साथ लगाएं और पानी डालें, तो अच्छे से प्लांट ग्रो होंगे। इस तरह के प्लांटर को आप घर पर तैयार कर सकती हैं। बाजार से जाकर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- DIY Pheny Bottle Planters: फिनाइल की खाली बोतलों से बनाएं ये प्लांटर्स, बदल जाएगा गार्डन का पूरा लुक
प्लास्टिक बॉक्स का प्लांटर
आप बालकनी में लगाने के लिए आप प्लास्टिक बॉक्स प्लांटर को लगाएं। इस तरह के प्लांटर भी लगने के बाद अच्छे लगेंगे। साथ ही घर भी अच्छे से तैयार हो जाएगा। इस तरह के प्लांटर को आप घर की प्लास्टिक बोतल से तैयार करके लगा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।