Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:13 AM IST

Plastic Bucket DIY: टूटी पड़ी प्लास्टिक बाल्टी से Balcony के लिए बनाएं खूबसूरत प्लाटंर

Plastic Bucket Reuse Ideas: हमारे घर के कोने में एक-दो टूटी हुई प्लास्टिक की बाल्टी देखने को जरूर मिल जाती है। इन्हें अमूमन लोग बेकार समझकर कबाड़ वाले बेच देते हैं, लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि इस बाल्टी को पेंट करके आप खूबसूरत प्लांटर बना सकती हैं। नीचे पढ़ें इसे बनाने का तरीका
Updated:- 2026-05-17, 11:50 IST
Plastic Bucket Reuse Hacks

Plastic Balti Se Planter Kaise Banyen: बाथरूम में नहाने से लेकर किचन में पानी भरने के लिए प्लास्टिक की बाल्टी का इस्तेमाल किया जाता है। लंबे समय से इस्तेमाल होने के कारण बाल्टी में पानी की सफेद परत जमा हो जाती है, जो देखने में गंदी लगती है। इतना ही नहीं कई बार बाल्टी में छोटा सा क्रैक आने के बाद अमूमन लोग इसे हटाकर स्टोर रूम या फिर इधर-उधर रख देते हैं। आमतौर पर लोगों को लगता है टूटी या चिटकी हुई प्लास्टिक बाल्टी का क्या ही किया जा सकता है और उसे कबाड़ समझ लेते हैं, लेकिन बेकार मानी जाने वाली यह बाल्टी आपके लिए कमाल की साबित हो सकती है। बता दें कि आप इसकी मदद से खूबसूरत प्लांटर बना सकती हैं। वह भी एकदम बाजार में बिकने जैसा। आज के इस लेख में हम आपको Plastic Bucket से सुंदर गमला कैसे बना सकते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

जरूरी सामान

  • पुरानी प्लास्टिक बाल्टी
  • नुकीली चीज/पेचकस
  • सैंडपेपर
  • साफ कपड़ा
  • एक्रिलिक कलर्स या ऑयल पेंट
  • पेंट ब्रश
  • स्प्रे पेंट
  • जूट की रस्सी
  • ग्लू गन

इसे भी पढ़ें- Mogra Flowers Reuse Hacks: गजरा हो या मोगरा के सूखे फूल, फेंकने के बजाय इन 5 तरीके से करें इस्तेमाल

पुरानी बाल्टी से खूबसूरत प्लांटर कैसे बनाएं? (Plastic Bucket Se Gamla Kaise Banayen)

how to make planter at home

  • बाल्टी को अच्छे से धोकर सुखा लें।
  • सबसे पहले इसके निचले हिस्से में 3-4 छेद करें।
  • रेगमार से बाल्टी की बाहरी सतह को हल्का सा रगड़ें।
  • इससे प्लास्टिक की चमक कम होगी और पेंट उस पर मजबूती से चिपक पाएगा।
  • बाल्टी पर अपनी पसंद का बेस कलर करें।
  • अगर आप इसे मॉडर्न लुक देना चाहती हैं, तो सफेद या पेस्टल रंगों का चुनाव करें।
  • इसके बाद इस पर ब्लॉक प्रिंटिंग या मांडला आर्ट भी बना सकती हैं।
  • अगर आपको पेंटिंग नहीं आती है, तो पूरी बाल्टी पर गोंद लगाकर जूट की रस्सी लपेट दें।
  • अब बाल्टी में खाद मिली हुई मिट्टी डालें।
  • इसमें आप बड़े पौधे जैसे एरेका पाम या फूलों वाले पौधे लगा सकती हैं।

प्लास्टिक बाल्टी से बनाएं हैंगिंग प्लांटर (How To Make Hanging Planter From Plastic Bucket)

hanging bucket bananae ka tarika

अगर आपके पास छोटी प्लास्टिक वाली बाल्टी है, तो इसकी मदद से हैंगिंग प्लांटर बना सकती हैं। इसके लिए नीचे पढ़ें इसे बनाने का आसान तरीका और जरूर सामग्री-

जरूरी सामग्री

  • पुरानी प्लास्टिक बाल्टी
  • नुकीली चीज/पेचकस
  • जूट की रस्सी
  • एक्रिलिक पेंट

छोटी प्लास्टिक बाल्टी से कैसे बनाएं हैंगिंग प्लांटर (Chhoti Plastic Bottle Se Hanging Planter Kaise Banayen)

Chhoti Plastic Bottle Se Hanging Planter Kaise Banayen

  • सबसे पहले एक छोटी या मध्यम आकार की प्लास्टिक बाल्टी लें और उसे साफ कर लें।
  • बाल्टी की तली में एक गर्म कील या पेचकस की मदद से 2-3 छोटे छेद करें।
  • बाल्टी के ऊपरी किनारे पर आमने-सामने दो या तीन बराबर दूरी पर छेद करें।
  • अब बाल्टी को सुंदर बनाने के लिए उस पर एक्रिलिक पेंट से डिजाइन बनाएं या रंगीन स्प्रे पेंट करें।
  • आप इस पर जूट की रस्सी भी लपेट सकते हैं।
  • इसके बाद मजबूत नायलॉन या जूट की रस्सी को ऊपरी छेदों में डालकर अच्छी तरह गांठ लगा दें।
  • बाल्टी में हल्की मिट्टी भरें और इसमें मनी प्लांट या टर्टल वाइन जैसे लटकने वाले पौधे लगाएं।

इसे भी पढ़ें- Leftover Nail Polish Reuse Diy: बची हुई नेल पॉलिश के ये 5 हैक्स करेंगे आपकी हर मुश्किल दूर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : Gemini, Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।