Kulhad Planter Designs: बालकनी को दें देसी और स्टाइलिश लुक, ट्राई करें कुल्हड़ प्लांटर के ये खूबसूरत डिजाइंस

आजकल लोग अपने घर की बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरीक आजमाते हैं। खूबसूरत पौधों के साथ बालकनी की सुंदरता बढ़ाने के लिए प्लांटर्स को भी सही तरीके से लगाना जरूरी होता है। इसी वजह से लोग अपनी बालकनी को नेचर फ्रेंडली बनाने के लिए अलग-अलग तरह की सजावट ट्राई करते हैं। खासतौर पर छोटे घरों और अपार्टमेंट्स में बालकनी ही वह जगह होती है जहां हम थोड़ी हरियाली और सुकून का एहसास ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी बालकनी को देसी और यूनिक लुक देना चाहती हैं, तो कुल्हड़ प्लांटर्स भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। कई बार चाय या दही के कुल्लहड को हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इनके सही इस्तेमाल से खूबसूरत प्लांटर्स बनाए जा सकते हैं और इससे बालकनी की खूबसूरती में भी चार-चांद लगाए जा सकते हैं। आइए यहां देखें कुल्हड़ प्लांटर के कुछ खूबसूरत डिजाइंस।
रेनबो पेंटिंग प्लांटर

रेनबो पेंटिंग वाले प्लांटर्स आपकी बालकनी को रंगीन और जीवंत बना सकते हैं। इंद्रधनुष के सात रंगों से सजाए गए कुल्हड़ प्लांटर्स देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और पॉजिटिव एनर्जी भी देते हैं। अगर आप भी अपनी बालकनी को इस तरह के प्लांटर से सजाएंगी तो पौधों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। इसके लिए आप हर कुल्हड़ को अलग रंग में पेंट कर सकती हैं या एक ही कुल्हड़ पर रेनबो डिजाइन बना सकती हैं। यह डिजाइन खासतौर पर मॉडर्न और बोहो स्टाइल बालकनी डेकोरेशन में काफी पसंद किया जाता है।
फ्लोरल पेंटिंग कुल्हड़ डिजाइंस

अगर आपको रंग-बिरंगे फूल पसंद हैं, तो फ्लोरल पेंटिंग वाले कुल्हड़ प्लांटर्स आपकी बालकनी को बहुत ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं। इन कुल्हड़ों पर हाथों से बनाए गए फूलों के डिजाइन काफी सुंदर लगती हैं और बालकनी भी बहुत ज्यादा एलिगेंट लगती है। इस तरह के प्लांटर्स को आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप चाय के कुल्लहड को सबसे पहले धोकर धूप में सुखा लें। इसके बाद इन्हें खूबसूरत फूलों की डिज़ाइन से सजाएं। आप इसमें गुलाब, सूरजमुखी, कमल जैसे फूलों की पेंटिंग बनाकर कलरफुल बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- DIY Pheny Bottle Planters: फिनाइल की खाली बोतलों से बनाएं ये प्लांटर्स, बदल जाएगा गार्डन का पूरा लुक
DIY पेंटेड टेराकोटा डिज़ाइन

अगर आप क्रिएटिविटी पसंद करती हैं, तो DIY पेंटेड टेराकोटा कुल्हड़ प्लांटर्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। इन्हें आप घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं। सबसे पहले कुल्हड़ को साफ करें और फिर अपनी पसंद के रंगों से इसे पेंट करें। इन प्लांटर्स में आप ज्योमेट्रिक डिजाइन, पोल्का डॉट्स, ट्रेडिशनल पैटर्न या मिनिमल आर्ट भी बना सकती हैं। इसके लिए कुल्हड़ के बेस को आप सबसे पहले टेराकोटा से कलर करें। इसके बाद इसमें सफेद पेंट से डिज़ाइन बनाएं। इस तरह के प्लांटर्स आपकी बालकनी में बहुत सुंदर लगेंगे।
हैंड पेंटेड फ्लॉवर पॉट्स

हैंड-पेंटेड फ्लावर पॉट्स आजकल बालकनी के डेकोर में काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप अपनी बालकनी को एलीगेंट लुक देना चाहती हैं, तो कुल्हड़ पर हैंड पेंटिंग करके उन्हें प्लांटर की तरह सजाएं और इस्तेमाल करें। इन प्लांटर्स में आप मधुबनी पेंटिंग, मंडला डिजाइन या ट्रेडिशनल इंडियन मोटिफ्स बना सकती हैं। ऐसे डिजाइन आपकी बालकनी को एथनिक और क्लासी लुक दे सकते हैं। बालकनी में आप इन्हें हैंगिंग प्लांटर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Ceramic Hanging Planter Designs: छोटी बालकनी भी दिखेगी आलीशान, बस ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी सिरेमिक हैंगिंग प्लांटर्स
कुल्हड़ प्लांटर विथ स्माइलीज पेंटिंग

अगर आप अपनी बालकनी में थोड़ा फन और पॉजिटिव वाइब्स जोड़ना चाहती हैं, तो स्माइली पेंटिंग वाले कुल्हड़ प्लांटर्स जरूर ट्राई करें। इन कुल्हड़ों पर अलग-अलग तरह के स्माइली फेस बनाकर आप बालकनी को बहुत क्यूट और यूनिक लुक दे सकती हैं। ये डिज़ाइन बड़ों के साथ बच्चों को भी बहुत अच्छी लगती हैं और बच्चे भी इसे देखकर गार्डनिंग में अपनी रूचि दिखा सकते हैं।
अगर आप भी बालकनी को सजाने के लिए कुछ यूनिक चीजें ढूढ़ रही हैं, तो कुल्हड़ प्लांटर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Pintrest.com
- कुल्हड़ प्लांटर में कौन-कौन से पौधे लगाए जा सकते हैं?
- आप कुल्हड़ प्लांटर में मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, तुलसी जैसे छोटे फूलों वाले पौधे आसानी से लगा सकते हैं।
- कुल्हड़ प्लांटर घर के किन हिस्सों में अच्छे लगते हैं?
- कुल्हड़ प्लांटर आमतौर पर आपको बालकनी, लिविंग रूम, विंडो एरिया, किचन गार्डन और एंट्रेंस एरिया में सबसे खूबसूरत लगते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।