Old Mug DIY: 20 रुपये में पुराने कॉफी मग से बनाएं स्टाइलिश प्लांटर, Balcony की बढ़ जाएगी खूबसूरती

Coffee Mug Se Planter Kaise Banaye: हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई घर को अच्छे कलर से पेंट कराता है, तो कुछ लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है और वो यही करके अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। गार्डनिंग के कई फायदे भी हैं। इसके लिए लोग एक से एक सुंदर गमले लगाते हैं। ये गमले महंगे भी आते हैं, लेकिन क्या आज जानती हैं कि घर में बेकारी पड़ी कुछ चीजों से भी आप प्लांटर बना सकती हैं?
दरअसल, हम सभी के घरों में पुराने कॉफी मग जरूर रखे होते हैं। जब ये पुराने हो जाते हैं तो इन्हें या तो फेंक दिया जाता है या फिर रद्दी में ये पड़े रहते हैं। ऐसे में हम आपकाे इसका सही इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में कॉफी मग को प्लांटर में बदलने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं-
-1779269344342.jpg)
प्लांटर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
- पुराना कॉफी मग
- छोटी कंकड़ या पत्थर
- मिट्टी
- छोटा पौधा
- पेंट या स्टिकर (ऑप्शनल)
यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में खाली बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony दिखेगी खूबसूरत
कौन-से पौधे मग में अच्छे लगेंगे?
- मनी प्लांट
- सक्युलेंट
- कैक्टस
- पोथोस
ऐसे पौधे आसानी से कॉफी मग में लगाए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- DIY Deo Bottle Decor: डियाे की खाली बोतलों से सजाएं अपनी Balcony, सबसे खूबसूरत दिखेगा घर
प्लांटर कैसे बनाएं?
- प्लांटर बनाने के लिए सबसे पहले मग को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
- ध्यान रहे कि चाय कॉफी के दाग न लगे हों।
- फिर मग के बेस पर छोटा या छेद कर लें।
- अब मग के अंदर नीचे की तरफ छोटे-छोटे कंकड़ डालें।
- अब मग में मिट्टी भरें। ध्यान रहे कि मिट्टी ऊपर तक न रहे।
- अब इसमें छोटा पौधा लगाएं।
- फिर थोड़ाद सा पानी डाल दें।
मग को स्टाइलिश कैसे बनाएं?
- आप इसे पेंट कर सकती हैं।
- अपने मन पसंद डिजाइन बना सकती हैं।
- एक्रेलिक पेंट से मग को नया लुक दिया जा सकता है।
- जूट रस्सी भी आप लपेट सकती हैं।
- छोटे स्टिकर से भी प्लांटर की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Staircase Decor DIY: 50 रुपये में घर की सीढ़ियाें को दें रॉयल लुक, ये डेकोर आइडियाज आएंगे काम
किन जगहों पर रखें?
आप इस प्लांटर को बालकनी, किचन विंडो, स्टडी टेबल, ऑफिस डेस्क, टैरेस गार्डन और लिविंग रूम में सेंटर टेबल पर रख सकती हैं। इससे आपका घर बहुत ही खूबसूरत लगेगा। साथ ही बेकार पड़ी चीज का सही इस्तेमाल भी हो जाएगा।
-1779269354955.jpg)
पौधों की देखभाल कैसे करें?
- ज्यादा पानी न डालें
- थोड़ी-थोड़ी धूप दिखाती रहें
- सूखी पत्तियां हटाएं
गार्डन को और खूबसूरत कैसे बनाएं?
- अलग-अलग कलर्स के मग इस्तेमाल करें
- छोटे-छोटे पत्थरों से सजाएं
- LED लाइट्स लगाएं
- मग को वुडेन स्टैंड पर रखें
- जूट रस्सी की मदद से हैंगिंग प्लांटर भी बना सकती हैं
यह भी पढ़ें- DIY Pheny Bottle Planters: फिनाइल की खाली बोतलों से बनाएं ये प्लांटर्स, बदल जाएगा गार्डन का पूरा लुक
तो अगर आप भी पुराने कॉफी मग को फेंक देती थीं, ताे एक बार आप प्लांटर बनाके तो देखें। इससे आपका घर भी खूबसूरत लगेगा और बेकार पड़े पुराने कॉफी मग का सही इस्तेमाल भी हो जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Pinterest
- Balcony की खूबसूरती कैसे बढ़ाएं?
- अप पुराने कॉफी मग से स्टाइलिश प्लांटर बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।