DIY Pheny Bottle Planters: फिनाइल की खाली बोतलों से बनाएं ये प्लांटर्स, बदल जाएगा गार्डन का पूरा लुक
-1777614894155.webp)
हम सभी को अपने घर की खूबसूरती संवारना बहुत अच्छा लगता है। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। बाजार से महंगे डेकोरेटिव आइटम्स खरीदते हैं। वहीं, गार्डनिंग भी करते हैं। गार्डनिंग एक सबसे आसान और सस्ता ऑप्शन होता है। हालांकि, इसके लिए भी लोग डिजाइनर प्लांटर खरीदते हैं, लेकिन हर बार जरूरी नहीं है कि आप महंगे प्लांटर खरीदें ही, आप चाहें तो घर में बेकार पड़ी पुरानी चीजों से भी फ्लाॅवर पॉट बना सकती हैं।
फिनायल की बोतलें भी उन्हीं में से एक हैं। अक्सर हम फिनाइल खत्म होने के बाद उसकी खाली बोतलों को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन बोतलों से आप अपने गार्डन के लिए बहुत सुंदर गमले (प्लांटर्स) बना सकती हैं? इससे न केवल पैसों की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन के प्लांटर दिखा रहे हैं, जिससे आप अपने गार्डन को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। आइए देखते हैं-
एनिमल शेप वाले क्रिएटिव प्लांटर्स

फिनाइल की खाली बोतलों से आप इस तरह के जिराफ, पांडा और कंगारू जैसे क्यूट प्लांटर्स बना सकती हैं। बस बोतलों को काटकर उन पर अपने फेवरेट कलर से कार्टून जैसा फेस पेंट कर सकती हैं। ये हैंगिंग प्लांटर्स जब दीवार पर टंगेंगे तो आपके गार्डन या बालकनी को कलरफुल लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- DIY Deo Bottle Decor: डियाे की खाली बोतलों से सजाएं अपनी Balcony, ये टिप्स आएंगे काम
Image Credit- Pinterest/Hazel
क्यूट बिल्ली वाले हैंगिंग प्लांटर्स
-1777615040799.jpg)
फिनाइल की बोतलों के नीचे वाले हिस्से को काटकर आप ऐसे सुंदर हैंगिंग प्लांटर्स बना सकती हैं। इन पर आप व्हाइट, येलो और पिंक कलर से बिल्ली का चेहरा पेंट कर सकती हैं। इन्हें रस्सी की मदद से अपनी बालकनी में लटका दें, ये छोटे पौधों और फूलों के लिए एकदम परफेक्ट और स्टाइलिश लगते हैं।
यह भी पढ़ें- Balcony Cleaning Hacks: मिनटों में साफ हो जाएगी बालकनी की गंदगी, बस अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
Image Credit- Pinterest/Fatoş Öğretmen
कैटरपिलर शेप वाले कलरफुल प्लांटर्स
-1777615050400.jpg)
फिनायल की बोतलों के नीचे वाले हिस्सों को अलग-अलग कलर में पेंट कर लें। अब उन्हें एक लाइन में रखकर आप इस तरह का प्यारा सा कैटरपिलर प्लांटर बना सकती हैं। सबसे आगे वाली बोतल पर कार्टून आंखें और मूंछें लगा दें।
यह भी पढ़ें- Open Balcony के लिए बेस्ट हैं ये Wind Chimes, बालकनी को मिलेगा मॉडर्न लुक
Image Credit- Pinterest/Kathy Long Musser
बोतल और चम्मच से बनाएं फ्लावर प्लांटर्स
-1777615059820.jpg)
फिनाइल की बोतलों को उल्टा करके और उनके ढक्कन वाले हिस्से को बेस बनाकर आप ये यूनिक डिजाइन का प्लांटर्स तैयार कर सकती हैं। जैसा कि आप देख रही हैं कि इनके आगे प्लास्टिक के चम्मचों से कलरफुल फूल बनाकर चिपका दें और बीच में स्माइली लगा दें। ये वाइब्रेंट कलर्स आपके गार्डन को एक हंसता-मुस्कुराता हुआ और शानदार लुक देंगे।
Image Credit- Pinterest/Hazel
गणेश जी के सुंदर डिजाइन वाले प्लांटर्स
-1777615067913.jpg)
फिनाइल की बोतलों को पेंट करके आप इस तरह के गणेश जी की शेप वाले प्लांटर्स भी बना सकती हैं। बोतलों के हैंडल को सूंड (trunk) की तरह इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- DIY Old Basket: सिर्फ 10 मिनट में किचन की पुरानी टोकरी से बनाएं स्टाइलिश गमला, खिल उठेगा गार्डन
Image Credit- Pinterest/Chandra Ramamurthy
प्लांटर बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
- बोतल को अच्छी तरह साफ करें
- ड्रेनेज होल (Drainage Hole) जरूर बनाएं
- एक्रिलिक कलर का इस्तेमाल करें
- बहुत भारी मिट्टी का इस्तेमाल न करें
- सही पौधे ही लगाएं
तो अगर आप भी हर बार फिनायल की खाली बोतलों को फेंक देती थीं, तो इस बार प्लांटर्स बनाकर अपने गार्डन की खूबसूरती बढ़ा दें। इससे पैसों की बचत तो होगी ही, आपके घर की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Scott Konshak/Isabel Cardeña Alvarez/Jardinaveis
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।