Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

सालों तक नया दिखेगा आपका सफेद मोजा, बस फॉलो करें ये आसान हैक्स

सफेद मोजे काफी जल्दी गंदे हो जाते हैं। इसकी सफाई करने के लिए आप चाहे तो कुछ खास टिप्स की मदद लें सकती हैं।   
Updated:- 2024-01-19, 18:35 IST
easy  ways to clean white socks

गर्मी हो या ठंड हम हर मौसम में मोजे का इस्तेमाल करते हैं। मोजे का सबसे ज्यादा इस्तेमाल जूतों के साथ किया जाता है। खासकर छोटे बच्चों को यूनिफॉर्म में भी सफेद मोजे ही पहनने होते हैं। हालांकि हम सभी को पता है कि सफेद मोजे एक बार पहनने के बाद ही गंदा हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने पुराने मोजे की सफाई कुछ आसान हैक्स की मदद से कर सकती हैं।

बेकिंग सोडा की मदद से करें मोजे की सफाई

बेकिंग सोडा किसी भी दाग को मिनटों में निकाल सकता है। ऐसे में आप चाहे तो बेकिंग सोडा की मदद से अपने सफेद मोजे की सफाई कर सकती हैं। बेकिंग सोडा को एक मग पानी में मिलाएं और इसके घोल में सफेद मोजे को डालकर 2 घंटे के लिए छोड़ दें। 2 घंटे के बाद मोजे को गर्म पानी की मदद से साफ करें। गंदे से गंदा मोजा भी आसानी से साफ हो जाएगा। 

विनेगर की मदद से करें मोजे की सफाई

how to whiten white socks

विनेगर और गर्म पानी की मदद से भी आप अपने मोजे को नए मोजे की तरह चमका सकती हैं। इसके लिए आपको विनेगर को गर्म पानी में मिलाना है और इस घोल में मोजे को डालकर छोड़ देना है। कुछ ही देर में मोजे में लगे दाग निकल जाएंगे और आपका मोजा साफ हो जाएगा। ब्रश की मदद से बचे हुए दाग की सफाई आप कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Reuse of old socks: पुराने मोजे फेंके नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल

नॉर्मल डिटर्जेंट का ना करें इस्तेमाल

 

सफेद मोजे की सफाई के लिए नॉर्मल डिटर्जेंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अच्छी क्वालिटी के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करके आप अपने पुराने मोजे की सफाई कर सकती हैं।  नॉर्मल डिटर्जेंट मोजे को हार्ड बना देता है और फिर आपका महंगा मोजा पहनने के लायक नहीं रहता। वहीं महंगे डिटर्जेंट एक ही वॉश में मोजे की गंदगी को साफ कर देते हैं। 

यह भी पढ़ें: सफेद मोजे नीचे से हो गए हैं काले तो बाल्टी में डालें बस एक चीज, हो जाएंगे बिल्कुल नए जैसा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

 

Image Credit - Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।