Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

Priyanka wedding: शुरू हो गईं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में, घर पर हुई खास गणपति पूजा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न शुरू हो गया है। आज प्रियंका के पुराने घर में गणपति पूजा का आयोजन किया गया है । इससे जुड़ी तस्वीरें देखें। 
Updated:- 2018-11-28, 17:28 IST
priyanka chopra ganesh pooja

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्‍टर रणवीर सिंह की शादी के जश्‍न के बाद 28 से बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी की रस्‍में शुरू हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की पहली रस्‍म की तौर पर प्रियंका के मुंबई के वर्सोवा स्थित ओल्‍ड हाउस में गणपति जी की पूजा रखी गई है। इस खास पुजा में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के घर के सदस्‍य ही शामिल होंगे। 

Ganesh Pooja before priyanka chopra and nick jonas wedding, see exclusive pictures

कौन-कौन हुआ पूजा मे शामिल 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं और 28 नवंबर को प्रियंका के घर में हुई गणपति पूजा में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के अलावा निक जोनस के भाई जो जोनस और उनकी पार्टनर सोफी टर्नर ने भी हिस्‍सा लिया। आपको बता दें कि प्रियंका भगवान गणपति पर बहुत विश्‍वास करती हैं। जब प्रियंका की रोका सेरिमनी हुई थी तब भी प्रियंका चोपड़ा के घर पर गणपति पूजा रखी गई थीं। अब शादी से पहले एक बार फिर गणपति पूजा रखी गई है। गौरतलब है कि जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हुई थी तो उससे पहले दीपिका के घर पर नंदी पूजा रखी गई थीं। देखा जाए तो हिंदू शादियों में किसी भी शुभ अवसर से पहले भगवान जी की पूजा की जाती है। कई फैमलीज में शादी का पहला कार्ड गणपति जी को चढ़ाया जाता है और फिर कार्ड बांटने की पक्रिया शुरू होती है। 

Read More: निक से पहले इन 6 लोगों के साथ थे प्रियंका के अफेयर, एक से तो हो गई थी सगाई

Ganesh Pooja before priyanka chopra and nick jonas wedding, see exclusive pictures

Photo Credit: Yogen Shah

पूजा में सभी ने पहनी ट्रेडिशन ड्रेस 

गणपति पूजा के दौराना जहां ब्राइड टू बी प्रियंका चोपड़ा ने स्‍काई ब्‍लू कलर का सलवार कुर्ता पहना था वहीं होने वाले दुल्‍हे यानी निक जोनस ने बेबी पिंक कलर का कुर्ता और सफेद सलावर पहनी हुई थी। निक के भाई जो जोनस की पार्टनर सोफिया भी इस पूजा में ट्रेडिशनल लुक में शामिल हुईं। उन्‍होंने रेड कलर का कर्ता और पीले रंग का दुपट्टा ओढ़ रखा था। जो जोनस भी इस पूजा में शामिल हुए और उन्‍होंने भी अपने भाई निक जोनस की तरह ब्‍लू कलर का कुर्ता पहना हुआ था। 

Read More: प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग में जरूर परोसी जाएगी यह डिश, निक जोनस को है बेहद पसंद

priyanka chopra ganesh pooja

दुल्‍हन की तरह प्रियंका का घर 

प्रियंका चोपड़ा की शादी के सारे कार्यक्रम भले ही जोधपुर में हों मगर मुंबई स्थित उनके घर को अभी से दुल्‍हन की तरह सजा दिया गया है। प्रियंका के घर को उपर से लेकर नीचे तक दूधिया लाइट से सजाया गया है। घर के साथ साथ प्रियंका के घर के आसपास लगे पेड़ों को भी लाइट से सजाया गया है। हाल ही में हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में में दीपिका के ससुराल को भी कुछ इसी तरह से सजा या गया था। आपको बता दें कि प्रियंका की शादी का कोई भी फंक्‍शन मुंबई में नहीं है। प्रियंका चोपड़ा के शादी के सभी फंक्‍शन जोधपुर में होंगे। 2 दिसंगर को प्रियंका की हिंदू रिति रिवाज से शादी होगी और ठीक दूसरे दिन या‍नी 3 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से क्रिश्चियन रिति रिवाज से शादी करेंगी। 

 

संगीत सेरिमनी में प्रियंका करेंगी डांस 

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्री-ब्राइडल शॉवर में भी काफी डांस किया था और उनके डांस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी संगीत सेरिमनी में भी एक डांस प्रफॉर्मेंस पेश करेंगी। इस बात पर किसी को भी डाउट नहीं हैं कि प्रियंका डांस में काफी माहिर हैं। प्रियंका चोपड़ा को फिल्मों में वेस्टर्न डांस के साथ ही कई क्लासिकल डांस करते भी देखा जा चुका है। अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी में प्रियंका ने दिपिका पादुकोण के साथ लावणी डांस किया था वहीं कई फिल्मों में उन्होंने इंडियन कंटेम्प्रेरी डांस भी किया है। मगर आपनी शादी के फंक्शन में प्रियंका बेहद खास परफॉर्मेंस देंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा कथक डांस करेंगी। कथक के अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने फेमस सॉन्ग ‘देसी गर्ल’ पर भी डांस करेंगी। प्रियंका का यह सॉन्ग फिल्म दोस्ताना का है और इस फिल्म में प्रियंका ने जॉन एब्राहिम और अभीषेक बच्चन के साथ काम किया था। इस सॉन्ग में प्रियंका ने काफी सेक्सी सी साड़ी पहनी थी और डांस 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।