शादी किसी भी इंसान के जीवन का खास दिन होता है। आपने जरूर अपने घर में देखा होगा या सुना होगा। शादी से पहले कुंडली का मिलान किया जाता है। 36 गुणों में 22 या 20 गुण मिलने के बाद ही शादी तय होती है। ऐसा माना जाता है कि इन्हीं गुणों के मिलान से लड़का और लड़की के बीच का संबंध अच्छा रहता है। कई बार गुण मिलान के बाद भी बहुत से जोड़े अपने वैवाहिक जीवन को लेकर परेशान रहते हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानी बनी रहती है।
अक्सर कहा जाता है कि कोई भी शादी अपने आप में पूरी नहीं होती है। इस रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए लड़का और लड़की दोनों की भागीदारी जरूरी होती है। कुछ लोगों की शादी के बाद दिक्कत आती हैं। वहीं कुछ लोगों के लिए यह परेशानी पहले दिन या फिर शादी के दिन ही शुरू हो जाती है। आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें दूल्ह-दुल्हन शादी के स्टेज पर लड़ने लग जाते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं।
दूल्हा-दुल्हन ने जड़ा एक दूसरे को थप्पड़
इस वीडियो को सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में जयमाला के समय जब दुल्हन दूल्हे को मिठाई खिलाती है उस समय दूल्हा फोटोग्राफर से वीडियो बनाने की बात कर रहा होता है। दुल्हन को यह पसंद नहीं आया जिसके बाद वह गुस्से से मिठाई दूल्हे के चेहरे पर लगा देती है। दूल्हा इससे नारज होकर उसे थप्पड़ मार देता है। इसके बाद लड़की भी गुस्से में थप्पड़ मारती है। फिर दोनों अपना आपा खो देते हैं और एक दूसरे को थप्पड़ मारते हैं। हैरानी की बात यह है कि दोनों की लड़ाई रोकने के लिए कोई नहीं आया। (सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय)
इसे जरूर पढ़ेंः शादीशुदा जिंदगी में आ रही है परेशानी तो एस्ट्रोलॉजी से ठीक करें
जब दुल्हे ने की दुल्हन की पिटाई
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर अक्सर शादी के दौरान हुई लड़ाई का वीडियो वायरल रहता है। यह वीडियो भी वायरल वीडियो में से एक है। इसमें आप देख सकते हैं कि स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन जयमाला के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाने वाले थे। दूल्हा जैसे ही दुल्हन को मिठाई खिलाता है वह अपना मुंह मोड़ लेती है। इस वजह से दूल्हा नाराज हो जाता है। जिसके बाद वह मिठाई उसके चेहरे पर फेंक देता है। दुल्हन भी इस बात से नाराज होकर मिठाई दूल्हे के चेहरे पर वापस फेंक देती है। इसके बाद दूल्हा ने दुल्हन को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। दोनों को इस तरह लड़ता हुआ देख सभी लोग हैरान हो जाते है। वहीं स्टेज पर खड़ी एक महिला दोनों की लड़ाई को शांत करवाने की कोशिश करते हुए नजर आई। आपको ये वीडियो देख क्या लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। (जयमाला के डिजाइन)
जब दुल्हन ने की दूल्हे की पिटाई
शादी के बाद अक्सर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहता है। लेकिन कुछ लोगों के जीवन में यह मनमुटाव मंडप पर बैठने के साथ ही शुरू हो जाता है। वायरल वीडियो में शादी की रस्में शुरू होने से पहले दूल्हा और दुल्हन मंडप में साथ बैठे नजर आते हैं। इस दौरान दुल्हन किसी से बात कर रही होती है तभी यह बात बहस में बदल जाती है। दुल्हन अपना आपा खो देती है जिसके बाद वह दूल्हे की पिटाई शुरू कर देती है।
इसे जरूर पढ़ेंः शादी में आ रही है बाधा? नारियल के ये उपाय दिलाएंगे योग्य जीवनसाथी
सोशल मीडिया पर हर दिन अजीबो-गरीब वीडियो वायरल रहते हैं। इन वीडियो को लोग मनोरंजन के तौर पर देखते हैं। इन वीडियो ने यकीनन आपको हैरान किया होगा साथ ही इसे देख आप जरूर हंसे होंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: instagram, Ramsubhag Yadav facebook video
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।