Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:48 AM IST

Skin Care : सांवली त्वचा के लिए बेस्ट है यह Face Mask, हफ्ते भर में त्वचा में आ जाएगा ग्लो

सांवली त्वचा को निखारना और उसमें ग्लो लाना है तो आपके लिए बेस्ट है यह फेस मास्क। 
Updated:- 2020-04-06, 17:12 IST
image

त्‍वचा का रंग साफ हो और वह स्‍मूद नजर आए ऐसा तो हर महिला चाहती है। मगर, सभी का रंग एक जैसा नहीं होता। कुछ महिलाएं फेयर होती हैं तो कुछ सांवली होती हैं। हालाकि, खुबसूरती की पैमाने को त्‍वचा की रंगत से नहीं मापा जा सकता। मगर, निखरी और ग्‍लोइंग स्किन को महिलाओं के बीच सुंदरता का पहला स्‍टेप माना जाता है। वैसे जो आपकी पैदायशी रंगत है उसे कभी नहीं बदला जा सकता मगर, त्‍वचा को स्‍मूद और ग्‍लोइंग जरूर बनाया जा सकता है। चलिए आज हम सांवली रंगत वाली महिलाओं के लिए खास फेस पैक बताएंगे। इसका इस्‍तेमाल करने के बाद रंग तो निखरेगा ही साथ ही त्‍वचा में ग्‍लो भी आ जाएगा। वैसे तो बाजार में आपको बहुत सारे कॉस्मैटिक प्रोडकट्स मिल जाएंगे जो मेहंगे जरूर होंगे मगर आपके रंग में इंस्टेंट निखार ले आएंगे। ऐसे प्रोडक्ट्स बेशक आपको कुछ समय के लिए निखार दे दें मगर, यह परमानेंट नहीं होते हैं। अगर आपको परमानेंट निखार चाहिए तो आपको घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए।

सांवली त्वचा की रंगत को निखारने के लिए वैसे तो बहुत सारे घरेलू नुस्खे हैं मगर, सबसे आसान तरीका आज हम आपको बताएंगे। जी हां, आप आज आपको चने और नींबू का फेस मास्क बनाना सिखाएंगे। इसे रोजाना लगाने से आपकी त्वचा पर कुछ ही हफ्तों में निखार आ जाएगा। 

 इसे जरूर पढ़े- Dusky लड़कियों के लिए बेस्ट मेकअप टिप्स, फेस दिखेगा फ्रेश और ग्लोइंग

homemade face mask for dull skin

क्या होते हैं फायदे 

अगर आपकी त्वचा सांवली है तो बेशक आप उसे गोरा तो नहीं कर सकतीं मगर अपने रंगत में निखार और चमक ला सकती हैं। यदि आप चने का पाउडर और नींबू का रस मिला कर अपने चेहरे, गर्दन और हाथ में लगाती हैं तो इससे आपके चेहरे की डार्क स्पॉट्स दूर होते हैं। वहीं आपके चेहरे पर यदि पिंपल्स है तो वह भी इस फेस मास्क को लगाने से दूर हो जाते हैं। दरअसल चने और नींबू दोनों में ही ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह त्वचा को निखारता है। यदि आपके चेहरे पर पुराने दाग हैं तो इस फेस मास्क को लगाने से दाग-धब्बे आपके हल्के हो सकते हैं। सिर्फ 1 चम्मच दूध से आपकी स्किन दिखेगी गोरी और जवां, जानिए कैसे

इसे जरूर पढ़े- इन 5 Actresses ने गोरा होने के लिए कराया है Skin whitening treatment

Dusky Skin Best Homemade Face Mask

मास्क बनाने का तरीका 

सामग्री 

  • 2-3 चम्मच चने का पाउडर 
  • 1 नींबू का रस 
  • 5 बूंदें गुलाब रस 

homemade face mask for black skin

विधि 

  • सबसे पहल चने को पीस कर पाउडर बना लें। आप चाहें तो बाजार पिसा हुआ बेसन भी ला सकती हैं। चने का पाउडर और बेसन का एक जैसा ही असर आपकी त्वचा पर होगा। 
  • इसके बादा आपको एक पूरा नींबू चने के पाउडर में निचोड़ना है। आप जितना रस वाला नींबू लेंगी उतना अच्छा होगा। ये चारकोल फेस स्‍क्रब लगाएंगी तो त्‍वचा पर आएगा अलग सा ग्‍लो

 

  • नींबू निचोड़ने के बाद आपको इस मिश्रण में गुलाब जल डालना चाहिए। इसके बाद आपको अच्छे से मिक्स करके इस पेस्ट को त्वचा पर लगाना चाहिए। 
  • आप इस पेस्ट को दिन में एक बार रोज लगा सकती हैं। रोजाना इस पेस्ट को लगाने से आपकी त्वचा में कुछ ही हफ्तों में निखार आ जाएगा। ये 5 घरेलू चीजें अपनाएंगी तो सांवली स्किन भी निखर जाएंगी
  • आप इस पेस्ट को फ्रिज में कुछ देर रख कर फिर अपने चेहरे पर लगाए। इससे आपकी त्वचा तरोताजा बनी रहेगी। 
  •  ध्यान रहे कि आप इस पेस्ट को गर्दन और कान पर भी जरूर लगाएं। इससे वहां की त्वचा पर भी निखार आ जाएंगा। 
  • इस फेस मास्क जब आप रिमूव करें तो हल्के हाथों से इसे रगड़ते हुए उतारें। यदि आपकी त्वचा ड्राय है तो आप इस मिश्रण में 2-3 बूंद ऑलिव ऑयल भी डाल सकती हैं।

 

अगर आपकी त्‍वचा का रंग सांवला है तो आपको भी एक बार यह फेस पैक जरूर ट्राय करना चाहिए। यह आपकी त्‍वचा को चमकदार बना देगा साथ ही आपकी त्‍वचा का रंग भी निखर जाएगा। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।