सोफा खरीदना इतना आसान नही है। अगर आप गलती से कोई भी गलत सोफा खऱीद लेते है तो आपको बाद में काफी ज्यादा पछतावा होगा। ऐसे में अगर आप भी सोफा खरीदने का प्लान कर रही हैं तो आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना चाहिए। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने वाले है जिसकी मदद से आप आसानी से सोफा खरीद सकती हैं।
रूम के हिसाब से खरीदें
कई बार हम सोफा काफी ज्यादा बड़ा खरीद लेते हैं। ऐसे में यह आपके रूम के हिसाब से बिल्कुल भी अच्छा नही लगता है। सोफा खरीदने से पहले आपको रूम का उस स्थान का मेजरमेंट लेना होगा जहा आप उस सोफा को लगाने वाली है। इसके बाद मेजरमेंट के हिसाब से ही आप सोफा को खरीदें।
कलर सिलेक्शन
कलर सिलेक्शन का रखें खास ख्याल। कई बार हम किसी भी कलर का सोफा खरीद लेते है। ऐसे में यह देखने में काफी ज्यादा खराब लगता है। वहीं यह आपको पूरे कमरें का लुक बिगाड़ देता है। हमेशा सोफे का रंग चुनते समय इस बात पर विचार करें कि आपको कैसा इंटीरियर वाइब क्रिएट करना है। अगर आपके घर में बच्चे है तो आप कोई भी लाइट कलर का सोफा ना खरीदें। (एक नहीं इन पांच तरीकों के होते हैं सोफा फैब्रिक)
इसे भी पढ़ेंःये हैं नई स्टाइल के सोफा सेट
फैब्रिक सही चुने
कई बार हम कोई भी फैब्रिक चुन लेते है। ऐसा भूलकर भी ना करें। अगर आपके घर पर भी बच्चे और पालतू जानवर है तो आपको फैब्रिक उसके हिसाब से ही चुनना होगा। सोफा का फैब्रिक आप परिवार के हिसाब से ही चुने।
इसे भी पढ़ेंःमानसून में लेदर के सोफे का ऐसे रखें ध्यान और बदबू और फंगस से बचाएं
सस्ते के चक्कर में ना जाएं
कई बार हम ऑनलाइन आफर भी देखकर सस्ते में सोफा खरीद लेते हैं। ऑनलाइन देखकर सोफा कभी नही खऱीदना चाहिए। सोफा बार- बार खरीदने की चीज नही होती है ऐसे में एक बार ही थोड़ा ज्यादा पैसा इंवेट करके इसे खरीदें। किसी अच्छे दुकान से ही सोफा खरीदना चाहिए। पूरी जानकारी के साथ ही सोफा खरीदने जाएं। दुकानदार के बहकावे में आकर कोई डिसीजन ना लें जिससे की आपको बाद में पछतावा होगा।
अगर आप भी भांग के साथ इन चीजों का सेवन करती हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदलनी होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों