Funny Quotes In Hindi: इन फनी मैसेज और कोट्स के जरिए अपनों के बीच आप भी बांटे खुशियां

आजकल हम सभी भागदौड़ से भरी जिंदगी में किसी न किसी बात को लेकर तनाव में हैं। तनाव से भरी जिंदगी में हंसना-खेलना भी आजकल मुश्किल हो गया है। चेहरे पर उदासी तो बिना बुलाए आ जाती है, लेकिन हंसी का बहाना ढूंढना पड़ता है पर असल में हंसना-खिलखिलाना एक थेरेपी की तरह है, जिससे जिंदगी तो आसान होती ही है और सेहत भी अच्छी रहती है इसलिए, जिंदगी में चाहे कितनी भी मुश्किल आए हंसना न भूलें और अपने अपनों को भी जरूर हंसाएं।
अगर आपके कोई दोस्त या परिवार का कोई पर्सन उदास है और आप उसे हंसाने के तरीके या कोई मजाकिया शायरी भेजना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसे चुनिंदा फनी मैसेज लेकर आए हैं, जिन्हें अपनों को सोशल मीडिया के माध्यम से भेजकर खुशियां बांट सकते हैं।
फनी कोट्स इन हिंदी (Funny Quotes In Hindi)
1. जिंदगी में अगर दुख ना हो तो खुशियों का क्या मजा
और अगर ऑफिस में बॉस ना हो,
तो छुट्टियों का क्या मजा !
2. जिंदगी में असली स्ट्रेस तब आता है
जब आपके मोबाइल की बैटरी 1% हो
और गर्लफ्रेंड का फोन आ जाए !
3. जिंदगी एक बार ही सही
लेकिन ऐसे शख्स से जरूर मिलाती है
जो तुम्हारी अच्छी खासी जिंदगी का
सत्यानाश कर देता है !
खैर, वो तुम नहीं हो दोस्त !
4. ए-मेरे दोस्त तुम कुछ और साल
मेरे लिए सलामत रहना है
क्योंकि मुझे अपनी शादी में
तुझसे नागीन डांस जो करवाना है !
इसे भी पढ़ें: Congratulation Wishes In Hindi: इन खूबसूरत मैसेज के माध्यम से अपनों को आप भी दीजिए बधाई और शुभकामनाएं
5. कौआ क्या जाने क्या सुर है क्या साज
बंदर क्या जाने अदरक का मिजाज
यही सोचकर यह सुंदर-सा मैसेज
अपने प्यारे दोस्त को भेज रहे हैं आज !
फनी मैसेज इन हिंदी (Funny Messages In Hindi)
6. मोहब्बत 2 लोगों के बीच का नशा है
जिसे पहले होश आ जाए वो बेवफा है।
7. कुछ लड़कियां तो इतनी सुन्दर होती है
कि मैं मन ही मन में
खुद को रिजेक्ट कर लेता हूं ! (पॉजिटिव कोट्स)
8. वो आई थी मेरे कब्र पर
दिया जलाने के लिए
रखा हुआ फूल भी ले गई
दूसरे वाले को पटाने के लिए !
9. सरकारी नौकरी
के लिए कोटा
और सुबह हल्का होने के लिए
लोटा बहुत मायने रखता है !
फनी शायरी इन हिंदी (Funny Shayari In Hindi)
10. चाईनीज मोहब्बत थी
साहब टूट कर बिखर गई
पर दिल हिंदुस्तानी था
एक और पटा ली !
11. क्रश हो या ब्रश वक्त पर बदल लेना चाहिए
वरना दिल हो या दांत टूट ही जाएगा !
इसे भी पढ़ें: Success Quotes In Hindi: सफलता की बधाई इन शानदार और बेहतरीन मैसेज के माध्यम से आप भी दीजिए
12. गुस्से में उसी का नंबर
डिलीट करना चाहिए
जिसका नंबर याद हो वरना बाद में
बहुत तकलीफ होती है !
13. डाइटिंग शुरू की है,
अब मैं सिर्फ तस्वीरों में
अच्छा दिखने वाला खाना खाता हूं ! (मोटिवेशनल कोट्स)
14.जान ही चाहिए थी तो मांग कर ले लेती
यूं बिना मेकअप के मेरे सामने क्यों आ गई !
15. जो कहते थे कि हम आपके हैं,
आज हमारे घर आए हैं।
आंखों में आंसू लेकर,
जीओ का बिल थमाए हैं।
16. बाल्टी में बाल्टी है और बाल्टी में है गिलास,
और कोई चाहे जैसा भी हो, मेरा दोस्त है एकदम फर्स्ट क्लास
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।