दीपिका के पुराने प्यार को छीन चुकी कैट को रणवीर ने किया पर्सनली इंवाइट

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के प्यार के चर्चें कहां नहीं थे लेकिन अपने हमसफर के रूप में दीपिका ने रणवीर सिंह को चुना।
Updated:- 2018-11-28, 18:34 IST
deepveer mumbai reception invited  Katrina

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के प्यार के चर्चें कहां नहीं थे लेकिन अपने हमसफर के रूप में दीपिका ने रणवीर सिंह को चुना। रणवीर और दीपिका की 29 नवंबर को मुंबई में रिस्पेशन पार्टी होनी है और ऐसे में दीपिका के पति रणवीर ने कुछ ऐसे लोगों को भी इंवाइट कर लिया है जो एक टाइम में दीपिका की जिंदगी में परेशानी का कारण बने थे। ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि दीपिका पादुकोण अपनी शादी की रिस्पेशन पार्टी का निमंत्रण अपनी दुश्मन कटरीना कैफ को नहीं देंगी लेकिन हुआ कुछ और ही। 

deepveer mumbai reception invited  Katrina

दीपिका के पति ने किया कैट को इंवाइट 

मीडिया सूत्रों के अनुसार रणवीर सिंह ने कैटरीना कैफ को इंवाइट किया है और इसके लिए वह काफी एक्साइडेट भी है। खबरों के अनुसार रणवीर सिंह ने कैट को रिसेप्शन में आने के लिए इंवाइट किया है। साथ ही कहा जा रहा है कि कैट इस पार्टी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' के को-स्टार सलमान खान और डायरेक्टर अली अब्बास जफर से इस बारे में चर्चा भी की है।

Read more: बंगले से भी कीमती है बॉलीवुड हीरोइंस की शादी का लहंगा, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप

कैट दीपवीर की रिसेप्शन पार्टी में सलमान और अली अब्बास जफर के साथ ही पहुंचेंगी।

deepveer mumbai reception invited  Katrina

दीपिका और कैट की दुश्मनी की वजह 

दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ की दुश्मनी के पीछे का कारण एक्टीर रणबीर कपूर को माना जाता है लेकिन अब दीपिका ने अपनी पुरानी बातों को भुलाकर कैटरीना की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। अब देखना है कि यह दोस्ती कितने आगे तक जाती है।

दीपिका और रणवीर अपने गेस्ट्स को इंवाइट करने के लिए पर्सनली मेसेज भेज रहे हैं लेकिन जहां तक बात कैट को इंवाइट करने की है तो उन्हें सिर्फ अभी तक उन्हें रणवीर सिंह की तरफ से ही मेसेज मिला है। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका की शादी की बधाई कैट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। उन्होंने लिखा था, “आप दोनों को बधाई।“ 

 

ऐसा कहा जाता है कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का रिलेशनशिप इस हद तक था कि दोनों एक-दूसरे के साथ शादी करेंगे ऐसा तय माना जाता था लेकिन रणबीर की जिंदगी में जब कैट की एंट्री हुईं तो उन्होंने दीपिका से ब्रेकअप कर लिया। यही वजह है कि दीपिका, कैट से दूरी बनाए रखना पसंद करती हैं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।