Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:14 AM IST

Deepveer wedding photos: दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें बार-बार देखना चाहेंगी आप

दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें एक बार देखने के बाद आप उन्हें बार-बार देखना चाहेंगी।
Updated:- 2018-11-15, 13:28 IST
deepveer italy lake como photos

दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें एक बार देखने के बाद आप उन्हें बार-बार देखना चाहेंगी। दीपिका हमेशा के लिए रणवीर की हो गई हैं। 6 साल पहले शुरू हुआ प्यार आज अपने मुकाम पर पहुंच गया है। इटली के लेक कोमो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन खूबसूरत नजारों के बीच में दीपिका-रणवीर का हमेशा के लिए एक-दूजे का होने जाने का नजारा कितना खूबसूरत रहा होगा। 

रणवीर ने संगीत सेरेमनी के मौके पर कुछ ऐसा किया जिससे दीपिका पादुकोण की आंखें भर गईं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाजों के साथ भी रणवीर और दीपिका शादी करेंगे। दोनों की शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार हैं। 

deepveer italy lake como photos

एक दिन का किराया 24 लाख रुपये

मीडिया सूत्रों की मानें तो जहां शादी हो रही है उस लग्जरी प्रोपर्टी में एक कमरे का न्यूनतम किराया 400 यूरो मतलब करीब 33,000 रुपये है।

deepveer italy lake como

इस प्रॉपर्टी में 75 कमरे हैं और इस हिसाब से देखें तो दीपिका रणवीर रोजाना प्रॉपर्टी के किराए के रूप में 24,75,000 रुपये खर्च कर रहे हैं। एक हफ्ते के लिए दोनों 1,73,25,000 रुपये किराए में खर्च करेंगे। 

Read more: दीपिका बन गईं रणवीर की दुल्हन, बाजीराव की हुई मस्तानी

deepveer italy lake como photos

दीपिका और रणवीर लव स्टोरी 

एक इंटरव्यू में रणवीर के बारे में पूछने पर दीपिका पादुकोण को कहते सुना गया कि रणवीर एक एनर्जी से भरपूर इंसान होने के अलावा भी बहुत कुछ हैं। दीपिका की मानें तो वह यह सुनकर अब पक चुकी हैं कि लोगों को रणवीर की गजब की एनर्जी से बेहद प्यार है जबकि उनमें इसके अलावा भी बहुत कुछ है। दीपिका पादुकोण का मानना है कि रणवीर ना केवल एक अच्छे इंसान हैं बल्कि उनका काफी बड़ा दिल भी है। 

Read more: दीपिका और रणवीर की ये 5 रोमांटिक तस्वीरें जिन्हें बार-बार देखना चाहेंगी आप

रणवीर किसी के सामने रोने से भी नहीं डरते क्योंकि वह बेहद इमोशनल और सेंसिटिव इंसान हैं और उनकी इसी बात से दीपिका को काफी प्यार है। रणवीर की यही खूबी दीपिका की मानें तो उन्हें असल मायनों में खास बनाती है।

deepveer italy lake como photos

दीपवीर संगीत सेरेमनी 

13 नवंबर को ‘दीपवीर’ की संगीत और मेहंदी सेरेमनी की धूम रही। दीपिका पादुकोण अपनी संगीत सेरेमनी में काफी इमोशनल हो गईं। मीडिया सूत्रों की मानें तो इस मौके पर दीपिका और रणवीर काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे। खबर है कि सगाई के मौके पर जब दोनों ने अंगूठियां बदलीं तो दीपिका इमोशनल हो गईं। दीपिका की आंखें नम हो गई और यह नजारा देख कर वहां मौजूद सभी गेस्ट भी इमोशनल हो गए। 

Read more: रणवीर की इन बातों पर दीपिका की आंखें भर आईं, ऐसी रही ‘दीपवीर’ की संगीत सेरेमनी

दीपवीर के संगीत फंक्शन में पंजाबी सिंगर हर्षदीप कौर ने अपने कई हिट गाने गाए। इनमें मनमर्जियां, कबीरा और दिलबरो शामिल थे।

deepveer wedding italy

इसके अलावा मेहंदी नी मेहंदी, काला शा काला, मेहंदी है रचने वाली, गुड़ नाल इश्क मिठा जैसे ट्रैक बजे। ऐसी खबर है कि रणवीर ने दीपिका के लिए गुंडे फिल्म का गाना ‘तूने मारी एंट्री’ पर डांस किया। 

Read more: रणवीर और दीपिका की शादी के वेन्यू की 5 खासियत जान आप भी हो जाएंगी हैरान

मीडिया सूत्रों के अनुसार दीपवीर की शादी में आने वाले मेहमानों का स्वागत खास अंदाज में किया जा रहा है। शादी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत एक हाथ से लिखे कार्ड के द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सभी मेहमानों को स्वागत करने का यह अंदाज पसंद आया है। 

deepveer wedding italy

इटली में 15 नवंबर की शादी के बाद रणवीर और दीपिका इंडिया में दो रिसेप्शन पार्टी देंगे। मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर को होटल ग्रैंड हयात में होगा जो कि रात 8 बजे से शुरू होगा। ये रिेसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है। वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी जिसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे।

 

दीपवीर फंक्शन का बीमा

सरकारी बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस (ओआईसी) ने इनकी शादी के वेन्यू का इंश्योरेंस किया है। इटली में होने वाली शादी को इस पॉलिसी के अंतर्गत कवर किया गया है। इस पॉलिसी के तहत दीपिका रणवीर की शादी को पांच दिनों (12-16) तक किसी भी क्षति से कवर किया जाएगा। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।