Deepika-Ranveer wedding: इटली से वापिस लौटे दीपिका-रणवीर, अब होगी गृहप्रवेश की रस्म

14-15 नवंबर को इटली के लेककोमो में ग्रांड तरीके से शादी करने के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वापिस मुंबई लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर वह दोनों जैसी आए मीडिया और उनके फैंस ने उन्हें घर लिया। दोनों ने ही रुक कर मीडिया और फैंस को थैंक्स बोला और तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। शादी और चूड़े की रस्म के बाद अब दीपिका पादुकोण के गृहप्रवेश की रस्म अदा की जाएगी। मंबई में रणवीर सिंह के घर पर इसकी जोर शोर से तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

हाथों में हाथ डाले एक साथ वापिस लौटे रणवीर और दीपिका
अगर आप दीपिका और रणवीर की शादी के बाद मुंबई वापिस लौटने की तस्वीरें देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि दोनों शादी के बाद कितने खुश हैं। जहां रणवीर अपनी वाइफ दीपिका को भीड़ से बचाते दिखे वहीं दीपिका भी एक पल के लिए रणवीर का हाथ न छोड़ सकीं। रणवीर और दीपिका के फैंस को जैसे ही उनके मुंबई वापिस लौटने की खबर मिली, सभी एअसपोर्ट उनके स्वागत के लिए पहुंच गए और दीपिका और रणवीर के एअरपोर्ट में एंटर करते ही उन्हें भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान रणवीर और दीपिका ने भी मुस्कुरा कर सभी को थैंक्स बोला।

कैसा था रणवीर और दीपिका का लुक
इटली से लौटे न्यूली वेड बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक जैसे लुक में नजर आए। जहां दीपिका ने प्लेन ग्रे कल का चूड़ी दार पैजामा कुर्ता पहना था और उपर से लाल हैंडलूम सिल्क दुपट्टा डाला हुआ था वहीं रणवीर ने भी ऑफ व्हाइट कर्ता पैजामा और उपर से पिंक हैंडलूम सिल्क वाली सदरी पहन रखी थी। दीपिका पूरी तरह से नई दुल्हन लग रही थीं। दीपिका ने मांग में सिंदूर भर रखा था । उनके हाथों की महंदी और चूड़ा उन्हें और भी खूबसूरत बना रहे थें। बता दें कि रणवीर और दीपिका के फिलहाल बैंगलुरु जाने की ख़बर है जहां से लौटकर 28 नवंबर को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन होना तय हुआ है।

सज गई दीपिका की ससुराल
रणवीर सिंह मुम्बई के बांद्रा इलाके में रहते हैं। यहां पर श्री नाम से उनका एक बहुत बड़ा बंगला है जिसे दीपिका के स्वागत के लिए खास तैयार किया गया है। जब रणवीर और दीपिका इटली के लेककोमो में शादी रचा रहे थे तब मुंबई में रणवीर के घर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा था। रणवीर के घर में लगभग एक किलोमीटर तक काफी सजावाट की गई हैं। आपको बता दें कि घर की सजावट कैसी होगी ये शादी से पहले ही भवनानी परिवार ने तय कर लिया था।
रणवीर सिंह के घर के बाहर जो पेड़ लगे हैं उन्हे भी लाइट लगाकर सजाया गया है। इसके अलावा घर के मेन गेट पर सफेद फूलों और व्हाइट एलइडी लाइट से डेकोरेशन की गयी है। घर को अंदर और बाहर हर जगह से सजाया गया है। इटली से लौटने के बाद इसी घर में दीपिका पादुकोण का गृहप्रवेश करवाया जाएगा और यहीं पर शादी के बाद होने वाली सारी रस्मों को निभाया जाएगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।