भारतीय क्रिकेटर जयदेव उनादकट ने गुप्त रूप से 2 फरवरी को अपनी मंगेतर के साथ ब्याह रचाया और शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद बुधवार को सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा की। उन्होंने शादी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उनकी तस्वीर पर उनके फैंस ने जमकर बधाइयां दी हैं। उन्होंने अपनी शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखते हुए ख़ास लोगों को ही शादी की रस्मों में शामिल किया।
शादी की सभी रस्में गुजरात के आणंद शहर में मौजूद मधुबन रिसोर्ट में हुईं। हालांकि शादी को लेकर क्रिकेटर जयदेव और रिनी दोनों ने ही सोशल मीडिया में कोई जानकारी शेयर नहीं की थी। कपल ने शादी के फंक्शन को भी प्राइवेट रखा और ख़ास लोगों को ही शामिल किया। जहां एक तरफ जयदेव एक मशहूर क्रिकेटर हैं वहीं उनकी पत्नी रिनी पेशे से वकील हैं।
View this post on Instagram
जयदेव उनादकट और रिनी की सगाई पिछले साल 15 मार्च 2020 को हुई थी। तब जयदेव ने अपनी मंगेतर रिनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए यह खबर अपने फैंस को दी थी। सगाई के दो दिन पहले ही उनादकट ने रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में सौराष्ट्र की टीम को चैंपियन बनाया था।
View this post on Instagram
जयदेव उनादकट और उनकी पत्नी रिनी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई बार पोस्ट की हैं। इसमें सगाई की तस्वीरें भी शामिल हैं।
जयदेव उनादकट भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार क्रिकेटर होने के साथ रणजी ट्रॉफी में कप्तान भी हैं। 29 वर्षीय जयदेव भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों में से एक हैं। जयदेव उनादकट की कप्तानी में बंगाल को हराकर सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था। सौराष्ट्र की टीम 76 साल के बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल रही थी।
यह विडियो भी देखें
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।