यहां लगती है दुल्हनों की मंडी, घर वाले ही सबसे पहले लगाते हैं बोली

Weird marriage traditions| दुनिया भर में कई तरह के रिवाज होते हैं जिनके बारे में सुनने पर ही लोगों को शॉक लग जाता है। आपने ऐसे कई रीति-रिवाजों के बारे में भारत में भी सुना होगा, लेकिन अगर बात ग्लोबली की जाए, तो इसके मायने ही बदल जाते हैं। दुनिया के कई देशों में महिलाओं के लिए बहुत रूढ़िवादी रिवाज हैं जिनके बारे में सुनकर भी शायद आप चौंक जाएं। इन रिवाजों के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन ना तो इन्हें रोका जाता है और ना ही इसे लेकर कोई गलत मानता है।
ऐसा ही एक रिवाज है बुल्गारिया का जहां दुल्हनों को बेचा जाता है। यह रिवाज कुछ 3000 साल पुराना है जो यहां के कस्बों में प्रचलित है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यहां 12-13 साल की लड़कियों की बोली लगती है और लड़कियों को उनके परिवार वाले सजा-धजा कर लेकर जाते हैं।
बुल्गारिया की एक खास कम्युनिटी का है यह रिवाज
इस रिवाज को निभाने वाली क्लाइजिस (Kalaidzhis) कम्युनिटी है जिन्हें अपने इस रिवाज पर बहुत गर्व है। यह कम्युनिटी मूलत: तांबे और पीतल की मूर्तियां बनाने का काम करती है। उनके हिसाब से लड़के और लड़कियां दोनों के लिए ही यह रिवाज फायदेमंद है। इस रिवाज के जरिए गरीब परिवार के लोग अपने बच्चों की शादी बहुत ही अच्छी तरह से करवा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- इस मंडी में बिकते हैं दूल्हे, एक-एक कर लगाई जाती है बोली
इन्हें बुल्गारिया के रोमा लोग भी कहा जाता है। यह कम्युनिटी 12वीं से 14वीं शताब्दी के दौरान माइग्रेट करके बुल्गारिया पहुंच गई थी।
बिकने वाली लड़कियों के लिए हैं बहुत सख्त नियम
यहां लड़कियों के लिए कुछ इस तरह के नियम बनाए गए हैं जिन्हें पूरी दुनिया में अब रूढ़िवादी माना जाएगा। जैसे...
- लड़कियां नहीं कर सकती हैं किसी को डेट
- 12-13 साल की लड़कियों की छुड़वा दी जाती है पढ़ाई
- घर वालों के बिना लड़कियों का कहीं जाना माना जाता है गलत
- किसी भी पुरुष से मेलजोल नहीं बढ़ाया जा सकता है
- अपनी कम्युनिटी के अलावा किसी और कम्युनिटी के लड़के से नहीं मिल सकतीं
- लव मैरिज करने वाली लड़कियों का किया जाता है बहिष्कार
इस तरह के नियम इसलिए बनाए गए हैं ताकि लड़कियां अपनी पसंद का वर ना चुन लें और उनकी वर्जिनिटी को कोई खतरा ना हो। बुल्गारिया की इस कम्युनिटी में माना जाता है कि अगर लड़कियां वर्जिन नहीं होंगी, तो उनकी शादी ठीक तरह से नहीं होगी और उनका दाम कम लगेगा।

खूबसूरत लड़कियों का दाम होता है लाखों में
इस मार्केट में लड़कियों की उम्र, रूप-रंग और आकर्षण को देखकर उनकी बोली लगाई जाती है। उन्हें बहुत भारी मेकअप करके ऐसे कपड़े पहनने होते हैं जिनसे उनका फिगर ज्यादा बेहतर दिख सके और वो अपनी ओर सूटर्स को आकर्षित कर सकें। कई लड़कियां अलग-अलग तरह के रंग-बिरंगे मेकअप में यहां दिख जाएंगी।
चाहे मार्केट अच्छा हो या नहीं, लेकिन अगर खूबसूरत लड़कियां हैं, तो उनके लिए बहुत ही अच्छा दाम लगाया जाएगा। एक बार किसी लड़के ने लड़की को पसंद कर लिया, तो लड़की के घर वाले लड़के के घर वालों से मोल-भाव करते हैं।
KALAIDZHI Culture: Take a look into #Bulgaria's Bride market #bride#bridesmaids#Bulgaria#kalaidzhipic.twitter.com/YlOOsmFagX
— Tiger Mahal (@ArvindMahal) July 15, 2022
साल में चार बार लगता है दुल्हनों का यह बाजार
बुल्गारिया के Stara Zagora (स्टारा जागोरा) शहर में यह मार्केट साल में चार बार किसी शनिवार के दिन लगाया जाता है। इसके अलावा, लड़के-लड़कियों का मेल-मिलाप अब इंटरनेट के जरिए होने लगा है।

रूढ़िवादी त्यौहार Christian Lent के प्रथम शनिवार को यह मार्केट लगाया जाता है। लेंट एक तरह का ईसाई त्यौहार जिसमें लोग प्रार्थना करते हैं और उपवास रखते हैं। इसे ग्रेट लेंट भी कहा जाता है। यह त्यौहार 40 दिनों का होता है और इसे ईस्टर से पहले मनाया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- Weird Wedding Ritual: एक ऐसा गांव जहां सफेद कपड़े में विदा होती है नई-नवेली दुल्हन, जानें इस रिवाज के पीछे का कारण
इस गिप्सी ब्राइड मार्केट में अलग-अलग तरह के कॉम्पटीशन होते भी दिख जाएंगे जहां लोग डांस, ड्रिंक और खाने के बीच मेल-मिलाप बढ़ाते हैं। हालांकि, इस जगह भले ही लड़के और लड़कियों को मिलने की इजाजत होती है, लेकिन फिर भी उन्हें परिवार के सामने ही मिलना होता है। वो अलग से नहीं मिल सकते और उन्हें बात भी दायरे में रहकर करनी होती है।
डेली मेल और वाइस एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक यहां लड़कियां 6 लाख रुपये से लेकर 98 लाख रुपये तक में बिकती हैं। गरीब घर के लड़के कम सुंदर लड़कियों को चुनते हैं ताकि उन्हें कम पैसे में भी अपने लिए एक अच्छी पत्नी मिल जाए।
आपको इस मार्केट के बारे में जानकर कैसा लगा? आपको बता दें कि रोमा लड़कियों की शादी सिर्फ उनकी कम्युनिटी के लड़कों से ही हो सकती है इसलिए इस मार्केट में उनकी कम्युनिटी के अलावा किसी और को बोली लगाने का कोई हक नहीं है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock/ window to bulgaria/ twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।