Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:42 AM IST

फिल्म रिलीज से पहले इन धार्मिक स्थलों पर जाते हैं स्टार्स

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में जो फिल्म रिलीज से पहले मंदिरों में पूजा के लिए जाते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-12-13, 14:53 IST
celebs visit these temples before film release

आम लोगों की तरह स्टार्स भी किसी भी बड़े काम से पहले मंदिर जरूर जाते हैं। हम कई बारबॉलीवुड स्टार्स को मूवी रिलीज से पहले मंदिरों में आते-जाते देखते हैं। हाल ही में शाहरुख खान को भी वैष्णो देवी मंदिर में स्पॉट किया गया था। जल्द ही उनकी पठान फिल्म रिलीज होने वाली है। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं उन सभी स्टार्स के बारे में जिन्हें फिल्म रिलीज से पहले किसी धार्मिक स्थल पर स्पॉट किया जा चुका है।

शाहरुख खान

कुछ समय पहले शाहरुख खान को मक्का में स्पॉट किया गया था। इसके बाद कम उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो वैष्णो देवी मंदिर में जाते दिख रहे हैं। इसके साथ-साथ उनके फैंस ने कुछ फोटोज भी पोस्ट की हैं जिसमें वो शाहरुख के साथ नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंःजानें सेलेब्स के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर क्यों है खास?

दीपिका पादुकोण

deepika padukon

मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर की बहुत मान्यता है। यही कारण है कि बड़े से बड़ा स्टार यहां बप्पा के दर्शन करने के लिए जरूर पहुंचता है। 83 जैसी कई फिल्मों के रिलीज होने से पहले दीपिका पादुकोण को यहां आर्शिवाद लेते हुए देखा जा चुका है। दीपिका शादी के बाद भी रणवीर के साथ इस मंदिर में पहुंची थीं।

सोनम कपूर और फवाद खान

soonam kapoor at temple

सोनम कपूर अपनी फिल्म खूबसूरत के रिलीज होने से पहले गोल्डन टेंपल पहुंची थीं। सिख धर्म में गोल्डन टेम्पल की बहुत मान्यता है और साल भर कई स्टार्स मथ्था टेकने के लिए पहुंचते हैं। सोनम के साथ उनके को-स्टार फवाद भी पहुंचे थे।

कृति सेनन

फिल्म हिरोपंती के रिलीज होने से पहले कृति सनन भी अपने को स्टार टाइगर श्रॉफ के साथ मंदिर पहुंची थी। दोनों को मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में देखा गया था।

इसे भी पढ़ेंः90 के दशक के ये फेमस डायलॉग आज भी करते हैं लोगों की जुबां पर राज

तो ये थे कुछ स्टार्स जिन्हें फिल्म रिलीज से पहले अलग-अलग धार्मिक स्थलों में देखा जा चुका है। आपका इस बारे में क्या कहना है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram, Twitter

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।