अनुष्का शर्मा से लेकर लीजा हेडन तक इन सेलेब्स ने बिकिनी में फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प

मां बनना किसी भी महिला के लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशी होती है। यह उनके जीवन का एक ऐसा अहसास है, जिसे वह ताउम्र याद रखती हैं और इसलिए, वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को यादगार बनाने के लिए कई तरह के प्रयास करती हैं। वैसे इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी पीछे नहीं हैं। वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान फोटोशूट करवाती हैं ताकि वह बेबी बम्प के साथ अपनी यादों को हमेशा ताजा रख सकें।
वैसे आज के समय में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खुलकर एन्जॉय करना पसंद करती हैं। वह इस दौरान भी खुद को किसी तरह से रेस्ट्रिक्ट नहीं करतीं, फिर बात चाहे उनके कपड़ों की ही क्यों ना हो। ऐसी कई बॉलीवुड डीवा हैं, जिन्होंने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में ना केवल बिकिनी पहनीं, बल्कि गर्भावस्था में आखिरी दिनों में बिकिनी पहनकर उन्होंने अपने बेबी बम्प को भी फ्लॉन्ट किया। प्रेग्नेंसी पीरियड में बिकिनी पहनकर उन्होंने नए प्रेग्नेंसी गोल्स सेट भी किए। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ बॉलीवुड डीवाज के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान बिकिनी पहनकर अपने लुक को खास बनाया-
अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इसी साल मां बनी हैं। उन्होंने 11 जनवरी को बेटी को वामिका को जन्म दिया था। हालांकि, अनुष्का ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को भरपूर एन्जॉय किया था। उन्होंने प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में फोटोशूट किया था, बल्कि उन्होंने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनकर अपने बेबी बम्प को बेहद ही खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट किया था। उनकी यह बिकिनी तस्वीरें फैन्स को भी बेहद पसंद आई थीं।
सेलिना जेटली

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान बिकिनी में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी ये फोटो शेयर की थी। सेलिना ने 23 सितंबर 2010 को ऑस्ट्रेलियाई होटल बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी। 24 मार्च 2012 को उन्होंने दो जुड़वां बेटों विंस्टन हाग और विराज हाग को जन्म दिया। इसके बाद 10 सितंबर 2017 को सेलिना ने एक बार फिर दो जुड़वां बेटों आर्थर और शमशेर हाग की मां बनीं लेकिन दिल की बीमारी के चलते उनके बेटे शमशेर का निधन हो गया था।
इसे ज़रूर पढ़ें- Confirmed! आ गई बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने वाले सितारों की लिस्ट
लीजा हेडन

लीजा हेडन उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में हैं, जिन्होंने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में एक बार नहीं, बल्कि कई बार बिकिनी में अपने लुक को फैन्स के साथ शेयर किया। लीजा हाल ही में तीसरी बार मां बनी हैं। इस बार उन्होंने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। हालांकि, उन्होंने अपनी न्यू बॉर्न बेबी की तस्वीरें शेयर नहीं की। लीजा इससे पहले प्रेग्नेंसी भी बिकिनी में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि उन्होंने अक्टूबर 2016 में डीनो लालवानीसे शादी करने के बाद 17 मई 2017 को बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद वह, फरवरी 2020 में दोबारा मां बनी थीं। इसके बाद अब वह तीसरी बार मां बनी हैं।
कल्कि कोचलिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने भी अपने प्रेग्नेंसी टाइम में बिकिनी में अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वह एक बार नहीं, कई बार बिकिनी में नजर आई। बता दें कि कल्कि ने पहले फिल्म मेकर अनुराग कश्यप से शादी की थी, लेकिन वह शादी चल नहीं पाई और साल 2015 में उन्होंने तलाक ले लिया। इसके बाद वह गाय हर्षबर्ग को डेट करने लगी थी। इसके बाद, उन्होंने 7 फरवरी 2020 को अपनी बेटी सैफो को जन्म दिया।
इसे ज़रूर पढ़ें- इन सेलेब्स ने रचाई ईको-फ्रेंडली शादी, अपनी खुशियों के साथ-साथ प्रकृति का भी रखा ख्याल
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (Instagram)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।