काजोल से लें बच्‍चों पर निगरानी रखने के टिप्‍स

HerZindagi.com से हुई खास मुलाकात में काजोल ने आसल जिंदगी वह हेलीकॉप्‍टर पेरेंटिंग को कैसा मानती हैं? और वह खुद कैसी मां हैं? जैसी बातों को शेयर किया। 
Updated:- 2018-10-09, 10:03 IST
Bollywood actress kajol tips on helicopter parenting

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस काजोल जल्‍द ही सिल्‍वर स्‍क्रीन पर फिर से नजर आने वाली हैं। काजोल की फिल्‍म हेलीकॉप्‍टर ईला जल्‍द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। सूत्रों के अनुसार यह फिल्‍म 12 अक्‍टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्‍मा का विषय है हेलीकॉप्‍टर पेरेंटिंग। इसका अर्थ होता है उन अभिभावकों से है, जो हर वक्‍त अपने बच्‍चों की लाइफ में इंटरफीयर करते हैं। काजोल इसमें एक हेलीकॉप्‍टर मम्‍मी की भूमिका निभा रही हैं। मगर काजोल हेलीकॉप्‍टर पेरेंटिंग को गलत नहीं मानती। HerZindagi.com से हुई खास मुलाकात में काजोल ने आसल जिंदगी वह हेलीकॉप्‍टर पेरेंटिंग को कैसा मानती हैं? और वह खुद कैसी मां हैं? जैसी बातों को शेयर किया। 

Bollywood actress kajol tips on helicopter parenting

हैलीकॉप्‍टर पेरेंटिंग गलत नहीं 

काजोल का कहना है कि वक्‍त नया हो पुराना हो या फिर और नया हो जाए मगर हैलीकॉप्‍टर पेरेंटिंग का कॉन्‍सेप्‍ट हमेशा काम आता है और यह बहुत जरूरी भी है। अगर पेरेंट्स को पता ही नहीं रहेगा कि उनका बच्‍चा क्‍या कर रहा है तो वो उसे सिक्‍योर कैसे करेंगे। बच्‍चे के हर काम में पेरेंट्स को पूरी नजर रखनी चाहिए। 

Bollywood actress kajol tips on helicopter parenting

कम्‍यूनिकेशन न करें ब्रेक 

काजोल कहती हैं, ‘बच्‍चा क्‍या कर रहा है और क्‍या करने जा रहा है इस बारे में माता पिता को बीच-बीच में उससे पूछते रहना चाहिए। माता-पिता को बच्‍चों के साथ कुछ ऐसा रिश्‍ता रखना चाहिए कि वह खुद ही अपनी सारी बातें उनकों बताएं और बच्‍चे माता पिता पर इतना भरोसा कर पाएं कि वे उन्‍हें जो बताएंगे उससे उनका फायदा ही होगा। बच्‍चों को हर बात पर पोक नहीं करें। एसा करें तो वह इरीटेट होंगे। बस आपको उनकी आइडिंटिटी को सेफ रखते हुए उन पर नजर रखनी हैं और कभी भी बच्‍चों और अपने बीच में कम्‍युनिकेशन गैप नहीं आने देना चाहिए। क्‍योंकि आज वक्‍त बदल चुका है और बच्‍चों को नए-नए माध्‍यमों से नई-नई बातें सीखने को मिल रही हैं। अब यह बाते सही हैं या गलत यह बच्‍चे तय नहीं कर पाते अभिभावक होने के नाते आपका फर्ज है कि आप बच्‍चों को सही और गलत में फर्क बताएं।’

 

काजोल कैसी मां हैं 

काजोल बताती हैं, ‘मैं हैलीकॉप्‍टर नहीं ड्रोन हूं। मैं अपने बच्‍चों पर दूर से नजर रखती हूं और जब लगता है कि उनसे मुझे किसी खास चीज के बारे में पूछना चाहिए तो मैं तुरंत पूछती हूं। कई बार मेरे बच्‍चे मुझसे इरीटेट हो जाते हैं और मुझसे पूछते हैं कि मैं उनसे इतने सवाल क्‍यों करती हूं। मगर मैं मां हूं और मेरा यही काम है कि मैं अपने बच्‍चों की हर तरह से सुरक्षा करूं। मेरा बेटा कई बार मुझसे चीजों का अर्थ पूछता है। एक बार उसने मुझसे एक शब्‍द का अर्थ पूछ, जो वास्‍तव में बहुत खराब था। जब मैंने उसे कहा कि यह खराब शब्‍द है तो उसने बोला कि खराब होने के बावजूद यह डिक्‍सनरी में क्‍यों लिखा हुआ है। मुझे तब अच्‍छा लगा कि मेरे बेटे ने मुझसे पूछा तो सही। मुझे लगता है कि हर मां को अपने बचचे को देखना चाहिए।’

अगर आप भी जानना चाहती हैं कि हैलीकॉप्‍टर पेरेंटिंग के क्‍या फायदे हैं तो एक बार यह फिल्‍म जरूर देखें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।