अक्षय कुमार ने ऐसा किया सोनाक्षी सिन्‍हा का मेकअप, देखें वीडियो

अक्षय कुमार को क्यों पड़ी सोनाक्षी सिन्‍हा से मार, जानें ऐसा क्‍या कर दिया मिस्‍टर खिलाड़ी ने।
Updated:- 2019-09-09, 09:49 IST
image

आज अक्षय कुमार का जन्मदिन है और इन दिनों वो अपनी फिल्म मिशन मंगल की सफलता का जश्न मना रहे हैं। मिशन मंगल में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, तापसी पन्नू जैसे कलाकार भी मौजूद थे। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने एक मजेदार वाक्या किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वो सोनाक्षी सिन्हा का मेकअप कर रहे थे। 

इसे जरूर पढ़ें: रणबीर और वाणी कपूर लद्दाख रवाना, केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद पहली मूवी की हो रही शूटिंग

वहीं, हालिया सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अक्षय कुमार सोनाक्षी सिन्हा का मेकअप कर रहे हैं। इस वीडियो में अक्षय सोनाक्षी के चेहरे पर मेकअप लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के शुरूआत में तो देखकर ऐसा लग रहा है की वाकई में अक्षय को अच्‍छा मेकअप करना आता है और सीरियसली उनका मेकअप कर रहे है, लेकिन तभी वो मस्ती में सोनाक्षी के नाक पर मेकअप करने वाला ब्रश चुभो देते हैं। इसके बाद सोनाक्षी अक्षय को मारने लगती हैं और दोनों हंसने लगते हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है।

 

 

 

View this post on Instagram

😭😍 why it's a so cute @aslisona & @akshaykumar #missionmangal #sonakshisinha #aslisona #varundhawan #sanjaydutt #adityaroykapoor #madhuridixit #aliabhatt #akshaykumar #jacquelinefernandez #pareenitichopra #ranveersingh #kajol #ajaydevgn #manishpaul #gururandhawa #shahidkapoor #shahrukhkhan

A post shared by Saif - sonakshi sinha ❤❤ (@aslisona_queen) onAug 13, 2019 at 4:18am PDT

 

आपको बता दें कि हाल ही में इस फिल्म के प्रचार के लिए अक्षय पूरी टीम के साथ दिल्ली आए थे और वहां पर भी उन्‍होंने कुछ ऐसा मस्‍ती भरा किया था। माजरा कुछ यूं था कि प्रेस वार्ता के दौरान एक पत्रकार का फोन बजने लगा।तभी अक्षय ने पत्रकार का फोन उठाकर कहा कि हम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में है। मैं अक्षय कुमार बोल रहा हूं। थोड़ी देर में फोन करते हैं।’ इसके बाद यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। रोजाना शीर्षासन है सोनाक्षी सिन्‍हा की फिटनेस का राज।

 

वहीं, कुछ दिनों पहले मिशन मंगल की पूरी टीम कपिल शर्मा के शो में आई थी जहां उन्‍होंने बहुत मस्ती की थी और इस शो में सोनाक्षी ने मजाक में अक्षय पर उन्‍हें सुबह उठाने और शूटिंग करवाने का आरोप लगाया था। उन्‍होंने कहा था कि हम अक्षय की वजह से सुबह 5 बजे उठते थे और फिर मेकअप करवाते थे और फिर शूटिंग करते थे। जबकी हम सभी नींद में होते थें। सोनाक्षी सिन्हा की फ्लॉलेस स्किन का राज है मुलतानी मिट्टी, आप भी आजमाएं।

actor akshay kumar fun with sonakshi sinha inside

सोनाक्षी और अक्षय का एक और वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें सोनाक्षी धक्का देकर अक्षय को कुर्सी से गिराती हुई और हंसती हुई नजर आई थीं। बता दें कि सोनाक्षी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया था। इसके बाद ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया जाने लगा। वहीं, को-स्टार तापसी पन्नू ने इस वीडियो के बारे में बताया कि ये सब पहले ही प्लान था। तापसी ने बताया कि अक्षय ने सोनाक्षी से ऐसा करने के लिए कहा था, जिससे यहां बैठे बाकी लोग डर जाएं।

akshay kumar fun with sonakshi video in viral insie

 

इसे जरूर पढ़ें: फेवरेट बहू बनी हिना खान, ससुराल में कुछ इस तरह मनाया राखी का त्यौहार

मिशन मंगल 15 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भारत द्वारा सफलता से पहले प्रयास में मंगल ग्रह पर भेजे गए मंगलयान की कहानी को दर्शाया गया है। विद्या बालन से शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए लीजिए सीख।

Photo courtesy- instagram.com(@aslisona_queen)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।