सोनाक्षी सिन्हा की फ्लॉलेस स्किन का राज है मुलतानी मिट्टी, आप भी आजमाएं

बॉलीवुड की 'खामोश' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने फ़िल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने looks को लेकर भी काफ़ी तारीफ़ें बटोरी हैं। सोनाक्षी की ख़ूबसूरती के सभी कायल हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी इस ख़ूबसूरती का राज़ हमारे साथ शेयर किया। सोनाक्षी ने कहा कि वो ब्यूटी ट्रीटमेंट पर पूरी तरह से निर्भर नहीं रहतीं बल्कि, उन्हें नेचुरल तरीके से अपनी स्किन का ध्यान रखना पसंद है।
सोनाक्षी ने हमें बताया कि ब्यूटी ट्रीटमेंट्स बुरे नहीं होते मगर, इसे जितना अवॉयड किया जा सके, करना चाहिए। रेग्युलर क्लीन-अप या फेशियल्स को भी जितना नेचुरल रख सकते हैं रखें। आज-कल मार्केट में बहुत सारे हर्बल प्रोडक्ट्स भी आ गए हैं, जो बहुत अच्छे हैं और इससे भी अच्छे हैं नेचुरल ट्रीटमेंट्स। आइये आपको बताते हैं कि किन नेचुरल ट्रीटमेंट को सोनाक्षी सिन्हा फॉलो करती हैं।
Read more: सोनाक्षी सिन्हा ने शुरू की नई डाइट, पिज़्ज़ा को No कहना भी सीख लिया है
सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले सोनाक्षी करती हैं ये काम
सोनाक्षी ने हमें बताया कि सुबह उठते ही वो एक ग्लास गर्म पानी पीती हैं। इसके बाद सबसे पहले वो फेस वॉश करती हैं जिसके लिए उन्होंने हमेशा ही माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल किया है। सोनाक्षी कहती हैं कि मुझे मेरे चेहरे पर कुछ भी harsh पसंद नहीं है। सॉफ्ट मिल्क बेस्ड फेस वॉश या एलोवीरा बेस्ड फेस वॉश ही इस्तेमाल करती हूं। रात को मैं हमेशा मेकअप उतार कर ही सोती हूं। रात को फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइज़र भी लगाती हूं।
सप्ताह में एक बार स्क्रब और मुल्तानी मिटटी भी लगाती हैं सोनाक्षी
सोनाक्षी ने कहा कि मैं सप्ताह में एक बार डेडस्किन निकालने के लिए स्क्रबिंग करती हूं और यहां भी ध्यान रखती हूं कि मैं नेचुरल या हर्बल प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करूं। इसके अलावा मैं सप्ताह में कम से कम 2 बार मुल्तानी मिट्टी भी लगाती हूं, इससे स्किन का ऑइल कंट्रोल होता है। मेरी मां बताती हैं कि पहले लोग मुल्तानी मिट्टी से बाल भी धोया करते थे।
बालों के लिए सिर्फ़ नारियल तेल
सोनाक्षी ने आगे कहा कि बालों को स्पा कराने के अलावा वो नारियल तेल भी लगती हैं। हर हेयर वॉश से पहले मैं नारियल तेल लगाती हूं। सर्दियां हैं तो हॉट ऑइल मसाज से अच्छा कुछ नहीं हो सकता। बालों को कभी भी ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंडे पानी से नहीं धोना चाहिए बल्कि, हेयर वॉश के लिए हमेशा ल्यूक वॉर्म वाटर इस्तेमाल करना चाहिए। नारियल तेल को थोड़ा सा आप अपने पैरों (feet) पर भी लगा सकते हैं, यह सर्दियों में आपके पैरों को फटने नहीं देता और पैरों को मॉइश्चराइज़ रखता है।
All image courtesy: Instagram.com (@aslisona)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।