Birthday Special: महीप कपूर के सर्कल के बीच काफी लोकप्रिय हैं शाहरुख, इतना गहरा है रिश्ता

शाहरुख खान की फिल्म का एक गाना है, 'आशिक हूं मैं, कातिल भी हूं... सबके दिलों में शामिल भी हूं'। इस गाने की यह आखिरी लाइन एकदम सटीक है। शाहरुख एक ऐसे इंसान हैं जो सबके दिलों में शामिल हैं और आज वो अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं।
शाहरुख खान न सिर्फ इंडस्ट्री में अपनी कामयाबी की वजह से जाने जाते हैं, बल्कि वो एक बहुत अच्छे इंसान हैं यह भी सब बताते हैं। हर कोई उनका दीवाना है फिर चाहे वो बॉलीवुड में हो या उसके बाहर। कुछ ऐसा ही है शाहरुख खान का रुतबा...।
शाहरुख अपने दोस्तों के साथ ही गौरी खान के क्लोज़ फ्रेंड सर्कल के बीच भी बहुत लोकप्रिय हैं। यह हम यूं ही नहीं बोल रहे हैं बल्कि यह बात खुद गौरी खान की फ्रेंड्स ने अपने शो 'फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के आखिरी एपिसोड में बताया है।
शाहरुख खान इस सर्कल में बेहद लोकप्रिय हैं और गौरी की सारी दोस्त न सिर्फ उनकी इज्जत करती हैं, बल्कि उन्हें बहुत मानती भी हैं। आज चलिए आपको महीप कपूर, भावना पांडे, सीमा सचदेवा और नीलम कोठारी के साथ शाहरुख के इस स्ट्रॉन्ग कनेक्शन के बारे में बताएं।
इस शो में हुआ था शाहरुख खान के साथ स्ट्रॉन्ग कनेक्शन का जिक्र

करण जौहर के शो 'फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के शो में महीप कपूर, भावना पांडे, सीमा सचदेवा और नीलम कोठारी की लाइफ और शोबिज को करीब से दिखाया गया था। इस शो में चारों की दोस्ती, झगड़े, प्यार और कनेक्शन को हम सभी ने देखा। सीजन 1 के आखिरी एपिसोड में गौरी और शाहरुख खान की पार्टी में सब दोस्त शामिल हुए थे, जहां सबने एक-दूसरे के साथ अपनी दोस्ती का जिक्र किया था। पार्टी में शाहरुख की एंट्री पर
शाहरुख खान और महीप कपूर का कनेक्शन
शाहरुख खान ने सबके साथ बातचीत करते हुए बताया, 'मैं महीप का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं स्ट्रगल कर रहा था और गौरी और मेरी तभी शादी हुई थी। एक मैगजीन में महीप और पुरु राजकुमार के भाई के साथ लेदर कपड़ों में तस्वीर छपी थी। मैंने ऐसा पोस्टर अपनी जिंदगी में नहीं देखा था। और मेरा इशू यही रहा कि फिल्म बनने से पहले तुमने संजय (संजय कपूर) से शादी कर ली।'
इस पर महीप हंसते हुए कहती हैं, 'तुमने मुझे साइन कर लिया होता और हमारी जोड़ी बहुत हिट होती।' महीप भी अपने इंटरव्यू में यह बता चुकी हैं कि शाहरुख कितने लविंग हैं और वो उनके बच्चों के साथ भी एक दोस्त की तरह रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: Happy Birthday Shahrukh Khan: शाहरुख का घर नहीं है किसी जन्नत से कम, देखिए मन्नत की इनसाइड फोटोज
शाहरुख खान और नीलम कोठारी का कनेक्शन
View this post on Instagram
शाहरुख ने यह भी बताया था कि वह नीलम कोठारी के कितने बड़े फैन हैं। शाहरुख ने यह बताया कि उनकी और गौरी की शादी इस कारण से भी हुई कि क्योंकि वह दोनों ही नीलम के फैन थे। वो दोनों नीलम की वजह ही मिले। नीलम ने भी बताया कि वह शाहरुख को कितना पसंद करती हैं।
शाहरुख खान का भावना पांडे से कनेक्शन
आपसी बातचीत में शाहरुख ने बताया कि जब वह चंकी पांडे के पिता के घर गए थे तो उन्हें कितना सहज महसूस हुआ था। उन्हें चंकी पांडे और उनके पिता में एक अपनापन दिखा। इस पर भावना ने बताया कि उन्हें भी मन्नत में आकर बड़ा अच्छा और कंफर्टेबल लगता है।
शाहरुख खान और सीमा सचदेवा का कनेक्शन
पार्टी में शाहरुख की एंट्री पर ही सीमा बताती हैं कि जब शाहरुख आते हैं तो लोगों के होश तक उड़ जाते हैं। सीमा बताती हैं कि कैसे वह छुप-छुपकर शाहरुख और गौरी खान को डांस करते देखने के लिए अक्सर मुंबई के एक क्लब में जाती थीं। उन दोनों के डांस के लिए फ्लोर तक क्लीयर हो जाया करता था।
इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के बर्थडे पर सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगी DDLJ
इतना ही नहीं, महीप बताती हैं कि शाहरुख सब बच्चों को कितना प्यार करते हैं। इस पर सभी हामी भरते हुए कहते हैं कि वो बच्चों के बीच बहुत पॉपुलर भी हैं। शाहरुख इस पर कहते हैं 'मैं मानता हूं कि आपके बच्चे भी मेरे बच्चे हैं। मैं किड्स की ऐसी आर्मी बनाऊंगा, जिनका मैं हमेशा ख्याल रखूंगा।'

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में भी महीप कपूर, भावना पांडे और गौरी खान ने आकर अपनी दोस्ती के बारे में बताया था। वे लोग एक परिवार की तरह हैं और पिछले 30 सालों से एक दूसरे की हर मुश्किल में साथ हैं। कई उतार-चढ़ाव के बाद भी उनके बॉन्ड और कनेक्शन में कोई बदलाव नहीं आया।
सबके दिलों की धड़कन किंग खान को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपका इन बॉन्ड के बारे में क्या ख्याल है, हमें कमेंट कर बताएं। अगर आपको लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।