Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:14 AM IST

बिग बॉस की चर्चित लव स्‍टोरीज कोई है साथ किसी का हुआ ब्रेकअप

बिग बॉस हाउस के घर के अंदर इन जोडि़यों में हुआ था अफेयर मगर बाहर आते ही हुआ ब्रेकअप। 
Updated:- 2018-08-22, 09:52 IST
Bigg boss house love stories some are together and some are parted

इंडियन टेलीविजन का सुपर हिट रियालिटी शो बिग बॉस फिर से शुरू होने वाला है। खबरों के मुताबिक बिग बॉस अगले महीने यानी सितंबर की 16 तारीख से शुरू हो जाएगा। इस रियालिटी शो में इस बार की थीम कुछ अलग है। इस बार बिग बॉस-12 में टेलीविजन इंडस्‍ट्री की मशहूर जोडि़यों को पार्टीसिपेंट के रूप में देखा जाएगा। भले ही यह इस बार की थीम हो मगर बिग बॉस का हाउस हमेशा ही किसी न किसी लव बर्ड जोड़ी से गुलजार रहा है। बिग बॉस के हर सीजन में एक नई जोड़ी बनी हैं। हाला कि बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही ये जोडि़यां टूट गईं और उनमें अलगाव हो गया हो मगर जब तक यह जोडि़यां घर में रहीं घर में एक अलग ही रोमांच बना रहा। 

करिश्‍मा तन्‍ना और उपेन पटेल 

बिग बॉस सीजन 8 में करिश्‍मा तन्‍न और उपेन पटेल पार्टीसिपेंट के रूप में बिग बॉस हाउस में दाखिल हुए मगर दोनों में पहले दोस्‍ती और फिर प्‍यार पनपने लगा। हाला कि घर के बाकी सदस्‍यों को दोनों का प्‍यार फेक लगता था और केवल फुटेज हासिल करने के लिए दिखावा लगता था। मगर उपेन पटेल ने शो के लास्‍ट में करिश्‍मा तन्‍ना को नैशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया, तब लोगों को विश्‍वास हुआ कि दोनों में सीरियस अफेयर है। बिग बॉस के बाद दोनों ने नच बलिए सीजन 7 और उसके बाद लव स्‍कूल में भी हिस्‍सा लिया। मगर कुछ समय बाद ही यह रिश्‍ता टूट गया। 

Bigg boss house love stories some are together and some are parted

तनीषा मखर्जी और अरमान कोहली 

काजोल की सिस्‍टर तनीषा का बॉलीवुड करियर भले ही फ्लॉप रहा हो मगर बिग बॉस सीजन 7 में टीवी एक्‍टर अरमान कोहली के साथ उनका अफेयर काफी हिट रहा था। उनके रिलेशनशिप को लेकर यह तक चर्चा थी की दोनों शादी कर लेंगे मगर अरमान कोहली के खराब बिहेवियर के कारण तनीषा ने उनसे किनारा कर लिया। 

Bigg boss house love stories some are together and some are parted

गौहर खान और कौशल टंडन 

बिग बॉस सीजन 7 में एक जोड़ी का अफेयर काफी मशहूर हुआ था। यह जोड़ी थी एक्‍ट्रेस गौहर खान और कौशल टंडन की। शो के दौरान गौहर और कौशल हमेशा एक दूसरे के लिए खड़े रहे। शो के बाद भी दोनों को कई मौके पर साथ देखा गया। मगर कुछ समय बाद कौशल टंडन ने अपने सोशल अकाउंट पर यह अनाउंस कर दिया कि वो और गौहर अब कपल नहीं है। 

Bigg boss house love stories some are together and some are parted

सारा खान और अली मर्चेंट 

बिग बॉस सीजन 4 में टीवी एक्‍ट्रेस सारा खान और उनकी एक्‍टर बॉयफ्रेंड अली मर्चेंट की जोड़ी काफी पॉपुलर रही। शो में रोचक मोड़ तब आया जब सारा खान और अली मर्चेंट की नैशन टेलीवीजन में शो के दौरान ही शादी करवा दी गई। हाला की यह शादी 2 महीने में ही टूट गई। दोनों की शादी को पब्लिसिटी स्‍टंट माना गया था और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए दोनों पर 50 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था। 

Bigg boss house love stories some are together and some are parted

प्रिंस नरुला और नोरा फतेही 

प्रिंस नरुला को बिग बॉस 9 का कैसोनोवा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। प्रिंस इस सीजन के विनर भी थे मगर शो में उनके दो अफेयर काफी चर्चा में रहे। पहला अफेयर उनका युविका चौधरी से हुआ। मगर युविका जल्‍द ही शो से एलिमिनेट हो गईं इसके बाद उनका अफेयर फेमस डांसर एवं एक्‍ट्रेस नोरा फतेही से हुआ। शो के दौरान प्रिंस ने नोरा को डेट भी किया और रिंग भी गिफ्ट की। मगर शो के बाहर आते ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और प्रिंस फिर से युविका के पास लौट गए। प्रिंस और युविका जल्‍द ही शादी भी करने वाले हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।