बिग बॉस कपल युविका और प्रिंस के मेहंदी फंक्शन की खूबसूरत तस्वीरें, जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में

बिग बॉस कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरुला जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। इस कपल की मेहंदी के फंक्शन की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो देख आप भी तारीफ करती नहीं थकेंगी। प्रिंस और युविका इस साल 12 अक्टूबर को शादी करने जा रहे हैं। गुरुवार को दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई और इस फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन दोनों की शादी से पहले की सभी रस्में शुरू हो गई हैं।
बिग बॉस सीजन 9 में युविका और प्रिंस दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। इस कपल की मेहंदी के फंक्शन की तस्वीरों और वीडियो में प्रिंस युविका का काफी ध्यान रखते हुए नजर आ रहे हैं।
युविका और प्रिंस मेहंदी फंक्शन
युविका चौधरी अपने मेहंदी फंक्शन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने ग्रीन कलर का लहंगा-चोली पहना था। वहीं प्रिंस ने कुर्ता-पायजामा पहना था। दोनों की जोड़ी परफेक्ट लग रही थी।

लहंगे के साथ युविका ने व्हाइट कलर के फूलों से बनी ज्वैलरी पहनी थी जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थीं। इस कपल ने ढोल पर खूब डांस किया और पूजा की रस्में भी निभाईं। इस मेहंदी फंक्शन में कई टीवी सेलेब्स भी पहुंचे थे।
मेहंदी फंक्शन में युविका रेड कलर के ट्रैडिशनल आउटफिट में भी नजर आईं और दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। युविका ने मेहंदी फंक्शन से पहले एक हवन भी किया था जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी।
Read more: बिग बॉस विजेता शिल्पा शिंदे और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का रोमांटिक डांस हो रहा है वायरल
प्रिंस का युविका को मैसेज
प्रिंस नरुला युविका चौधरी को बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले युविका और अपनी एक फोटो सोशल्मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी जिसमें उन्होंने युविका को अपनी गोद में बैठा रखा है। इस खूबसूरत तस्वीर के लिए उन्होंने बेहद ही रोमांटिक मैसेज लिखा था, “मेरी जिंदगी के साथ ये जगह बहुत खूबसूरत है।“

मेहंदी के फक्शन में भी प्रिंस युविका की केयरिंग करते हुए नजर आएं। एक वीडियो सोशल मीडिय अपर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें युविका की ज्वैलरी प्रिंस ठीक कर रहे हैं।
View this post on Instagram
इसके साथ ही दोनों का ढोल पर डांस करते हुए भी एक वीडियो वायर्ल हो रहा है। ढोल पर डांस करते हुए वीडियो को युविका और प्रिंस के फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
Read more: बिग बॉस विनर रहीं उर्वशी 16 साल की उम्र में बनी थीं मां, हैरान कर देने वाली हैं ये तस्वीरें
युविका और प्रिंस प्री-वेडिंग फोटोशूट
युविका और प्रिंस ने मेहंदी फंक्शन के कुछ दिनों पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट भी कराया था। दोनों ने मुंबई के एक रिसॉर्ट में प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया था। इन तस्वीरों में युविका और प्रिंस की रोमांटिक बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं।
प्रिंस-युविका लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। प्रिंस नरूला को रियलिटी शोज का किंग कहा जाता है। प्रिंस ने साल 2015 में रोडीज के 12वें सीजन को जीतने के बाद रोडीज X2 का 'Ultimate Roadie' टाइटल जीता था। इसके बाद एमटीवी के शो Splitsvilla-8 और बिग बॉस सीजन 9 का खिताब भी हासिल किया था। टीवी शो बढ़ो बहू और नागिन-3 में भी नजर आ चुके हैं। वैसे जब भी बिग बॉस के घर में कोई कप्ल करीब आता है तो ऐसा कहा जाता है कि वो बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद पता नहीं साथ में नजर आएगा या नहीं लेकिन प्रिंस और युविका का प्यार एक-दूसरे के लिए बढ़ता ही गया और 12 अक्टूबर को ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।