Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

बिग बॉस से लेकर तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे सीरियल्स के ऑफर ठुकरा चुकी हैं दिव्यांका त्रिपाठी

ऐसे कई सुपरहिट शोज हैं, जिसमें काम करने का ऑफर दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ठुकरा चुकी हैं। जानिए इस लेख में। 
Updated:- 2022-02-19, 14:45 IST
image

ये हैं मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने अपने एक्टिंग करियर में कई तरह के शोज किए हैं। जिसमें बनूं मैं तेरी दुल्हन जैसे डेली सोप से लेकर डांस शो नच बलिए व रियलिटी शो फियर फैक्टर आदि शामिल हैं। इन अलग-अलग टाइप के शोज के जरिए दिव्यांका ने ना केवल अपने एक्टिंग स्किल्स दर्शकों के सामने पेश किए, बल्कि उनके डांसिंग स्किल्स व गट्स को भी लोगों ने देखा। आज के समय में दिव्यांका की गिनती छोटे परदे की टॉप एक्ट्रेस में होती है। अधिकतर निर्माता उन्हें अपने शोज में कास्ट करना चाहते हैं।

लेकिन ऐसे कई शोज हैं, जिनका ऑफर को दिव्यांका को मिला, लेकिन उन्हें उसमें काम करने से मना कर दिया। कभी कहानी और किरदार के चलते तो कभी समय की कमी के चलते दिव्यांका ने इन शोज के ऑफर्स ठुकरा दिए। हालांकि, ऐसे कई शोज हैं, जो बाद में जब वह टेलीकास्ट हुए तो घर-घर की पसंद बन गए। इतना ही नहीं, दर्शकों ने सीरियल के साथ-साथ उस किरदार को भी भरपूर प्यार दिया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको उन शोज के बारे में बता रहे हैं, जो दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की रिजेक्ट बकिट लिस्ट में शामिल हैं-

बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2

bade achhe lagate hain season

बालाजी टेलीफिल्मस का सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं बेहद ही पॉपुलर हुआ था और इसके बाद लोग इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस सीरियल में लीड रोल के लिए दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को अप्रेच किया गया था। लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। उनका मानना था कि वह अभिनेता नकुल मेहता के साथ पर्दे पर अधिक ओल्डर नजर आएंगी। दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बड़े अच्छे लगते हैं 2 में लीड रोल ऑफर हुआ था और उन्होंने इसके लिए एक लुक टेस्ट भी दिया था। लेकिन उन्होनें इस शो के लिए हां नहीं कहा क्योंकि वह किरदार से खुद को रिलेट नहीं कर पा रही थी।

बिग बॉस 15

दिव्यांका त्रिपाठी को बिग बॉस 15 और उससे पहले के सीजन में भाग लेने के लिए भी संपर्क किया गया था, लेकिन दिव्यांका ने इस रियलिटी शो में भाग लेने से मना कर दिया (आयुष्मान खुराना से सान्या मल्होत्रा तक, रिएलिटी शोज में रिजेक्ट हो गए थे ये 6 एक्टर्स)। दिव्यांका का मानना है कि वह इस तरह के शो में फिट नहीं बैठती हैं। दरअसल, एक तरफ वह बेहद संवेदनशील हैं और दूसरी तरफ वह बहुत अस्थिर हो सकता हूं। यह बिग बॉस के लिए अच्छा हो सकता है लेकिन उनके लिए इतना अच्छा नहीं है क्योंकि यह उन्हें काफी प्रभावित करेगा।

 

इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ एथनिक ही नहीं, शॉर्ट ड्रेस में भी दिव्यांका लगती हैं उतनी ही गार्जियस 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

Divyanka Tripathi rejected show

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि शो में दया गड़ा के रोल के लिए पहले दिव्यांका त्रिपाठी को अप्रोच किया गया था, हालांकि, कुछ कारणों के चलते उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। बाद में इस भूमिका को दिशा वकानी ने बेहद ही खूबसूरती के साथ परदे पर निभाया। उनका जादू स्क्रीन पर कुछ इस तरह चला कि शो छोड़ने के सालों बाद भी दर्शक उनकी सीरियल में वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें- दिव्यांका ने शेयर की भोपाल से मुंबई तक पहुंचने की उनकी कहानी

क्या हुआ तेरा वादा

सीरियल क्या हुआ तेरा वादा में भी लीड रोल के लिए दिव्यांका त्रिपाठी से संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इस कैरेक्टर को प्ले करने से मना कर दिया। जिसके बाद मोना सिंह ने शो में मुख्य भूमिका निभाई। मोना सिंह ने सीरियल में अपने कैरेक्टर के साथ पूरा न्याय किया और दर्शकों ने भी उन्हें भरपूर प्यार दिया।

 

आप किस शो में दिव्यांका को देखना पसंद करते? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- Instagram, iwmbuzz , tellychakkar 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।