Bigg Boss 13: घर से बेघर हो सकते हैं ये 3 कंटेस्‍टेंट्स, हाथ उठाना पड़ सकता है भारी

इस हफ्ते हाथापाई के चलते 3 सदस्‍य बिग बॉस के घर के बाहर हो सकते हैं। जी हां इस हफ्ते बिग बॉस के घर में इन 3 लोगों का गुस्सा किसी पर भी बरस सकता है।
Updated:- 2019-11-14, 16:18 IST
image

टीवी के सबसे फेमस और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-13 के घर में कदम रखने से पहले ही कंटेस्‍टेंट्स को एक लिस्‍ट दी जाती है, जिसमें घर में रहने के कायदे-कानून की एक लिस्‍ट होती है। इस लिस्‍ट के कई ऐसे नियमों जैसे अंग्रेजी में बात नही करना या फिर माइक के साथ छेड-छाड़ नहीं करना या किसी भी को-कंस्टेंट्स पर हाथ नहीं उठाना आदि के बारे में भी लिखा जाता है। जिसका उल्लघंन करने पर कंटेस्टेंट्स को कड़ी से कड़ी सजा भी मिल सकती है। बिग बॉस घर वालों को घर के नियम न मानने के लिए फटकार भी लगता है और घर से तुरंत बेदखल भी कर सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: बिग बॉस-13 के फैंन हैं तो घर के 5 सबसे महंगे कंटेस्‍टेंट के बारे में जान लें

bigg boss   contestants INSIDE

जी हां कलर्स टीवी का फेमस शो बिग बॉस-13 की चर्चा किसी न किसी बात को लेकर होती ही रहती है। कभी शो के कंटेस्‍टेंट के बीच झगड़े को लेकर तो कभी नॉमिनेशंस को और फिर एलिमिनेशन के साथ अन्‍य कई चर्चा होती रहती है। बिग बॉस के कायदे-कानून के हिसाब से हर हफ्ते वीकेंड का वॉर में किसी एक कंटेस्‍टेंट को घर से बाहर जाना पड़ता है। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि इस लिस्ट में सबसे बड़ा नियम है कि किसी भी स्थिति में आपको अपना आपा खोकर को-कंस्टेंट्स पर हाथ नहीं उठाना है। अगर कोई भी कंटेस्टेंट्स ऐसा करता है तो उसे घर से तुरंत बेदखल भी किया जा सकता है। शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कहीं ये बड़ी बात

 

'बिग बॉस 13' के एपिसोड में घरवालों को कैप्टेंसी के लिए 'तीन राक्षस' नाम का टास्‍क दिया जाता है। जिसके लिए गार्डन एरिया में बर्फीला पहाड़ बनाया गया था और वहां तीनों राक्षसों को अलग-अलग गुफाओं में कैद किया गया था। बिग बॉस ने तीन राक्षसों के लिए आसिम, विशाल और अरहान का नाम दिया। घर के बाकी सदस्य गांव के लोग बने थे। इसी कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहिरा शर्मा और शेफाली जरीवाला में गहमागहमी हो जाती है और माहिरा शर्मा जोश में होश खो देती है। माहिरा ना आंव देखती है और ना ही तांव, तुरंत शेफाली को धक्का मार देती है। शेफाली भी माहिरा की इस हरकत पर भड़क जाती है और वह भी माहिरा को धक्का मारती है। 

bigg boss   contestants INSIDE

माहिरा ने गलती तो की ही लेकिन शेफाली ने भी कुछ कम नहीं किया। बल्कि भी गुस्से में आकर उन पर हाथ उठा ही दिया। अब बिग बॉस के नियम के अनुसार दोनों ने ही आदेशों का उल्लघंन किया है तो हो सकता है कि वीकेंड के वार में सलमान खान से दोनों को ही फटकार मिले और यह भी हो सकता है कि सजा के तौर पर दोनों को ही को घर से बेघर भी किया जा सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: बिग बॉस कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा के बारे में ये 5 दिलचस्प बातें नहीं जानती होंगी आप

 

अगर बात की जाये तीसरे कंटेस्टेंट की तो वह सिद्धार्थ शुक्ला है जो आज रात के एपिसोड में अजीम पर हाथ उठाने वाले है। सिद्धार्थ घर के कामों को लेकर असीम रियाज से बहसबजी करते हुए दिखेंगे और इस दौरान बात इतनी आगे निकल जाएगी कि सिद्धार्थ असीम को धक्का ही मार देंगे। माहिरा और शेफाली के बाद सिद्धार्थ ने भी वहीं गलती की है और हो सकता है कि नियमों का उल्‍लघंन करने पर तीनो कंटेस्‍टेंट्स घर से बाहर हो जाये।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।