भाभी जी घर पर हैं की अनीता भाभी असल जिंदगी में देने वाली हैं एक बड़ी गुड न्यूज

टीवी पर आने वाला फेमस कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अनीता भाभी का रोल निभा रही एक्ट्रेस सौम्या टंडन की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। टीवी सीरियल में उन्हें काफी बोल्ड दिखाया गया है और उनके इसी अंदाज पर सभी लोग फिदा हो रहे हैं। सौम्या असल जिंदगी में भी काफी पॉपुलर रहती हैं। खासतौर पर उनके स्टाइल को महिलाएं काफी कॉपी करती हैं। सैम्या की पर्सनल लाइफ से जुड़ी लगभग हर बात पर उनके फैंस नजर रखते हैं। हालही में, सौम्या ने अपने फैंस को एक ऐसी गुड न्यूज सुनाई हैं कि सभी खुश हो गए हैं।
क्या है गुड न्यूज
दरअसल सौम्या टंडन असल जिंदगी में मां बनने वाली हैं। जी हां, 34 वर्ष की सौम्या की शादी 2016 में उनके बॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह से हुई थीं। सैम्या और सौरभ ने एक दूसरे को 10 साल तक डेट किया था और उसके बाद शादी की थी। सौम्या ने इस बात की खबर खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है कि वह प्रेंगनेंट हैं। जानकारी देने के साथ ही सौम्या ने दो फोटो भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सौम्या बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं।
Read More: नेहा धूपिया ने बेटी को कुछ इस अंदाज में कराया फैंस से इंट्रोड्यूस
फोटो पर सौम्या ने लिखी ये बात
सौम्या ने जो फोटो शेयर की है उसमे उन्होंने हॉफ टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखा है। इन दोनों ही फोटो में वे बेहद एक्साइटेड नजर आ रही है। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- आजकल मैं खुद को एक जादूगर की तरह महसूस कर रही हूं। कुछ दिन से मुझे लगता है मैं सुपरहीरो बन गई हूं। मुझे लगता है की मेरी जिंदगी आशीर्वाद और ईश्वरीयता से भरा हुआ है। इसलिए मैं बेहद उत्साहित हूं, ऐसा लगता है कि आसमान में उड़ जाउं। मगर, मैं आपको बड़ी खबर देना चाहती हूं कि मैं प्रेग्नेंट हूं और इस वक्त के हर पल को जीने की कोशिश कर रही हूं। बस आपकी शुभकामनाएं चाहिए।
Read More: गोरी मेम की ये बातें हैं सबसे निराली
फिल्मों में काम कर चुकी हैं सौम्या
सौम्या टंडन टीवी जगत की जानी मानी अदाकारा रह चुकी हैं। 2006 में फेमिना कवर गर्ल की फर्स्ट रनरअप रह चुकी सौम्या टीवी सीरियल्स के साथ ही फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वे शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने करीना की बहन रूप का किरदार निभाया था। इसके बाद फिल्मों में तो सौम्या ज्यादा नहीं दिखीं मगर, टीवी पर आने वाले रियालिटी शोज में एंकरिंग करते हुए वह कई बार दिखी हैं। मगर, उन्हें पहचान 'भाबीजी घर पर है' सीरियल से मिली।
सौम्या के हैं बहुत फैन
सौम्या भोपाल की रहने वाली हैं और जब से भाभी जी घर पर हैं सीरियल में काम कर रही हैं तब उनके फैन दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। सैम्या का एक फैन उनसे मिलने भोपाल से मुंबई पहुंच गया था। जब वह सौम्या के घर पहुंचा तो उसने पूछा भाभी जी घर पर हैं? मगर, सौम्या से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। बाद में उस फैन ने घर के गार्ड और सौम्या के पति को धमकी देते हुए कहा- अगर भाभीजी मुझसे नहीं मिलीं तो मैं खुद को नुकसान पहुंचा लूंगा। सौम्या का जन्म भोपाल में ही हुआ है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।