Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर गर्भगृह में रखी पुरानी रामलला की प्रतिमा का क्या होगा?

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर का अनावरण 22 जनवरी को होने वाला है। भव्य राम मंदिर में श्री राम के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रामलला की जिस प्रतिमा की स्थापना होनी है उसका भी चयन कर लिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि रामलला की नई प्रतिमा दुनिया की सबसे सुंदर और अलौकिक प्रतिमा होगी।
हिन्दू धर्म शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि जब भी किसी मंदिर या किसी नए स्थान पर भगवान की नई प्रतिमा स्थापित की जाती है तो पुरानी प्रतिमा को वहां से हटाना पड़ता है। ऐसे में अब सवाल यह है कि श्री राम की जो प्रतिमा पहले से ही राम मंदिर के गर्भगृह में मौजूद है उस प्रतिमा का क्या होगा। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं।
क्या होगा रामलला की पुरानी मूर्ति का? (What Will Happen With Old Idol Of Lord Ram)
ऐसा माना जा रहा है कि रामलला की नई प्रतिमा की स्थापना के साथ ही मंदिर के गर्भगृह में पुरानी प्रतिमा की फिर से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पहले मंदिर के गर्भगृह में रामलला की नई बाल स्वरूप प्रतिमा की स्थापना होगी फिर उसके बाद दोबारा से पुरानी मूर्ति प्रतिष्ठित की जाएगी।
जहां एक ओर रामलला की नई प्रतिमा अचल मूर्ति होगी यानी कि इस नई बाल स्वरूप प्रतिमा को गर्भगृह से कभी नहीं हटाया जाएगा न ही बहार निकाला जाएगा।
वहीं, दूसरी ओर पुरानी प्रतिमा उत्सव मूर्ति के तौर पर जानी जाएगी। इस प्रतिमा का उपयोग सभी उत्सवों में होगा।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की नींव में दबाई गई यह चीज, जिससे पता कर सकते हैं 100 साल पुराना इतिहास
सरल शब्दों में कहें तो जब भी श्री राम से जुड़ा कोई उत्सव मनाया जाएगा तब-तब इस प्रतिमा को गर्भगृह से निकालकर शोभा यात्रा आदि धार्मिक कार्यों में उपयोग किया जाएगा लेकिन नई बाल स्वरूप प्रतिमा हमेशा गर्भगृह में स्थापित रहेगी और भक्तों को दर्शन प्राप्त होते रहेंगे।
अगर आप भी अयोध्या राम मंदिर के अनावरण के लिए उत्सुक हैं और राम मंदिर से जुड़ी नै जानकारी प्रापर करना चाहते है तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्या होगा अयोध्या राम मंदिर में शापित श्री राम की पुरानी प्रतिमा का। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।