Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:01 AM IST

Atishi Marlena Delhi New CM: आतिशी से पहले दिल्ली में कितनी महिलाएं रह चुकी हैं मुख्यमंत्री? जानें

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना बनने वाली हैं। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि राजधानी की कमान महिला के हाथों सौंप दी गई है। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। 
Updated:- 2024-09-18, 13:23 IST
image

भ्रष्टाचार के मामले में फंसे अरविंद केजरीवाल ने बिते दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही, उन्होंने विधायक दलों की बैठक में मुख्यमंत्री पद आतिशी मर्लेना के नाम प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया है। इसी के साथ आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने वाली हैं। आपको पता है कि इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली की कमान किन महिलाओं संभाली है? अगर नहीं जानते हैं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।

दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थीं?

sushma swaraj Female CM in Delhi

देश की राजधानी की सत्ता की कमान सबसे पहले स्वर्गीय सुषमा स्वराज को मिली थी। वह विशेष परिस्थितियों में दिल्ली की सीएम बनी थीं। दरअसल, साल 1998 में बीजेपी ने सुषमा स्वराज को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था। प्याज की कीमत में बढ़ोतरी की वजह से तत्कालीन मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा को इस्तीफा देना पड़ था। तभी सुषमा स्वराज को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, सुषमा स्वराज के सीएम बनने के बाद ही विधानसभा चुनाव हो गए थे, जिसके कारण वह 52 दिनों तक ही दिल्ली की कमान संभाल पाई थीं।

इसे भी पढ़ें-जानिए कितने पढ़े लिखे हैं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल?

दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री कौन थीं?

Sheila Dixit image

दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी की शीला दीक्षित थीं। वह पहली बार साल 1998 में मुख्यमंत्री बनी थीं। फिर साल 2003 में पूर्ण बहुमत के साथ वापस सरकार बनाई गई। साल 2008 में कांग्रेस ने 43 सीटों के साथ जीत हासिल की। फिर से सीएम बनीं। इस तरह शीला दीक्षित दिल्ली में पूरे 15 सालों तक मुख्यमंत्री बनी रही थीं।

इसे भी पढ़ें- कैसे आतिशी के नाम संग जुड़ा 'मार्लेना'? दिल्ली की नई सीएम के नाम नहीं है खुद का कोई घर

आतिशी संभालेंगी राजधानी की कमान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Atishi (@atishi.aap)

आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना जाना न केवल आम आदमी पार्टी के लिए गर्व की बात है, बल्कि भारतीय राजनीति के इतिहास में उनका नाम महिला मुख्यमंत्रियों के खास क्लब में भी दर्ज हो गया है। आतिशी सबसे युवा महिला मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल होंगी। साथ ही, वह दल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं। आतिशी का कार्यकाल लंबा होने की संभावना है। हालांकि यह अभी भी केवल कुछ महीनों का ही होगा।
इसे भी पढ़ें-आखिर कितनी पढ़ी-लिखी हैं दिल्ली की होने वाली नई मुख्यमंत्री आतिशी

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।