Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:43 AM IST

अनीता हसनंदानी ने कुछ इस तरह दिखाई बेटे की पहली झलक, वीडियो हो रहा है खूब वायरल

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने माता-पिता बनने के बाद पहली बार बेटे के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
Updated:- 2021-02-23, 12:47 IST
image

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में वह एक बेटे की मां बन गई हैं, और इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेहद खास तरीके से दी थी। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका बेबी बॉय हाथों में नजर आ रहा है। हालांकि इससे पहले भी अनीता ने बेटे की कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें अनीता और रोहित ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था, लेकिन अब इस पॉपुलर कपल ने बेटे की पहली झलक अपने फैंस को दिखा दी है।

बेटे की पहली बार तस्वीर देखने के बाद फैंस लगातार उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं इसी के साथ कई सेलेब्स ने भी उन्हें जमकर बधाईयां दी है। इस वीडियो के जरिए अनीता हसनंदानी ने अपने बेटे का नाम भी अनाउंस कर दिया है।

अनीता हसनंदानी के बेटे का नाम

anita hassanandani baby

अनीता हसनंदानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, 'आरव इस दुनिया में आ गया'। अनीता के अलावा उनके पति रोहित रेड्डी ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आरव दुनिया में आने के बाद काफी पॉपुलर हो गए हैं। दरअसल इंस्टाग्राम पर आरव के नाम से आईडी है, जिसे अनीता और रोहित के अलावा कई टीवी सेलेब्स ने फॉलो कर रखा है। वहीं आरव के इंस्टाग्राम पर 22.7 k फॉलोअर्स हैं। वहीं आरव की इंस्टाग्राम आईडी के बारे में कॉमेडियन भारती सिंह ने भी जानकारी दी है। (IPL ऑक्‍शन में आर्यन खान लगे शाहरुख जैसे)

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

 

इसे भी पढ़ें: करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन सेलेब्स ने अनोखे अंदाज में शेयर की थी 'गुड न्यूज'

9 फरवरी को आरव का हुआ था जन्म

anita hassanandani baby name

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के बेटे का जन्म 9 फरवरी को हुआ था। डिलीवरी से पहले अनीता अक्सर सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती थीं। उनकी तस्वीरों को देखने से साफ हो जाता था कि एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी फेज को पूरा एन्जॉय कर रहीं हैं। 12 दिन बाद ही अनीता और रोहित ने अपने बेटे का नामकरण कर दिया है। वहीं बेटे के जन्म के बाद एकता कपूर उनसे मिलने हॉस्पिटल गई थीं। (इतने महंगे अस्‍पताल में दिया करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्‍म)

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aaravv Reddy (@aaravvreddy)


इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी पर हर महीने खर्च होते हैं इतने रुपए, जानें सिक्योरिटी गार्ड की सैलरी

 

प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

anita hassanandani husband

आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने फैंस के साथ यह गुड न्यूज पिछले साल अक्टूबर में शेयर की थी। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की थी। उनकी ये तस्वीरें एक फोटोशूट के दौरान की थीं, जिसमें वह पोज देती नजर आईं। यही नहीं उन्होंने इस फोटोशूट के दौरान काफी मस्ती भी की थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों ने दोस्ती के रिश्ते के साथ माता-पिता बनने तक की जर्नी को दिखाया था। अनीता और रोहित शादी के 7 साल बाद माता-पिता बने हैं। अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। इनकी लव स्टोरी जिम से शुरू हुई थी, हालांकि शुरुआत में रोहित को नहीं पता था कि अनीता एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं। शुरुआत में अनीता और रोहित काफी अच्छे दोस्त थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था।

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।