करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन सेलेब्स ने अनोखे अंदाज में शेयर की थी 'गुड न्यूज'

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार माँ बनी हैं, हाल ही में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। करीना के अलावा इस साल कई एक्ट्रेसेस हैं जो मां बनी हैं, और घर में आए नए मेहमान के आने की खुशी को फैंस के साथ शेयर भी किया। दर्शक अपने चेहते कलाकारों की जिंदगी से जुड़ी हर खबर से अपडेट रहना पसंद करते हैं, ऐसे में सेलेब्स भी अपनी खुशी के पलों को उनके साथ शेयर करना नहीं भूलते हैं।
इन दिनों सेलेब्स के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया एक बेस्ट ऑप्शन बन गया है, जहां वह खुद से जुड़ी हर जानकारी को आसानी से शेयर कर देते हैं। अब वो जमाना बदल गया जहां लोगों को सेलेब्स की जिंदगी के बारे में लेटेस्ट जानकारी नहीं मिलती थी। शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक की खबर को सेलिब्रिटिज सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ तुरंत शेयर कर देते हैं। कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को सोशल मीडिया पर खास अंदाज में शेयर किया है। यही नहीं कई एक्ट्रेसेस ने बेबी बंप के साथ फोटो शूट भी करवाया है। वहीं इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे उन एक्ट्रेसेस की जिन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर को अनोखे अंदाज में शेयर किया।
करीना ने ऐसे शेयर की थी 'गुड न्यूज़'
करीना कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा आउटस्पोकन रही हैं। लॉकडाउन के दिनों में उनकी प्रेग्नेंसी की खबर काफी सुर्खियों में रही थी, हालांकि तब इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया था, लेकिन बाद में करीना और सैफ अली खान ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि 'हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जल्द ही हमारे परिवार में नया सदस्य जुड़ने जा रहा है। हमारे सभी शुभ चिंतकों को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत शुक्रिया।' स्टार कपल ने ये न्यूज अगस्त में शेयर की थी। फिलहाल दोनों अपने दूसरे बच्चे के आने के बाद काफी खुश हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले महीने ही में एक बेटी की मां बनी है तब से लेकर वह काफी बिजी चल रही हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा सीक्रेट रखना पसंद करती हैं, यही वजह है कि उन्हें मैरिड लाइफ या फिर बेबी के बारे में कम बातें करते देखा गया है। हालांकि एक्ट्रेस ने भले ही शादी गुपचुप तरीके से की हो, लेकिन प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पति विराट कोहली के साथ तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आईं थी। प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करने का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था।
लीजा हेडन ने ऐसे दी थी प्रेग्नेंसी न्यूज
लीजा हेडन बहुत जल्द तीसरी बार मां बनने वाली हैं, और उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को बेहद इंटेरेस्टिंग तरीके से शेयर किया था। लीजा पहले से दो बेटों की मां हैं, लेकिन इस बार वह बेटी की चाह रखती हैं। दरअसल ऐसा हम नहीं बल्कि खुद लीजा हेडन ने बताया। दरअसल उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह अपने बेटे से पूछती हैं कि मम्मी के टमी में क्या है, जिसपर वह रिप्लाई करते हैं, 'बेबी सिस्टर'।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: IPL ऑक्शन में आर्यन खान लगे शाहरुख जैसे, ये 10 स्टार्स और उनके बच्चे भी हैं हमश्क्ल
अनीता हसनंदानी का मजेदार वीडियो
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित 9 फरवरी को ही पैरेंट्स बने हैं। माता-पिता बनने के बाद दोनों ने अपने बेबी की झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट भी अनीता और रोहित ने बेहद मजेदार तरीके से की थी। दरअसल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दोनों ने बताया कि जल्द ही वह दो से तीन होने वाले हैं। इस वीडियो में दोनों ने अपनी लव स्टोरी की शुरुआत से लेकर शादी और बच्चे तीनों फेज को दिखाया था।
View this post on Instagram
नीति मोहन और निहार पांड्या
हाल ही में बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नीति मोहन ने भी अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर फैंस को बताया कि जल्द ही वह दो से तीन होने वाले हैं। इस तस्वीर में समंदर किनारे दोनों पति-पत्नी पोज देते दिखाई दिए। वहीं तस्वीर में नीति मोहन का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए।
इसे भी पढ़ें: 'आप मुझे थप्पड़ मारेंगे तो मैं भी मारूंगी', आखिर कंगना ने क्यों कही थी अपने पिता से ये बात
जानकी पारेख और नकुल मेहता
टीवी एक्टर नकुल मेहता और सिंगर जानकी पारेख हाल ही में एक बेटे के माता-पिता बने हैं। जिसके बाद उन्होंने अपने बच्चे की एक झलक भी शेयर की है। बता दें कि इससे पहले नकुल ने प्रेग्नेंसी की खबर एक प्यारा वीडियो शेयर कर दिया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बचपन से लेकर शादी तक कई तस्वीरें शेयर की हैं। खुशखबरी शेयर करने का उनका ये तरीका बेहद जबरदस्त है।
View this post on Instagram
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें और बिग बॉस 14 से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।