बहुत से घरों में फायरप्लेस के लिए एक अलग से जगह बनाई जाती है। कड़कड़ाती ठंड में तो फायरप्लेस घर को गर्मी देने के काम आता है, लेकिन जब गर्मी या मानसून का मौसम होता है, तब वह जगह यूं ही खाली पड़ी रहती हैं। देखने में भले ही यह जगह छोटी सी लगे, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे भी डिफरेंट तरीके से डेकोरेट कर सकती हैं। फायरप्लेस को डेकोरेट करने से साल के बाकी महीनों में भी आप उसे कई अलग तरीकों से यूज कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इससे आपके लिविंग रूम का लुक भी बदल जाता है। हालांकि अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप अपने लिविंग रूम में मौजूद फायरप्लेस को किस तरह डेकोरेट करें तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आज हम आपको फायरप्लेस को डेकोरेट करने के कुछ डिफरेंट आईडियाज के बारे में बता रहे हैं। इन आईडियाज को अपनाने से आप अपने फायरप्लेस को स्पेस स्टोरेज की तरह भी यूज कर सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें: अगर बेडरूम के लुक को करना है स्पाइस अप, तो इन Canopy Bed Ideas को करें यूज
एड करें ग्रीनरी
कोई भी घर तब ज्यादा खूबसूरत लगता है, जब उसमें प्रकृति को शामिल किया जाए। हरियाली ना सिर्फ घर को खूबसूरत(घर की सजावट में रखें इन बातों का ख़ास ख्याल) बनाती है, बल्कि इससे आपका मन भी खुश होता है। ऐसे में अगर आप फायरप्लेस को डेकोरेट करने के बारे में सोच रही हैं तो उसमें ग्रीनरी को एड करना एक अच्छा आईडिया है। इसके लिए आप फायरप्लेस में कुछ डिफरेंट साइट प्लांटर्स को रख सकती हैं या फिर फायरप्लेस के उपर बेल लटका सकती हैं। यह देखने में बेहद अच्छा लगेगा।
रखें कैंडल्स
मानसून में भले ही आप फायरप्लेस को हमेशा ही तरह यूज ना कर सकें, लेकिन फिर भी वहां पर अरोमा कैंडल्स रखी जा सकती हैं। शाम के समय जब आप उन कैंडल्स को जलाएंगी तो ना सिर्फ आपका घर महकेगा, बल्कि यह देखने में भी बेहद खूबसूरत लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें: वैनिटी डिजाइन के इन आईडियाज की मदद से बेडरूम को दें एक खूबसूरत लुक
मिरर की लें मदद
अगर आप फायरप्लेस को सजाने के साथ-साथ अपने रूम के साइज को भी बिग दिखाना चाहती हैं तो ऐसे में आप मिरर (घर में मिरर लगाने के टिप्स) की मदद ले सकती हैं। इसके लिए आप राउंड मिरर को फायरप्लेस के उपर रखें। अगर आप चाहें तो उसके साइड्स में कुछ छोटे पॉट्स या फिर स्मॉल साइज लालटेन भी रख सकती हैं।
लगाएं रेथ
फायरप्लेस के उपर रेथ लगाना भी एक अच्छा आईडिया है। यह आपके रूम को रोमांटिक(बेडरूम की दीवारों को रोमांटिक अंदाज देने के टिप्स) व कोज़ी लुक देता है। बस आप फ्लॉवर रेथ को फायरप्लेस के उपर रखें। इसके साइड्स व फायरप्लेस में आप कुछ कैंडल्स रखें। यह आपके घर का पूरा लुक ही बदल देगा।
आर्टवर्क का लें सहारा
अगर आप अपने फायरप्लेस को एक एलीगेंट व स्टेटमेंट लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में वहां पर आर्टवर्क लगाना अच्छा आईडिया है। आप एक बिग साइज आर्टवर्क को फायरप्लेस के उपर रख सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो आर्टवर्क को हैंग भी कर सकती हैं। आप अपने फायरप्लेस से कंट्रास्टिंग कलर के आर्टवर्क को चुन सकती हैं। अगर आप आर्टवर्क यूज नहीं करना चाहतीं तो ऐसे में आप अपनी फैमिली फोटोज को भी फायरप्लेस के उपर डिस्पले कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: mykarmastream

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों