अलका लांबा का सैनिटरी पैड और GST पर ट्वीट- "गाय मां के नहीं आते पीरियड्स इसलिए..."

अलका लांबा के गाय मां पर किए गए ट्वीट पर लोग भड़क गए हैं। जानिए ऐसा क्या ट्वीट उन्होंने किया था।  
Updated:- 2018-01-10, 17:10 IST
alka lamba sanitary pad gst main

अलका लांबा फिर से एक बार विवादों में है। इस बार उनके एक ट्वीट को लेकर लोग भड़क गए हैं। सभी को मालूम है कि आप विधायक अलका लांबा ट्विटर पर कुछ ज्यादा ही सक्रिय हैं। समय-समय पर वो कुछ ऐसे ट्वीट करते रहती हैं जिनकी बात जरूर होती है। उनका कटाक्ष करने का तरीका इतना सही है कि सभी लोगों का ध्यान उनके ट्वीट पर चला जता है। जैसे कि उन्होंने हाल ही में ट्वीट वायु-प्रदुषण और राजनीति को लेकर ट्वीट किया था जिसे लोगों ने काफी सराहा भी था। इन्होंने ट्वीट किया था, "भारत में "राजनैतिक प्रदूषण"  ने  "वायु प्रदूषण" को किया ओवर टेक।" जिस पर यूज़र्स ने कई सारे नेगेटिव ट्वीट किए हैं।

 

खैर ये तो इनका नॉर्मल वाला ट्वीट है। जबकि इसके अलावा इनका एक और ट्वीट है जिस पर लोग काफी बात कर रहे हैं और यूज़र्स काफी ट्वीट कर रहे हैं। अलका ने गाय और सैनिटरी पैड्स को लेकर ट्वीट किया है, "गाय मां है, पर पीरियड्स नहीं आते, आते तो भक्त लोग मोदीजी जेटली जी को कह कर सैनिटरी पैड्स को जीएसटी से बाहर करवा देते, पुरुष प्रधान सोच।"

 

जीएसटी स्लैब में किए गए बदलाव, नहीं घटाया सैनिटरी नैपकिन का दाम

यह ट्वीट अलका ने तब किया जब वित्त मंत्री अरूण जेटली जीएसटी के स्लैब में किए गए बदलाव की जानकारी दे रहे थे। गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने जीएसटी स्लैब में कई सारे महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए कई जरूरी चीजों के दाम घटाए हैं। लेकिन इन जरूरी चीजों में सैनिटरी पैड्स शामिल नहीं है। जीएसटी और सैनिटरी पैड्स को लेकर किए गया उनका ट्वीट काफी विवादित है जिसपर  लोग काफी आपत्तिजनक तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

 

दरअसल अलका लांबा द्वारा सैनिटरी पैड्स को गाय से जोड़ना लोगों को पसंद नहीं आया। इसलिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अलका चांदनी चौक से आप विधायक हैं इससे पहले वे कांग्रेस में भी रह चुकी हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।