आलिया भट्ट की लग्‍जरी वैनिटी वैन के इंटीरियर की तस्‍वीरें हो रही हैं वायरल

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट की लग्‍जरी वैनिटी वैन किसी फाइव स्‍टार होटल के कमरे से कम नहीं है। तस्‍वीरें देखने के लिए इस आर्टिकल पर जरूर क्लिक करें। 
Updated:- 2019-02-26, 19:19 IST
gauri khan alia bhatt vanity

शूटिंग के दौरान सेट और सेट पर मौजूद वैनिटी वैन ही बॉलीवुड स्‍टार्स का दूसरा घर होती है। पूरे दिन की थकान मिटानी हो, ड्रेस चेंज करनी, मेकअप करना हो, खाना खाना हो या फिर सोना हो। सेलिब्रिटीज अपनी वैनिटी वैन के अंदर ही सब कुछ करते हैं। इस‍लिए वैनिटी वैन को सेलिब्रिटीज का सेकेंड होम कहा जाता है।

मगर, यह बात बहुत कम लोगों पता है कि बॉलीवुड स्‍टार्स के घर जितने लग्‍जीरियस होते हैं उतनी लग्‍जीरियस उनकी वैनिटी वैन भी होती है। एक वैनिटी वैन के अंदर घर जैसी लगभग सारी सुविधाएं होती हैं। इतना ही नहीं जितना पैसा स्‍टार्स अपने घर को सजाने संवारने में लगाते हैं उतना ही पैसा वह अपनी वैनिटी वैन के इंटीरियर पर भी खर्च कर देते हैं। हालही में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपनी वैनिटी वैन के इंटीरियर पर काफी पैसा खर्च किा है। उन्‍होंने अपनी वैनिटी वैन का इंटीरियर सुपरस्‍टार शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान से कराया है। 

alia bhat luxary vanity van

कैसी है आलिया की वैनिटी वैन 

एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट की वैनिटी वैन पूरी तरह से घर जैसी फीलिंग देती है। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि वह खुद ही इंस्‍टाग्राम पर वैनिटी वैन की फोटो को अपडेट करके कह चुकी हैं। कैप्‍शन में आलिया ने लिखा है, ‘यह मेरा सुंदर से सेकेंड होम है।’ अपने इस कैप्‍शन में आलिया ने शाहरुखा खान की वाइफ गौरी खान को टैग भी किया है। दरअसल उनकी वैनिटी वैन को गौरी खान ने ही डिजाइन किया है।

गौरी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर आलिया की वैनिटी वैन की एक तस्‍वीर शेयर की है और उस पर कैप्‍शन लिखा है, ‘ आलिया तुम्‍हारी वैनिटी वैन को डिजाइन करते वक्‍त बहुत ही मजा आया।’ गौरतलब है कि गौरी खान पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह अब तक कई बॉलीवुड एकट्रेस और एक्‍टर्स के घरों को डिजाइन कर चुकी हैं। गौरी ने आलिया भट्ट की वैन के दो पार्टीशन किए हैं। इसमें पहले पार्टीशन में आलिया की ड्रेसिंग टेबल और वॉर्डरोब है। वहीं दूसरे पार्टीशन में बेड है।

alia bhatt vanity inside

इसे गौरी ने खूबसूर कर्टेंस, लाइट्स और पिलो से सजाया है। बेस्‍ट बात तो यह कि आलिया की वेनिटी में किचन भी है। इस किचन में माइक्रोवेव लगा हुआ है। वैनिटी में आलिया की फिल्‍मों में उनकी किरदारों की तस्‍वीरें भी लगी हुई हैं। आलिया ने अपने इंस्‍टा अकाउंट पर अपनी वैनिटी वैन की कई तस्‍वीरें शेयर की हैं। 

 

गौरी ने इन सेलेब्‍स के घर भी सजाए हैं 

गौरी खान ने आलिया भट्टा के अलावा जैकलीन के अपार्टमेंट को भी लग्‍जीरियस बनाया था। इसके साथ ही गौरी ने हालही में सिद्धार्थ मल्‍होत्रा का घर भी सजाया था। इससे पहले गौरी करीना कपूर, सोनम कपूर, ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और रणबीर कपूर सहित कई सेलिब्रिटीज का घर सजाया है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।