दीपिका पादुकोण को पछाड़ आगे निकलीं आलिया भट्ट, ये सेलेब्‍स भी हैं लिस्‍ट में शामिल

Forbes India Celebs List 2019: फोर्ब्स मैग्जीन ने 2019 के सेलेब्रिटी 100 की लिस्ट जारी की है। इस लिस्‍ट में आलिया दीपिका को पछाड़ आगे निकल गई है।  
Updated:- 2019-12-20, 14:12 IST
image

फोर्ब्स इंडिया ने 2019 की टॉप 100 सेलेब्रिटी की लिस्‍ट सामने आ गई है। इस बार की लिस्ट हर बार की लिस्‍ट से थोड़ी अलग है क्‍योंकि इस बार टॉप पोजीशन पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। जी हां टीम के कप्तान विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटरों से तो आगे है ही, साथ ही विराट बॉलीवुड सेलेब्‍स जैसे सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार से भी आगे हैं। विराट कोहली, सलमान खान को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर है। वहीं अक्षय कुमार पिछले साल से एक पायदान ऊपर आ चुके हैं। बता दें कि पिछले साल की सूची में सलमान खान पहले, विराट कोहली दूसरे और अक्षय कुमार तीसरे नंबर पर थे। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन चौथे, शाहरुख खान छठवें और रणवीर सिंह सातवें नंबर हैं। वहीं फोर्ब्स मैग्जीन टॉप 10 की लिस्ट में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस में आलिया भट्ट सभी अन्‍य एक्‍ट्रेस से आगे है। 59.21 करोड़ रु की कमाई कर आलिया भट्ट 8 वें स्थान पर है। 

इसे जरूर पढ़ें: Forbes List: दिव्यांका त्रिपाठी से नेहा कक्कड़ तक, 2019 में इतनी थी इन टीवी सेलेब्स की कमाई

फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलेब्रिटी का चयन अनुमानित आय और प्रिंट-सोशल मीडिया पर उनकी प्रसिद्धि के आधार पर किया जाता है। इस बार इस लिस्ट में सबसे ऊपर विराट कोहली हैं, जिनकी सालाना कमाई 252.72 करोड़ रुपये रही। विराट कोहली के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार हैं, जिनकी सालाना कमाई 293.25 करोड़ रुपये रही। इसके साथ ही सलमान खान को इस साल तीसरा स्थान मिला और उनकी कमाई का आंकड़ा 229.25 करोड़ रहा। टॉप 10 में आलिया के अलावा 10 वें स्‍थान पर दीपिका पादुकोण भी है। 48 करोड़ रु की कमाई कर दीपिका पादुकोण 10 वें स्थान पर है। 

 

बात टॉप 10 के अलावा टॉप 100 की करें तो, प्रियंका चोपड़ा (14वें), कैटरीना कैफ (23वें), दिशा पाटनी (43वें), कृति सेनन (38वें), सारा अली खान (66 वें), कल्कि कोएचलिन (93 वें) और सैफ अली खान (74वें) भी लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं इन सेलेब्स की कमाई का आंकड़ा 1 अक्तूबर 2018 से 30 सितंबर 2019 तक का है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) onFeb 22, 2019 at 3:51am PST

बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सभी के फेवरेट कपल हैं। फैंस को दोनों की ऑन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री बेहद पसंद आती है। फोर्ब्स इंडिया मैगजीन की लिस्‍ट में हालांकि टॉप 10 में रणवीर और दीपिका दोनों ने जगह बनाई है। लेकिन इस बार पिछली बार से उलट हुआ है। पिछले साल दीपिका पादुकोण का नाम फोर्ब्स की 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में टॉप 5 में था और रणवीर सिंह 8 वें नंबर पर थे। लेकिन इस बार की लिस्‍ट में रणवीर सिंह 7 वें नंबर पर हैं लेकिन दीपिका पादुकोण 10 वें।

इसे जरूर पढ़ें: Forbes लिस्ट: Top 100 में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, इन भारतीय महिलाओं को भी मिली जगह

 

kangana forbes indian celebs INSIDE

इस बार की लिस्ट में बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत, तापसी पन्नू से पिछड़ गई हैं। इस लिस्ट में जहां कंगना रनौत 70वें स्‍थान पर रहीं, वहीं तापसी पन्नू ने 68वें स्‍थान पर आ गई है। तापसी इससे पहले साल 2018 में फोर्ब्स की लिस्ट पर 67वें स्थान पर थीं वहीं कंगना रनौत ने इस साल फोर्ब्स की लिस्ट में वापसी की है। तापसी पन्नू ने साल 2019 में 4 हिट फिल्मों के साथ कुल 6.18 करोड़ रुपए की कमाई की वहीं कंगना रनौत ने 17.5 करोड़ की कमाई की है।  पी वी सिंधु ने वो कमाल कर दिखाया है जो आज तक कोई भारतीय महिला खिलाड़ी नहीं कर पाई

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।