herzindagi
Alia bhatt and ranbir kapoor romantic dance see pictures and video

बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ आलिया का यह ‘रोमांटिक डांस’ देखते रह जाएंगे आप

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक ईवेंट में पहली बार एक दूसरे के साथ डांस परफॉर्मेंस दी। दोनों साथ में डांस करते हुए बेहद रोमांटिक नजर आ रहे थे। देखें तस्‍वीरें और वीडियो। 
Updated:- 2019-03-20, 12:35 IST

बी-टाउन में नए-नए कपल बने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर आजकल सभी की नजरें रहती हैं। दोनों पार्टी, ईवेंट्स यहां तक की डिनर डेट्स पर भी अक्‍सर साथ नजर आ जाते हैं। दोनों के प्‍यार के चर्चे आजकल बॉलीवुड के गलियारों में हॉट टॉपिक बने हुए हैं। दोनों यह बात सरेआम एक्‍सेप्‍ट भी कर ली है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। वैसे दोनों जल्‍दी ही एक साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर भी आने वाले हैं। दोनों ही आयन मुखर्जी की फिल्‍म ‘ब्रह्मास्‍त्र’ में एक साथ पहली बार नजर आने वाले हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसका प्रोमशन भी शुरू हो चुका है। इस बहाना रणबीर और आलिया को साथ देखने का मौका भी मिल रहा है। हालही में दोनों लव बर्ड्स को एक साथ जी सिने अवॉर्ड शो में देखा गया। इस शो में दोनों ने एक रोमांटिक डांस भी परफॉर्म किया। आपको बता दें कि इससे पहले दोनों को साथ में इस तरह पहले कभी नहीं देखा गया। रणबीर और आलिया साथ में बेहद रोमांटिक कपल नजर आ रहे थे। आइए जानेते हैं आलिया और रणबीर के डांस के बारे में। 

Alia bhatt and ranbir kapoor romantic dance

इसे जरूर पढ़ें:  Kalank First Song: ‘घर मोरे परदेसिया’ गाने पर आलिया के डांस ने सबके उड़ा दिए होश

आलिया और रणबीर का रोमांटिक डांस 

जी सिने अवॉर्डस शो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पहली बार साथ में स्‍टेज परफॉर्मेंस दी। दोनों को साथ पहले कई बार देखा जा चुका है मगर, पहली बार दोनों को रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए देखा गया। दोनों ने आलिया भट्ट की पहली मूवी ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ के सॉन्‍ग ‘इश्‍क वाला लव’ पर डांस किया। दोनों का यह डांस देख शो में मौजूद सभी लोग हूटिंग करने लगे। पहली बार ऐसा हुआ जब रणबीर और आलिया को साथ में डांस परफॉर्म करने का मौका मिला। इस दौरान आलिया भट्ट ने बेहद खूबसूर ड्रेस पहनी हुई थी वहीं रणबीर कपूर ने शर्ट,पैंट और टाई पहनी हुई थी। दोनों ही साथ में बेहद रोमांटिक नजर आ रहे थे। परफॉर्मेंस के बाद आलिया ने रणबीर को गले से लगा लिया। परफॉर्मेंस के बाद रणबीर और आलिया को एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले भी देखा गया। रणबीर आलिया को कितना प्रोटेक्‍ट करते हैं यह तो पहले भी देखा जा चुका है मगर, आलिया भी रणबीर के साथ कितनी खुश हैं यह इन तस्‍वीरों में साफ देखा जा सकता है। 

Alia bhatt and ranbir kapoor romance

इसे जरूर पढ़ें:  Kalank First Look: करण जौहर ने पुरा किया अपने पिता का 15 साल पुराना अधूरा सपना

आलिया ने लिया दीपिका को किस 

ऐसा कहा देखने को मिलता है कि कोई लड़की अपने बॉयफ्रेंड की एक्‍स गर्लफ्रेंड को ही अपनी दोस्‍त बना ले। मगर, आलिया और दीपिका पादुकोण के मामले में ऐसा देखा गया है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण 3 साल तक सीरियस रिलेशनशिप में थे और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दीपिका पादुकोण ने एक्‍टर रणवीर सिंह से शादी भी कर ली है।

यह विडियो भी देखें

 

आलिया और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में हैं और दोनों ही दीपिका के अच्‍छे दोस्‍त हैं। दीपिका और आलिया को कई बार साथ देखा जा चुका है। और दोनों ही जब साथ में होती हैं तो कोई यह नहीं कह सकता कि दोनों के मन एक दूसरे के लिए कोई भी हार्ड फीलिंग्‍स हैं। जी सिने अवॉर्ड शो में तो आलिया ने दीपिका को किस तक ले लिया। दोनों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।