Kiss Day: दुनिया भर में हैं Kiss को लेकर ये 10 अजीबो गरीब रिवाज

वैलेंटाइन वीक के मौके पर दुनिया भर में अलग-अलग तरह के रिवाज देखने को मिलते हैं। प्रेमी जोड़ों को अपने अलग अंदाज़ में देखा जाता है और न जाने कितने लोग इस दौरान अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक के कुछ सबसे रोमांटिक दिनों में से एक होता है Kiss Day, इस दिन प्रेमी जोड़े अपने-अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताते हैं, लेकिन इन्हें बिताने का तरीका अलग होता है।
Kiss Day 13 फरवरी को है और इस दिन सिर्फ 1 सिंगल किस के बहुत से मतलब निकाले जा सकते हैं और दुनिया भर में इसे अलग-अलग तरह से मनाया भी जाता है। तो इस वैलेंटाइन वीक जान लीजिए कि दुनिया भर में कितने तरह के किसिंग ट्रेडिशन्स हैं और इसे कैसे मनाया जाता है।
1. यूरोप में किसी अपने के मिलने पर ऐसे होता है किस-
यूरोप में कई अलग-अलग किसिंग ट्रेडिशन्स हैं जैसे-
- नीदरलैंड्स, स्वित्जरलैंड, बॉस्निया एंड हर्जेगोविना, मोन्टिनेग्रो, मेकेडोनिया, स्लोवेनिया में लोग एक दूसरे से मिलने पर 3 बार गालों पर किस करते हैं (पहले दाएं, फिर बाएं, फिर दाएं)
- यहीं इटली और फ्रांस में ये सिर्फ दो बार किया जाता है।
- बेल्जियम में एक-दूसरे से मिलने पर सिर्फ 1 ही बार किय किया जाता है।
- पोलैंड, ऑस्ट्रिया, हंगरी, स्लोवेकिया, रोमानिया, रशिया आदि में हाथ पर किस किया जाता है।
ये सारे किस सिर्फ किसी दोस्त, रिश्तेदार या जान पहचान वाले से मिलने पर किए जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- इंटरनेशनल किसिंग डे: इन किसिंग सीन्स ने मचा दिया था बवाल
2. Kiss की जगह किया जाता है ये काम-
पोलिनेशियन और मलेशियन लोग होठों पर किस करने की जगह एक दूसरे के साथ नाक रब करते हैं और यही उनके यहां प्रेम और आदर दिखाने का तरीका है।
3. लैटिन अमेरिका में Kiss को लेकर है अनोखा रिवाज़-
लैटिन अमेरिका के देश मेक्सिको और कोलंबिया में सिर्फ 1 बार किस करके ही लोगों को ग्रीट किया जाता है। हालांकि, यहीं एक दूसरे देश इक्वेडोर में महिलाओं को सिर्फ दाएं गाल पर ही किस किया जाता है। बाएं गाल पर कभी किस करने को सही नहीं माना जाता है।

4. अफ्रीका में जमीन को किया जाता है Kiss-
अफ्रीका के कई हिस्सों में एक दूसरे को किस करना अनादर माना जाता है और इसलिए जब भी गांव का मुखिया सामने से निकलता है तो इज्जत देने के लिए लोग जमीन को चूमते हैं। हालांकि, साउथ अफ्रीका में पुरुष महिलाओं को गाल पर किस कर सकते हैं।

5. ईजिप्ट में तीन बार Kiss करना माना जाता है अच्छा-
यूरोप के कुछ देशों की तरह ही ईजिप्ट में भी तीन बार किस किया जाता है। पर यहां पर एक ही जेंडर के लोग एक दूसरे से इस तरह से मिलते हैं। यानि महिलाएं महिलाओं को ही किस करेंगी और पुरुष पुरुषों से ही मिलेंगे। यहां भी राइट-लेफ्ट-राइट वाला रूल ही चलता है।

6. नॉर्थ अमेरिका में गुडबाय करते समय होता है Kiss-
नॉर्थ अमेरिका यानि अमेरिका और कनाडा आदि में गुडबाय कहते समय भी किस होता है और मिलते समय भी। यहां होठों पर किस करना बहुत ही कॉमन है।
7. आर्कटिक एस्किमो Kiss होता है बहुत अलग-
आर्कटिक इलाकों में रहने वाले एस्किमो किस करते हैं। यहां पर अपना प्यार और आदर दिखाने के लिए होठों पर किस नहीं किया जाता बल्कि सामने वाले के गाल पर अपनी नाक और होठों को प्रेस किया जाता है और गहरी सांस ली जाती है। ऐसा ही कुछ-कुछ मंगोलिया, वियतनाम, कंबोडिया, पोलिनेशियन आइलैंड्स, न्यूजीलैंड के माओरी लोगों के साथ किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- इतनी हेल्दी है किसिंग कि आप इसे अपने पार्टनर को करने के बहाने ढूंढेंगी
8. मिसलटो (Mistletoe) के नीचे Kiss-
मिसलटो एक पौधा है जिसे क्रिसमस डेकोरेशन्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है और ऐसा रिवाज है कि इसके नीचे जो भी लड़का-लड़की आएंगे उन्हें एक दूसरे को किस करना होगा। इसे भी प्यार का प्रतीक माना जाता है।
9. न्यू इयर Kiss-
नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के कई हिस्सों में ऐसा माना जाता है कि न्यू इयर ईव पर अगर आप किसी को किस नहीं करते हैं तो अगला पूरा साल अकेलेपन में बीतता है। स्कॉटलैंड में तो अपने आस-पास मौजूद हर किसी को किस करना अच्छा माना जाता है, वहां न्यू इयर ईव इसी तरह से मनाई जाती है।
10. Kiss को माना जाता है सेक्शुअल एक्ट-
भारत सहित मिडिल ईस्ट और एशिया के कई हिस्सों में किस को सेक्शुअल एक्ट माना जाता है और ऐसे सार्वजनिक तौर पर किस करना बहुत ही गलत होता है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।