herzindagi
white colour kurti designs under  rupees for independence day in hindi

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 300 रुपये से भी कम में मिल जाएंगी व्हाइट कलर की ये कुर्तियां

कुर्ती को स्टाइल करने के लिए आपको अपनी बॉडी टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है। स्टाइलिंग करने के लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड में चल रही चीजों को ही स्टाइल करें। 
Editorial
Updated:- 2023-08-11, 17:46 IST

कुर्ती तो हम सभी पहनते हैं और इसके कई डिजाइन भी आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफ़लाइन मार्केट में नजर आ जाएंगे। अक्सर गर्मियों के मौसम में स्किन फ्रेंडली और पतले फैब्रिक से बने कपड़े पहनना करते हैं। वहीं कुर्ती पहनने में काफी आरामदायक महसूस होती हैं। स्वतंत्रता दिवस आने वाला है और इस दिन के लिए अक्सर हम ट्रेडिशनल वियर पहनना पसंद करते हैं।

हम सभी को शॉपिंग करते समय पैसे बचाना काफी पसंद होता है और इसके लिए ज्यादातर मोल-भाव भी करते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहनने के लिए व्हाइट कलर की कुर्तियों के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस जो आपको 300 रुपये से भी कम में आसानी से मिल जाएंगे। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स।

ए-लाइन डिजाइन कुर्ती 

a line white kurti design

अगर आप इस तरह के पीकॉक डिजाइन वाली ए-लाइन कुर्ती को पहन रहे हैं तो इसे जीन्स के साथ स्टाइल करें। इस तरह की कुर्ती आपको लगभग 298 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। इस तरह की कुर्ती बिना डिस्काउंट के आपको लगभग 1000 रुपये है और इसमें आपको करीब 70% डिस्काउंट मिल जाएगा।

 इसे भी पढ़ें : सिंपल व्हाइट कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

स्लीवलेस प्लेन कुर्ती 

sleeveless plain white kurti

इस तरह की प्लेन कुर्ती को आप जीन्स, प्लाजो, पैन्ट्स, लेगिंग जैसी कई चीजों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं यह कुर्ती आपको लगभग 70% डिस्काउंट पर करीब 299 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। इस तरह की कुर्ती आपको बिना डिस्काउंट के लगभग 1100 रुपये है। इसके अलावा आप इसे प्रिंटेड सलवार और दुपट्टे के साथ भी पहन सकती हैं। 

शॉर्ट अनारकली कुर्ती 

short anarkali white kurti

शॉर्ट अनारकली खरीदते समय आप अपनी हाइट का अंदाजा जरूर रखें और उसी के हिसाब से लेंथ को चुनें। हालांकि इस कुर्ती को आप स्ट्रैट प्लाजो या जीन्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपको लगभग 1500 रुपये की मिल जाएगी। वहीं इसपर 80% डिस्काउंट के बाद यही कुर्ती आपको लगभग 299 रुपये की मिल जाएगी।

  इसे भी पढ़ें : कम्फर्ट और स्टाइलिश लुक के लिए पहनें शॉर्ट कुर्ती के ये ट्रेंडी डिजाइन

हैवी नेक डिजाइन कुर्ती

heavy neck deign for white kurti

अगर आपको नेक वर्क डिजाइन वाली कुर्ती पहनना पसंद है तो इस तरह का डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। बता दें कि यह कुर्ती आपको लगभग 299 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। वहीं इस पर आपको लगभग 70% डिस्काउंट मिल जाएगा। बिना डिस्काउंट के यह कुर्ती लगभग 1000 रुपये की है।

 

 

अगर आपको स्वतंत्रता दिवस के लिए मात्र 300 रुपये से भी कम में मिलने वाले कुर्ती के ये आकर्षक डिजाइंस हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।