herzindagi
different types of palazzo for ladies

इन चार तरह के प्लाजो से अपने स्टाइल को करें एन्हॉन्स

बॉटम वियर में प्लाजो इन दिनों काफी ट्रेन्ड में है। हालांकि, अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप डिफरेंट स्टाइल प्लाजो को कैरी कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-03-16, 13:29 IST

हम सभी अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए कई अलग-अलग तरह के आउटफिट्स को कैरी करती हैं। इन्हीं में से एक प्लाजो। यह एक कंफर्टेबल बॉटम वियर है। आमतौर पर, प्लाजो को हम एथनिक वियर के स्टाइल करते हैं। हालांकि, इन्हें वेस्टर्न वियर के साथ भी उतनी ही आसानी से टीमअप किया जा सकता है। बस जरूरी है कि सही प्लाजो का चयन किया जाए। जी हां, इन दिनों प्लाजो की बढ़ती पॉपुलैरिटी के कारण आपको कई स्टाइल के प्लाजो आसानी से मिल जाएंगे।

इन डिफरेंट स्टाइल प्लाजो को कई अलग-अलग आउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको प्लाजो पैंट के डिफरेंट स्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं-

स्ट्रेट कट प्लाज़ो स्टाइल

straight cut plazo

स्ट्रेट कट प्लाज़ो एक ऐसा स्टाइल है, जो आपको बेहद ही ग्रेसफुल लुक देता है। स्ट्रेट कट पलाज़ो न केवल भारत में हिट हैं बल्कि दुनिया भर में बहुत पसंद किए जाते हैं। स्ट्रेट कट प्लाज़ो वाइड नहीं होते है। इन्हें आप किसी भी अवसर पर आसानी से पहन सकती हैं। यहां तक कि ऑफिस में भी इन्हें शर्ट आदि के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः

फ्लेयर्ड हेम प्लाज़ो

फ्लेयर्ड हेम प्लाज़ो जहां बेहद ही रिलैक्सिंग है, वहीं दूसरी ओर ये आपको एक स्टाइलिश लुक भी देते हैं। अगर आप इन्हें डे टाइम आउटिंग के लिए कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में शर्ट के साथ फ्लेयर्ड हेम प्लाज़ो का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप हूप्स और बन लुक को कैरी कर सकती हैं। वहीं अगर आप जॉब इंटरव्यू के लिए इसे पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आप फ्लेयर्ड हेम प्लाज़ो के साथ टर्टलनेक टी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ स्लीक बेल्ट और वॉच आपके लुक को और भी एन्हॉन्स करेगी। वहीं एक स्ट्रीट-स्टाइल लुक के लिए आप फ्लेयर्ड हेम प्लाज़ो के साथ टी-शर्ट और बेसबॉल कैप के साथ स्नीकर्स को कैरी कर सकती हैं।

प्रिंटेड प्लाज़ो

printed plazzo

प्रिंटेड प्लाजो इन दिनों गर्ल्स द्वारा बेहद पसंद किया जाने वाला बॉटम वियर है। अगर आप एक स्टाइलिश तरीके से प्रिंटेड प्लाजो को कैरी करना चाहती हैं तो इसके साथ सॉलिड टॉप को स्टाइल किया जा सकता है। इसके साथ आप एक खूबसूरत नेकलेस कैरी करना ना भूलें। वहीं, अगर आपने एनिमल प्रिंटेड प्लाज़ो को कैरी करने का मन बनाया है, तो कैजुअल डे आउट के लिए आप उन्हें हॉल्टर नेक टॉप और स्ट्रॉ टोट के साथ पेयर कर सकती हैं।

क्रॉप्ड प्लाजो

आमतौर पर, प्लाजो की लेंथ अधिक होती है और अक्सर ये फर्श को टच करते हैं। लेकिन क्रॉप्ड प्लाजो का स्टाइल थोड़ा अलग होता है। यह आपके एंकल से थोड़े ऊपर होते हैं। इतना ही नहीं, ये वेस्टर्न के साथ-साथ एथनिक वियर के साथ भी अच्छी तरह से काम करते हैं। आप इन क्रॉप्ड प्लाजो को एक लंबे व फ्रॉक स्टाइल कुर्ते के साथ पेयर करें। इसके साथ झुमके और जूतियां आपके लुक को एन्हॉन्स करेंगी। वहीं, बेसिक व्हाइट टी के साथ पेस्टल कलर में क्रॉप्ड प्लाज़ो लुक भी काफी अच्छा लगता है। क्रॉप्ड पलाज़ो को रिलैक्स्ड टॉप और स्लाइडर्स के साथ भी पेयर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंःप्‍लाजो डिजाइन्स जिन्हें किसी भी कुर्ती के साथ कैरी सकती हैं आप

तो अब आप भी इन डिफरेंट स्टाइल प्लाजो को अपने लुक का हिस्सा बनाएं और हर बार एक न्यू लुक क्रिएट करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

मिताली जैन

Image Credit- amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।