Varanasi Shopping: वाराणसी की इस गली में मिलेगी असली बनारसी साड़ी, जानें यहां से जुड़ी पूरी डिटेल

साड़ी की सही पहचान करने के लिए आपको फैब्रिक से लेकर वर्क तक को ध्यान से परखना चाहिए। इसके लिए आप वाराणसी की इस मशहूर गली में जा सकते हैं।
Updated:- 2024-09-08, 08:00 IST
varanasi pilikothi gali

शॉपिंग करना हम सभी पसंद करते हैं। इसके लिए हम आए दिन किसी न किसी चीज को खरीदने के लिए कई तरह की मार्केट का चक्कर भी लगाते रहते हैं। ऐसे तो एक साधारण मार्केट में आपको जरूरत की लगभग सभी चीजें देखने को मिल जाएंगी, लेकिन कुछ चीजों को खरीदने के लिए किसी न किसी खास मार्केट में हम जरूर जाना पसंद करते हैं ताकि सही क्वालिटी की चीज को सही जगह से खरीद पाएं।

फैशन की बात करें तो साड़ी का चलन 12 महीने पसंद किया जाता है। इसमें सबसे ज्यादा एवरग्रीन बनारसी सिल्क साड़ी होती है। ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं कि आपको सभी जगह से अच्छी क्वालिटी की बनारसी साड़ी की सही क्वालिटी खरीदने को मिल जाएंगी। 

वाराणसी की मशहूर बनारसी सिल्क साड़ी वहां के भी हर बाजार में असली मिले? इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसी जगह के बारे में, जहां आपको असली कारीगरी की हुई बनारसी सिल्क साड़ी मिल जाएगी। हम बात कर रहे हैं वाराणसी के मशहूर पिलीकोठी की गली के बारे में। तो आइये जानते हैं क्या हैं पिलीकोठी की खासियत और जानेंगे यहां से जुड़ी पूरी डिटेल- 

वाराणसी की पिलीकोठी की खासियत क्या है?

पीलीकोठी असल में एक मुस्लिम डिस्ट्रिक्ट है, जहां आज भी हाथों और मशीनों की मदद से सिल्क फैब्रिक को बुना जाता है। इनमें बनारसी सिल्क सबसे खास हिस्सा है। इस मार्केट में न केवल सिल्क की खूबसूरत साड़ियां बल्कि सलवार-सूट में जरी वर्क से लेकर हाथों सी की हुई बारीक कढ़ाई वर्क की बुनाई की जाती है।

silk weaving

आपको यहां के ही कारीगरों की ही कई साड़ी छोटी-बड़ी दुकाने पिलीकोठी में ही देखने को मिल जाएंगी। कोशिश करें कि यहां से जुड़ी जानकारी जितनी हो सके पहले से ही लेकर आयें, ताकि आप बिना भटके और बिना किसी की बातों में आए आराम से सही चीजें खरीद पाएं। 

असली बनारसी सिल्क साड़ी को खरीदने के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे शोरूम में ही जाएं। इसके लिए आप गद्दी पर बैठने वाले दुकानदार के पास ही जाएं। केवल इन्हीं के पास आपको सही और असल क्वालिटी की बनारसी सिल्क साड़ी देखने को मिलेगी। वहीं इनके दाम कई ज्यादा होते हैं, लेकिन इनमें आपको यहां कलर्स से लेकर डिजाइंस तक में काफी बड़ा कलेक्शन देखने को मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जानिए बनारस, वाराणसी और काशी के नाम का क्या है इतिहास?

कैसे पहुंचें पिलीकोठी?

वाराणसी के इस सिल्क बाजार में आकर शॉपिंग करने के लिए आप पब्लिक ट्रांस्पोस्त का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वाराणसी में आपको चौड़ी सड़क से ज्यादा छोटी-छोटी गलियां देखने को ज्यादा मिलेंगी, जहां से आप पर्सनल ट्रांसपोर्ट को आसानी से लेकर नहीं आ और जा पाएंगे। वहीं आपको यहां पैदल भी चलना पड़ सकता है।

varanasi market

क्या है मार्केट का समय?

भीड़-भाड़ भरी इन गलियों में आने का सही समय सोमवार से शनिवार सुबह 10 से रात 9 तक का है। वहीं आपको यहां की कई दुकानें वीकेंड यानी रविवार के दिन बंद मिल सकती है। कोशिश करें कि आप यहां दिन के समय ही आएं।

 

 

अगर आपको बनारसी साड़ी खरीदने के  हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।