कम दाम में बढ़िया चीजें खरीदना हम सभी पसंद करते हैं। इसके लिए कई तरह की मार्केट्स में जाना भी पसंद करते हैं। ऑनलाइन मुमकिन नहीं है और इसके लिए ऑफलाइन मार्केट्स में ही जाना पड़ता है।
शॉपिंग करते समय पैसे बचाने के लिए आपको बारगेनिंग करना आना जरूरी होता है। आमतौर पर हमारी मां को करते देखा होगा। बारगेनिंग करने के लिए आपको कई बातों का खासतौर से ख्याल रखना जरूरी होता है। तो आइये जानते हैं शॉपिंग करते समय बारगेनिंग करने के कुछ आसान टिप्स-
अगर आप शुरुआत में ही कह देंगे कि यह चीज आपको पसंद है तो दुकानदार इस बात का फायदा उठा सकता है। क्योंकि अब उसे भी पता है कि आप अपनी पसंदीदा चीज को किसी भी दाम में खरीद ही लेंगी। इसलिए आपको शुरुआत से ही ऐसा दिखाना होगा कि मिल गया तो ठीक नहीं तो कुछ और कहीं और से खरीद लेंगे। ऐसा करने से आप आसानी से दुकानदार से मोल-भाव कर पाएंगे और पसंद आई चीज को अपना बना पाएंगे।
इसे भी पढ़ें: शॉपिंग करते समय कम्फर्टेबल रहना है पसंद, तो पहनें ये कपड़े
किसी भी चीज को खरीदने से पहले आपको उसकी तुलना क्वालिटी और दाम के हिसाब से जरूर करनी चाहिए। इसके लिए आप आस-पास की अन्य दुकानों पर जाकर चीजों का दाम पूछें और आपस में इनकी तुलना करें। ऐसा करने से आपको क्वालिटी के साथ-साथ सही दामों का अंदाजा लग पाएगा। इस तरह से आप सही दुकान से मोल-भाव कर अपनी पसंद की चीजें खरीद पाएंगी।
इसे भी पढ़ें: स्ट्रीट शॉपिंग में अच्छी बार्गेनिंग के लिए फॉलो करें ये स्मार्ट ट्रिक्स
यह विडियो भी देखें
अगर आपको शॉपिंग करने के ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।