त्योहारों की खरीदारी में नहीं होगा पैसों का नुकसान, बजट मैनेज करने के लिए बेस्ट हैं ये तरीके

त्योहारों के दौरान खरीदारी में फिजूलखर्ची से बचने और बजट को नियंत्रित रखने के लिए आप इस लेख में बताएं गए कुछ स्मार्ट तरीके आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं इन शानदार टिप्स के बारे में। 
Updated:- 2026-11-06, 12:40 IST
image

भारत देश में धनतेरस, दीवाली और भाई दूज जैसे बड़े-बड़े त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। इस दौरान लोग घर की सजावट, नए कपड़े, मिठाइयां और इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदते हैं। बाजार में और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर होने वाली सेल्स हर किसी को कुछ न कुछ खरीदने पर मजबूर कर देती हैं। लेकिन इस चक्कर में कई बार लोगों का बजट पूरी तरह से बिगड़ जाता है। क्रेडिट कार्ड के बिल, अनचाहे खर्च और बेहिसाब शॉपिंग बैंक अकाउंट को खाली कर सकती है।

अगर आपके साथ भी यही परेशानी होती है, तो आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप शानदार खरीदारी के साथ अपने बैंक बैलेंस को भी लिमिट में रख सकती हैं। नीचे बताए गए कुछ स्मार्ट मनी मैनेजमेंट और बजट ट्रिक्स आपकी बहुत मदद करेंगे, जिन्हें आजमाकर आप त्योहार पर फिजूलखर्ची से बच सकती हैं।

त्योहारों पर फिजूलखर्ची से बचने के लिए स्मार्ट शॉपिंग टिप्स

अगर आप इस फेस्टिव सीजन बिना तनाव के खरीदारी करना चाहती हैं, तो इन आसान और असरदार तरीकों को अपना सकती हैं -

1. शॉपिंग से पहले जरूरी सामान की लिस्ट बनाएं

फिजूलखर्ची से बचने के लिए सबसे पहले शॉपिंग पर जाने से पहले एक लिस्ट जरूर तैयार करें। उस लिस्ट में उन चीजों को सबसे पहले लिखें जिसके बिना आपका काम अटका हुआ है यानी जो सबसे ज्यादा जरूरी हैं। जो चीजें ऐसी हैं जिनके बिना भी काम चल सकता है, उन्हें अलग साइड में लिखें। जरूरत की चीजें पूरी होने के बाद ही दूसरी चीजों पर नजर डालें। 

Story Pin image

pinterest/pahal._.

2. घर पर मौजूद सामान की जांच कर लें

जब भी आप खरीदारी के लिए निकलें, तो पहले कपड़े, राशन और सजावट के सामान की घर में जांच कर लें कि आपके पास कौन सा सामान पहले से मौजूद है। कई बार घर में सामान होने के बावजूद हम वही चीज दोबारा खरीद लेते हैं।

3. पहले से एक निश्चित बजट तय करें

जब भी आप शॉपिंग पर जाएं, अपना एक बजट जरूर डिसाइड कर लें। कुल बचत और महीने की आय को ध्यान में रखते हुए पहले ही तय कर लें कि आप कितने रुपये तक खर्च कर सकती हैं। बजट तय होने की वजह से आप सीमित खर्च करती हैं और आर्थिक नुकसान से बच जाती हैं।

4. क्रेडिट कार्ड की बजाय डेबिट कार्ड या कैश का इस्तेमाल करें

अगर आप शॉपिंग के दौरान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रही हैं और आपको डर है कि बाद में बहुत लंबी ईएमआई चलेगी, तो कोशिश करें कि डेबिट कार्ड या कैश से ही पेमेंट करें।

5. कीमतों की तुलना और ऑफर्स की जांच करें

किसी भी बड़े सामान या इलेक्ट्रॉनिक्स को खरीदने से पहले ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों की कीमतों की तुलना जरूर करें और ऑफर्स के बारे में अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। इससे भी आपको पैसों की काफी बचत होगी। 

यह भी पढ़ें- दिवाली पर घर को देना है रॉयल लुक? दिल्ली की इन बाजारों से खरीदें खूबसूरत डेकोरेशन आइटम्स

6. आखिरी समय की हड़बड़ी से बचें

त्योहारों के ठीक एक या दो दिन पहले चीजें खरीदने से बचें। आप कम से कम एक हफ्ते पहले ही अपनी खरीदारी पूरी कर लें, क्योंकि आखिरी समय में जल्दबाजी के कारण गलत सामान मिल सकता है या फिर चीजों के दाम भी ज्यादा चुकानी पड़ सकते हैं। 

Story Pin image

pinterest/Jahanvi Garg

त्योहार पर बचत करने के कुछ और बेहतरीन उपाय

इन छोटे-छोटे तरीकों को अपनाकर आप अपने फेस्टिव बजट को आसानी से कंट्रोल कर सकती हैं -

  • त्योहारों पर मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स या गिफ्ट आइटम्स एक-एक करके खरीदने के बजाय एक साथ थोक में खरीद सकती हैं। थोक में खरीदने से आपको सामान काफी सस्ते और होलसेल दामों में मिल जाएगा।
  • अगर कोई बड़ा अप्लायंस खरीदना जरूरी ही है, तो बजट पर अचानक भारी बोझ डालने के बजाय सही नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन चुनें।
  • अगर किसी बड़े ब्रांड के बजाय अच्छी क्वालिटी का लोकल या सेकंड-हैंड आइटम मिल जाए, तो उसे चुन सकती हैं। कई बार सिर्फ ब्रांड के चक्कर में लोग बहुत ज्यादा पैसे खर्च कर देते हैं।

यह भी पढ़ें- सस्ती शॉपिंग के लिए मशहूर हैं ये 3 बाजार, धनतेरस पर कम खर्च में करें जमकर खरीदारी

निष्कर्ष: इस साल त्योहार पर अगर आप भी शॉपिंग करने का मन बना रही हैं, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय इस लेख में बताए गए इन आसान टिप्स को आजमाकर अपना मनी मैनेजमेंट कर सकती हैं। ये सभी ट्रिक्स त्योहार पर आपके अनावश्यक खर्चों को रोकने में पूरी मदद करेंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।