Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:40 AM IST

Prayagraj Famous Market: प्रयागराज जा रही हैं घूमने तो इन मार्केटस से खरीदें सस्ते और अच्छे ट्रेडिशनल आउटफिट से लेकर जूते-चप्पल और घर का सामान

अगर आप प्रयागराज घूमने जा रहे हैं तो यहां की इन मार्केटस में भी जा सकती हैं जहां पर आप सस्ते में कपड़ें साथ ही जुते-चप्पल और घर का सामान ले सकती हैं।
Updated:- 2025-01-29, 21:09 IST
image

प्रयागराज यूपी वो शहर है जहां पर कुंभ का आयोजन होता है और जब भी ये आयोजन होता है यहां पर देश-विदेश से लोग आते हैं। इसी के साथ ये जगह तीन नदियों का गंगा, यमुना और सरस्वती संगम की वजह से फेमस है। ये ही वजह है कि हर साल यहां कई लोग घूमने और संगम में नहाने के लिए आते हैं। वहीं अगर आप  प्रयागराज घूमने जा रहे हैं तो यहां की कुछ फेमस मार्केटस भी जा सकते हैं। इन मार्केटस से आपको लेटेस्ट डिजाइंस वाले कपड़े बेहद ही सस्ते दाम में मिल जाएंगे साथ ही जूते-चप्पल और घर का सामान भी यहां से सस्ते में खरीद सकती हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको प्रयागराज उन मार्केटस के बारे में बता रहे हैं साथ ही आपको ये भी जानकारी देंगे इन मार्केट्स से आप क्या-क्या खरीद सकती हैं।

चौक  

markets

ये मार्केट जहां घंटाघर और यहां की ऐतिहासिक घड़ी की वजह से फेमस है तो वहीं इस मार्केट में आप सस्ते दाम में एथनिक आउटफिट भी मिल जाएंगे साथ ही, आप यहाँ से घर को सजाने का सामान भी सस्ते दाम में ले सकती हैं। एथनिक आउटफिट में आपको यहां पर कुर्ती, सूट-सलवार, साड़ी  500 से 2, 000 रूपये की मिल सकती हैं। इस के साथ यहाँ से आप झुमके, ज्वेलरी साथ ही फुटवियर भी सस्ते दाम में मिल सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Ayodhya market : फैशनेबल कपड़ों से लेकर शादी-विवाह कपड़े तक, अयोध्या की इन फेमस मार्केट से करें सस्ते में शॉपिंग

एमजी मार्ग

यह एमजी मार्ग मार्केट भी सस्ते शॉपिंग के लिए फेमस है। यहां पर आपको कई तरह के फैंसी साड़ी, लहंगा यहां पर बने मॉल साथ ही स्ट्रीट मार्केट से खरीद सकती हैं। इसी के साथ यहां से आप सस्ते में ब्राइडल ज्वेलरी भी खरीद सकती है।

सिविल लाइंस मार्केट

indirapuram market for traditional clothes to artificial jewellery

यह मार्केट भी सस्ती और अच्छी शॉपिंग के लिए बेस्ट है। इस मार्केट से भी आप शादी का सामना साथ शादी के लिए आउटफिट सस्ते में खरीद सकती हैं। इसी के साथ इस मार्केट में आपको सैंडल और फ्लैट्स, जूती साथ चूड़ी आदि भी सस्ते दाम में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- सरोजिनी या सदर नहीं! दिल्ली की इस मार्केट में मिलते हैं सबसे सस्ते पर्दे, क्या आपने की है यहां से खरीदारी?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह फैशन और स्‍टाइल पर आधारित अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- freepik/meta AI/ her zindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।