ये हैं कोलकाता के मशहूर बाजार जहां से आप कर सकती हैं अपने ख़ास दिन लिए शॉपिंग

शॉपिंग करना सभी को पसंद होता है और कोलकाता आज के समय का शॉपिंग हब है। खास तौर पर उन लोगों के लिए जिनके घर में शादियां हैं या जो खुद दुल्हन बनने जा रही हैं। अगर आप भी उनमे से एक हैं जो हाल फिलहाल में शादी करने जा रही हैं, और कोलकाता से शादी की शॉपिंग करने के मूड में हैं, तो हमारी ये शॉपिंग गाइड आपके बहुत काम आने वाली है। जिससे आपके लिए ब्राइडल वियर से लेकर स्लीपर तक लेना बहुत ही आसान होगा। आइये जानते हैं कोलकाता के कुछ शॉपिंग स्पॉट्स के बारे में -
Bara Bazar-
सिल्क की साड़ियां हर उम्र की महिलाओं के मन को भाति हैं। अगर आपको भी सिल्क की साड़ी पसंद हैं तो आप कोलकाता के बड़ा बाज़ार से अपनी मनपसन्द साड़ी खरीद सकती हैं। कोलकाता के जरदौसी भी काफी पॉपुलर होते हैं। जरदोजी एक खास किस्म की एम्ब्रॉइडरी होती है जो मंझे हुए कारीगरों के द्वारा हाथों से की जाती है। इन हैवी लुक ब्लाउज को आप अपनी किसी भी लाइट वेट सारी के साथ कैरी कर सकती हैं। कोलकाता का बड़ा बाजार बनारसी साड़ियों के लिए भी काफी मशहूर हैं जहां पर आपको सेलिब्रिटी टाइप साड़ी भी आसानी से मिल जाती है। शॉपिंग करते हुए आप कोलकाता के Banstalla and Kalakar Street की रगड़ा पैटीज, दही कचौड़ी और मटका कुल्फी जैसे स्ट्रीट फ़ूड का मज़ा ले सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- मुम्बई में वेडिंग शॉपिंग के लिए यह हैं बेस्ट जगहें, एक बार जाएं जरूर
College Street-
ब्राइडल साड़ी और लहंगा खरीदने के लिए आप कोलकाता के College Street मार्केट का रुख करें। सिल्क की साड़ियों और ब्राइडल लहंगे की शॉपिंग के लिए यह परफेक्ट स्पॉट है। भूख लगने पर यहां के लोकप्रिय Kabiraji सैंडविच का लुफ्त उठाया जा सकता है। कोलकाता का कॉलेज स्ट्रीट इंडिया का सबसे बड़ा बुक मार्किट है जो ‘बुक टाउन’ के नाम से मशहूर है।

Gariahat-
कोलकाता का यह मार्केट साड़ी, लहंगे की शॉपिंग के अलावा होम डेकॉर के आइटम्स के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके अलावा आप यहां से गोल्ड ज्वैलरी की शॉपिंग कर सकती हैं। Gariahat फ्लाईओवर के नीचे का ओपन स्पेस कोलकाता का मुख्य ओपन एयर चेस एरिया है. यह एक ऐसी जगह है जहां पर आप अपने दोस्तों के साथ शतरंज खेलकर मज़ा कर सकते हैं। जब भी आप Gariahat जायें तो यहां के टेस्टी चिकन पकौड़ा और दही पुच्का खाना न भूलें।
इसे जरूर पढ़ें- वेडिंग फंक्शन के लिए आकर्षक दामों में खरीदें डिजाइनर ड्रेस

New Market -
यह कोलकाता का जाना माना मार्केट है जहां से आप सिल्क साड़ी के अलावा स्टोन ज्वैलरी, कॉस्मेक्टिक्स और फुटवियर खरीद सकती हैं। इस बाज़ार में सिल्क साड़ी की काफी अच्छी रेंज देखने को मिलती हैं। केक और काठी रोल यहां के फेमस फ़ूड आइटम्स हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।