हर महिला को शॉपिंग करने का बहुत पसंद होता है। साथ ही सस्ते और अच्छे दाम में खरीदारी करना हर महिला की ख्वाहिश होती है। वैसे ऐसा कहना गलत नहीं होगा की महिलाओं की अलमारी कपड़ों से भरी रहती है, लेकिन फिर भी उन्हें ऐसा लगता है कि उनके पास कपड़ो की कमी है। महिलाएं हमेशा सभी चीजें फैशनेबल के साथ-साथ सस्ती लेना पसंद करती हैं। जिसकी वजह से वे ढेरों स्ट्रीट मार्केट और मॉल्स में एक्सप्लोर करती हैं, लेकिन ऐसी मार्केट कम ही होती हैं, जहां अच्छा और सस्ता सामान मिलता है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसी ही मार्केट है, जिसे गुमटी बाजार के नाम से जाना जाता है। तो आइए आज हम आपको कानपुर की इस मार्केट के बारे में पूरी जानकारी देंगे, जहां आप सस्ती और ट्रेंडी चीजें कम दामों में खरीद सकती है।
कानपुर की गुमटी मार्केट में पहुंचने के लिए आपको सबसे कानपुर सेंट्रल से फजलगंज पहुंचना होगा, फिर आपको गुमटी के लिए ई-रिक्शा आसानी से मिल जाएगा। आप यहां सीधे ऑटो से भी पहुंच सकती हैं। ये मार्केट कानपुर सेंट्रल से 5.1 कि.मी दूर है।
अमूमन हमेशा ये मार्केट सुबह 12 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुली रहती है। लेकिन सोमवार के दिन यह बंद रहती है। आपको बता दें कि इस मार्केट में शॉपिंग करने का राइट टाइम शाम 4 से 7 बजे तक रहता है। इस समय आपको कम भीड़ के साथ साथ आराम से मार्केट को एक्सप्लोर करने का समय भी मिलेगा। साथ ही आप इस समय शॉपिंग करते टाइम बार्गेनिंग भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली की इन 5 मार्केट में महिलाओं की चीजें मिलती हैं सबसे सस्ती
इस मार्केट में आपको महिलाओं के फैशन से जुड़ी लगभग सभी चीजें सस्ती और अरा आसानी से मिल जाएंगी। यहां आपको डिजाइनर कुर्ती, टॉप, जींस, सलवार- सूट के साथ साथ मेकअप और लेडीज फुटवियर की भी वैरायटी देखने को मिल जाएगी। इस मार्केट में आप स्ट्रीट शॉपिंग के लिए आ सकती हैं। यहां आपको वेस्टर्न से लेकर इंडियन वियर में भी वैरायटी देखने को मिल जाएंगी। इस मार्केट में न की सिर्फ कपड़े बल्कि आपको घर को सजाने के लिए भी काफी चीजें देखने को मिल जाएगी। यहां आपको ट्रेलर की दुकान भी मिलेगी।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: सस्ते में हैंडबैग्स की करनी है शॉपिंग तो दिल्ली की ये मार्केट होंगी बेस्ट
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image credit- Freepik , google
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।