एक फैशन लवर इन इंटरनेशनल शॉपिंग डेस्टिनेशन्स के बिना अधूरा है

हम सभी को खरीदारी करना बहुत ही अच्छा लगता है। जिसमें कई बार हम अपने लिए या किसी अपने के लिए कुछ ना कुछ खरीदते रहते हैं। खरीदारी के लिए आप किसी ना किसी स्पेशल जगह को खरीदारी के लिए पसंद करतीं होगीं। खरीदारी की जगह आपके उपर निर्भर करती है कि आपको क्या खरीदना है उसी के हिसाब से आपका शॉपिंग डेस्टीनेशन तय होता है। वहीं भारत की बात की जाये तो यहां खरीदारी के लिए सात समुंदर पार से लोग खरीदारी करने आते हैं। लेकिन अगर यहां कि बात जाये कि यहां के लोग देश से बाहर कहां खरीदारी करने जा सकते हैं? तो इसके लिए कई ऐसे इंटरनेशनल शॉपिंग डेस्टिनेशन हैं जहां पर आप खरीदारी करने जा सकतीं हैं। अगर लंदन में या फिर दुबई, पेरिस, न्यूयॉर्क में खरीदारी करने का मन बना रहीं हैं तो आपको नीचे दिये गये शॉपिंग डेस्टिनेशन्स को जरूर पढ़ना चाहिए।
लंदन का Harrods

अगर आप Harrods जाने का मन बना रहीं हैं तो आपको वहां शॉपिंग के साथ-साथ एक अच्छा सांस्कृतिक अनुभव भी जरूर मिलेगा। Harrods लंदन में Brompton Road, Knightsbridge पर स्थित है। सांस्कृतिक रुप से आपको यहां विक्टोरिया काल का आर्कीटेक्चर देखने को मिलेगा। अगर आप रात में बाहर निकलतीं हैं और आपको लगता है कि ये जगह सिर्फ फैशन के लिए ही मशहूर है तो आप गलत हैं। आपको यहां अर्जेंटीना के ड्राई फ्रूट्स, कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स भी देखने को मिलेंगे। जो यहां पर सालों पहले लाये गये थे। यहां पर आपको एक ऐसा फ्लोर देखने को मिलेगा जो खासतौर से बच्चों के लिए बनाया गया है। यहां पर आपको बेल्जियम डायमंड और copper स्टेचू जो कि Dody AL Fayed और राजकुमारी डायना को समर्पित है। चीजों को एक्सप्लोर करने के लिए आपके पास यहां पर ढ़ेरों ऑपशन्स हैं।
Read more: Priyanka से लेकर Katrina तक medium-length hair styles बन चुके हैं इन सभी का obsession
पेरिस का Gallery Lafayette

अगर आप कभी पेरिस गईं हैं और आपने Gallery Lafayette में शॉपिंग नहीं की है तो आपका पेरिस जाना बेकार है। इस गैलरी को लोग अक्सर इसे पर्सियन की गैलरी मान लेते हैं। लेकिन इसे शुरु करने वाले फ्रेंच बिजनेसमेन Theophile Bader और उनके cousin Alphonse Kahn थे। अगर आप इस गैलरी की सीढ़ीयों को देखेंगे तो आपको इन पर यूरोप में चलाये गये Art Nouveau आंदोलन की छाप जरूर देखने को मिलेगी। जोकि आज वहां पर सैलानियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। इस गैलरी का निर्माण साल 1912 में पूरा हुआ था। ये गैलरी दुनिया भर के बेस्ट डिजाइनरों में से एक है। यहां तक की इसे retail for masses का पायॉनीर तक माना जाता है। दुनिया के बड़े ब्रांड Adidas से लेकर Armani, Moschino, MiuMiu आपको यहां पर एक साथ देखने को मिलेंगे। हम तो यही कहेंगे कि आप एक बार यहां जरूर आइये।
न्यूयॉर्क का Dover Street Market

अगर आप चाहतीं हैं कि लोग बार-बार आपसे ये पूछें कि आपने ये ड्रेस कहां से खरीदी है? तो आप एक बार यहां जरूर आइये। न्यूयॉर्क के Manhattan शहर के बीचों बीच में स्थित ये सात मंजिला फ्लोर आपके शॉपिंग एक्सपीरियंस को बदलकर रख देगा। यहां पर आपको लंदन का टेस्ट भी जरूर मिलेगा। दुनिया भर के छोटे से बड़े डिजाइनरों के डिजाइन किये हुए exclusive pieces आपको यहां आसानी से मिल जायेंगे। और तो और आपको ये आपके बजट के दामों पर मिल जायेंगे। आपको बता दें कि इन pieces को बहुत ही खूबसूरती से क्यूरेटेड किया गया है।
Read more: एक scrub जो घर बैठे आपके बालों को बानायेगा shiny
दुबई का Bur Dubai Souk

दुबई अपने colorful फेबरिक्स के लिए काफी मशहूर है। यहां पर आपके लिए पार्किंग शायद एक दिक्कत हो सकती है लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां पर कई सारे ऐसे पार्क मौजूद हैं जहां पर आपको पार्किंग की सुविधा मिलेगी। Bur Dubai Souk दुबई क्रीक के पास बसा हुआ है। अगर आपका यहां पर कुछ exotic फेब्रिक्स खरीदने का मन है तो आपको ये यहां आसानी से मिल जायेगा। आपको यहां की गलियों में ज्वैलरी, टेलर, साड़ियों की दुकाने जरूर देखने को मिलेंगी। आपके लिए ये जगह एकदम पर्फेक्ट है अगर आप यहां पर फेब्रिक खरीदने के मूड़ से जा रहीं हैं।
मिलान का Corso Como

मिलान दुनियाभर के मशहूर शॉपिंग डेस्टिनेशन्स में से एक है। इसकी स्थापना आज से 25 साल पहले Vogue की चीफ एडिटर की बहुन Carla Sozzani ने की थी। जोकि Italia's editor-in-cheif, Franca थीं। आपको यहां पर two-story बिल्डिंग देखने को मिलेगी जिसमे आर्ट गैलरी, बुक स्टोर, डिजाइन शॉप, रेस्तरां, टेरिस बार, मिनी हॉटल, clothing shops मिलेंगी। आपको यहां फिजूल खर्ची के बारे में भी जगह-जगह डिसप्ले देखने को मिलेंगे। इसके आलावा runway के gems माने जाने वाले Gareth Pugh, Maison Martin Margiela, Alexander McQueen, MSGM, Comme Des Garcons से लेकर आप यहां बगीचे में घूमते हुए Prosecco वाइन पी सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।