HZ Tried & Tested: BMS Lifestyle Nutri Blender का रिव्यू और कीमत

अगर आप कोई ऐसा प्रोडक्ट ढूंढ रही हैं जो पावरफुल हो, मसाले से लेकर मिल्क शेक तक सब कुछ बनाने में मदद करे। तो पढ़ें BMS Lifestyle Nutri Blender का मेरा रिव्यू।

best nutri blender in india main
best nutri blender in india main

आजकल की भागदौड़ में अपने लिए सही चीज़ चुनना बहुत मुश्किल है। खास तौर पर तब जब आप घर से दूर रह रही हों या फिर घर में ज्यादा जगह न हो। मेरे साथ खाने-पीने को लेकर काफी समस्या होती थी। सबसे पहले इसलिए क्योंकि खाने-पीने की चीज़ों को लेकर सही से इंतजाम नहीं हो पाता। बाहर रहने वाले लोगों को जगह से लेकर बिजली के बिल तक हर चीज़ की समस्या होती है और ऐसे में कौन ध्यान रखे। थोड़ा हेल्दी खाना खाने के लिए मैंने भी BMS Lifestyle Nutri 400-Watt Blender ले लिया। ये सोचकर की इससे स्मूदी से लेकर मसालों और चटनी तक सब कुछ पीस लिया जाएगा। इसे लेकर मेरा रिव्यू कैसा रहा और क्या मैं इसे दूसरों को रिकमेंड करूंगी इसे जानने से पहले आप ये जान लीजिए कि इस प्रोडक्ट को लेकर कंपनी क्या दावा करती है।

Claims (दावे) -

  • ये अच्छी स्मूदी और शेक बना सकता है।
  • इसे जूस के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • ये छोटे साइज का है और किचन की कई जरूरतों को पूरा करता है।
  • 400 वॉट की सुपरफास्ट मोटर है और 2 स्टेनलेस स्टील के ब्लेड हैं।
  • 1 साल की वारंटी है

home appliance for bachelors

इसे जरूर पढ़ें- HZ Tried & Tested: Nykaa So Matte Mini Lipstick का रिव्यू और प्राइज

Price (कीमत) -

इस न्यूट्री ब्लेंडर की कीमत 3,990 रुपए है पर एक खास डील के तहत ये आपको 1,799 रुपए में मिल सकता है। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। फिलहाल होम अप्लायंस पर 55% का डिस्काउंट मिल सकता है।

home appliance

Packaging (पैकेजिंग) -

ये ब्लेंडर एक कार्डबोर्ड पैकेज में आता है। इसके साथ दो जार दिए गए हैं। इसी के साथ, दो स्टेनलेस स्टील के ब्लेड भी हैं। इसी के साथ, कई लिड भी दिए गए हैं जो अंदर के सामान को बाहर निकलने नहीं देते हैं। न्यूट्री ब्लेंडर की मोटर मशीन है और उसके साथ वारंटी कार्ड भी है। मैंने ये ब्लैक रंग में लिया है, लेकिन इसके कई रंग उपबल्ध हैं। अगर आप इसे दूसरे रंग में खरीदना चाहती हैं तो यहां क्लिक कर खरीद सकती हैं

इसे जरूर पढ़ें: Kara Wipes Nail Polish Remover का रिव्यू: HZ Tried And Tested

home appliance reviews

Pros (फायदे)-

  • इस्तेमाल में आसान है
  • ज्यादा जगह नहीं घेरता है
  • स्मूदी, शेक, चटनी की आसान रेसिपी आदि के लिए परफेक्ट है
  • जल्दी काम हो जाता है
  • प्याज, टमाटर आदि भी आसानी से पिस सकते हैं
  • ज्यादा बिजली नहीं खर्च होती है
  • साफ करने में काफी आसान है

Cons (नुकसान) -

  • खड़े मसाले पीसने के लिए उतना अच्छा नहीं है। बड़े ब्लेंडर की कमी अखरती है।
  • अच्छा जूस नहीं बनता

My Experience (मेरा एक्सपीरियंस)-

मैं घर से दूर रहती हूं और खाने-पीने को लेकर समस्या होना लाज़मी है। अगर मुझे खुद के लिए कुछ अच्छा बनाना होता था तो सिर्फ ये सोचकर रह जाती कि कि प्याज, टमाटर जैसी चीज़ें ग्रेट करनी होंगी। उसके लिए ये काफी आसान है। इसी के साथ, मैं जिम जाती हूं और अगर स्मूदी आदि पीनी होती है तो उसके लिए भी ये आरामदायक है।

ये समस्या है कि जूस नहीं बन सकता इसमें। अगर आप अलग से जूसर और ब्लेंडर खरीदना चाहती हैं तो यहां क्लिक करें

अगर इसका जार थोड़ा बड़ा होता तो यकीनन ये जूस के लिए भी अच्छा होता। अभी जूस बनाते समय फल के कुछ टुकड़े रह जाते हैं। ये उतना अच्छा नहीं होता, लेकिन मिल्क शेक, और सब्जियों आदि के लिए ये बहुत अच्छा है। इसी के साथ, अगर आप चाहें तो इसमें खड़े मसाले भी पीस सकती हैं। मैंने मसाले पीसने के बारे में सोचा तो ये पिस रहे हैं, लेकिन इसमें थोड़ा खुरदुरापन रह जाता है। दालचीनी वगैराह के कुछ टुकड़े रह जाते हैं। वैसे तो इसमें एक साल की वारंटी है मैं इसे पिछले 2 महीनों से इस्तेमाल कर रही हूं और अभी तक कोई समस्या नहीं आई है। ये इस्तेमाल करने में बहुत ज्यादा आसान है और इसलिए मुझे समस्या नहीं है। बड़ा ब्लेंडर नहीं लेना है तो ये प्रोडक्ट काफी अच्छा है इसे किसी को रिकमेंड किया जा सकता है।

Rating (रेटिंग)-

4.5/5

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP