Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:59 PM IST

शॉपिंग करते समय ऐसे पहचानें असली और नकली फैब्रिक, काम आएंगे ये टिप्स

कपड़ों का रंग, डिजाइन और स्टाइल पसंद आते ही लोग उसे खरीद लेते हैं, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती होती है, कपड़े की क्वालिटी को पहचानना। 
Updated:- 2026-07-27, 18:15 IST
fabric quality check

अगर कपड़े खरीदते समय फैब्रिक की सही पहचान न हो, तो पैसा खर्च करने के बावजूद मनचाहा लुक नहीं मिल पाता है। कई बार कपड़ा देखने में तो अच्‍छा लगता है, लेकिन कुछ ही दिनों में उसकी क्‍वालिटी सामने आ जाती है। इसलिए, शॉपिंग के दौरान सिर्फ कलर और डिजाइन ही नहीं, बल्कि कपड़े की क्‍वालिटी परखना भी बेहद जरूरी है। आज हम आपको कुछ आसान टिप्‍स बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से पहचान सकती हैं कि कपड़ा असली है या नकली।

शॉपिंग के दौरान इन 3 तरीके से पहचानें असली-नकली फैब्रिक

अगर आप भी कपड़े खरीदते समय फैब्रिक की किस्म को लेकर उलझन में रहती हैं, तो परेशान होने के बजाय कुछ आसान तरीके आजमाकर असली और नकली कपड़े की पहचान कर सकती हैं।  

2 - 2026-07-27T180812.646

1. कपड़ों को छूकर करें परख

कपड़ों की खरीदारी के वक्त अक्सर महिलाएं रंग, डिजाइन और स्टाइल देखते ही तुरंत खरीदारी कर लेती हैं, ,। लेकिन बाद में कपड़े को एक बार धोने के बाद जब उसकी चमक या धागे खराब होने लगते हैं, तो पछतावा होता है। ऐसे में सबसे जरूरी है कपड़े की परख करना। इसे चेक करने के लिए आप सबसे पहले कपड़ों को छूकर देख सकती हैं:

  • सूती और लिनेन: सूती और लिनेन का कपड़ा छूने में हल्का-सा खुरदरा होता है।
  • सिंथेटिक: सिंथेटिक कपड़ा छूने में ज्यादा चिकना और प्लास्टिक महसूस होता है।
  • असली रेशम: असली रेशम को पहचानने के लिए इसे अपनी हथेली के बीच रखकर रगड़ें। ऐसा करने पर आपको हल्की गर्माहट महसूस होगी।

2. मुट्ठी से करें असली और नकली फैब्रिक की पहचान

कुछ लोग बाजार में असली सूती, रेशमी या लिनेन बोलकर नकली कपड़ा बेच देते हैं और हम बिना परखे उन्हें खरीद लेते हैं। ऐसे कपड़े कुछ धुलाई के बाद अपनी चमक खो देते हैं या सिकुड़ जाते हैं। कपड़े की परख करने के लिए आप यह तरीका आजमाएं:

  • कपड़े को अपनी मुट्ठी में कुछ सेकेंड तक कसकर दबाएं, फिर छोड़ दें। यदि कपड़े पर गहरी सिलवटें पड़ जाएं और वे लंबे समय तक बनी रहें, तो यह सूती या लिनेन जैसे नेचुरल फैब्रिक हो सकते हैं।
  • अगर ऐसा करने के बाद कपड़ा तुरंत अपनी मूल अवस्था में आ जाए और सिलवटें लगभग न दिखें, तो इसमें सिंथेटिक फाइबर की मात्रा ज्‍यादा हो सकती है। 

Untitled design - 2026-07-27T181502.230

यह भी पढ़ें- मानसून में दिखना है कूल? फॉलो करें फैशन का 'Fabric First Rule'

3. रोशनी की मदद से जांचें

कपड़े की बुनाई जानने के लिए भी आप एक खास तरीका अपना सकती हैं:

  • कपड़ा पतला है या हल्की किस्म का? इसका पता लगाने के लिए कपड़े को किसी बल्ब, ट्यूबलाइट या धूप के ठीक सामने रखें।
  • अगर कपड़े की बुनाई ढीली है या रोशनी इसके आर-पार बहुत आसानी से निकलकर आ रही है, तो इसका मतलब है कि धागे की बुनाई हल्की है। ऐसे कपड़े जल्दी फट जाते हैं और लंबे समय तक नहीं चलते। 

1 - 2026-07-27T180816.700

कपड़े खरीदते समय न करें ये 4 गलतियां:

  • सिर्फ रंग पसंद आ गया, इसलिए कपड़ा न खरीदें, इसकी मजबूती भी जरूर देखें।
  • कपड़े को परखे बिना सिर्फ सुंदर छपाई देखकर लेना बड़ी गलती हो सकती है।
  • कपड़े के अंदर लगे टैग पर दी गई जानकारी जरूर पढ़ें।
  • कपड़े को हल्के हाथों से खींचकर देखें कि सिलाई या धागे निकल तो नहीं रहे हैं।  

यह भी पढ़ें- सूट सिलवाने से पहले फैब्रिक को लेकर हैं कन्फ्यूज? इन 3 आसान टिप्स से चुनें परफेक्ट कपड़ा

शॉपिंग से पहले ऊपर बताए गए कुछ टिप्स को ध्यान में रखकर आप भी कपड़े की सही तरह से परखकर उनकी खरीदी कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।