Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:49 PM IST

सूट सिलवाने से पहले फैब्रिक को लेकर हैं कन्फ्यूज? इन 3 आसान टिप्स से चुनें परफेक्ट कपड़ा

सूट सिलवाने के लिए सिर्फ सुंदर डिजाइन चुनना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही फैब्रिक का चुनाव करना भी उतना ही जरूरी होता है। कपड़ा पहनने पर आरामदायक नहीं होगा, तो आपका इसे पहनने का मन नहीं होने वाला।
Updated:- 2026-07-12, 16:21 IST
3 tips to choose right fabric before suit stitched

आजकल रेडीमेड कपड़ों का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोगों ने सूट का कपड़ा खरीदकर सिलवाना काफी कम कर दिया है। हालांकि, रेडिमेट सूट में अपनी पसंद के डिजाइन ऑप्शन नहीं मिलने पर अक्सर महिलाएं सिलवाने का सोचती हैं। ऐसे में जिन महिलाओं को कपड़ों की पहचान नहीं होती, वह समझ नहीं पाती कि सूट सिलवाने के लिए कैसा कपड़ा खरीदना चाहिए। फैब्रिक की जानकारी न होने और कन्फ्यूज की वजह से अक्सर महिलाएं गलत कपड़ा खरीद लाती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सूट सिलवाने से पहले सही फैब्रिक कैसे चुनना है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

फैब्रिक की पहचान कैसे करें?

गर्मियों और डेली वियर के लिए कॉटन अच्छा माना जाता है। महिलाओं को इस तरह का फैब्रिक काफी पसंद आता है। हालांकि, कई बार दुकानदार कॉटन बोलकर गलत कपड़ा पकड़ा देते हैं। इसलिए इसकी पहचान करने के लिए कपड़े को छूकर देखें। कॉटन का कपड़ा हाथ लगाने पर मुलायम लगता है।

अगर कपड़े की पहचान नहीं कर पा रही हैं, तो इसे चेहरे पर लगाकर चेक करें। अगर यह आपको सॉफ्ट लग रहा है और चुभने जैसा कपड़ा नहीं है, तो यह कॉटन होगा। इसके अलावा मुट्ठी में दबाने पर कॉटन के कपड़े में जल्दी सिलवटें पड़ जाती हैं, इसलिए इसकी पहचान की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें- Balloon Sleeve Tops के ये डिजाइंस पार्टी लुक के लिए हैं बेस्ट, हर लड़की की है पहली पसंद

 

how to choose suit fabric for women

सिल्क का कपड़ा कैसे पहचानें?

सिल्क का कपड़ा हाथ में पकड़ने पर आपको फिसलन वाला लगेगा। जैसे ही आप इसे गिराएंगी, तो यह तुरंत फ्लो में गिरने लगता है। जबकी कॉटन का कपड़ा ऐसा नहीं होता। सूट और अनारकली या शरारा जैसे कपड़ों में इस तरह के फैब्रिक का ज्यादा यूज होता है। आप कैसा सूट सिलवा रही हैं, उस हिसाब से कपड़े का चयन करें।

इसके अलावा जब आप सिल्क को दोनों हाथों से रगड़ेंगी, तो हल्की गर्माहट लगेगी, जबकि दूसरों कपड़ों में ऐसा कम होता है। असली सिल्क को पहचानने का यह अच्छा तरीका है।

इसे भी पढ़ें- मेकअप के ऊपर सनस्क्रीन लगाना है आफत? इन 5 ट्रिक्स से नहीं बिगड़ेगा बेस

cotton fabric identification tips

जॉर्जेट फैब्रिक की पहचान कैसे करें?

इस तरह का कपड़ा हल्का खुरदरा होता है। इसको पहनने पर आपको शरीर पर चुभन फील होती है। यही कारण है कि इससे सूट सिलवाते समय आपको अंदर अस्तर लगवाना पड़ता है। हालांकि, यह कपड़ा शरीर पर चिपकता नहीं है।

real silk fabric identification

इसको पहनने या छूने पर आपको हल्का दानेदार लगेगा, लेकिन सिल्क या सैटिन के कपड़े के साथ ऐसा नहीं होता। कई जॉर्जेट फैब्रिक थोड़े ट्रांसपेरेंट हो सकते हैं। इसके अलावा वेलवेट के कपड़े की पहचान आप आसानी से कर सकती हैं। विंटर वेडिंग या फेस्टिव सूट सिलवाने के लिए इसका यूज ज्यादा होता है। यह कपड़ा मोटा होता है, इसलिए गर्मी में नहीं पहना जा सकता। हालांकि, यह छूने पर सॉफ्ट लगता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।